Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

पलवल में रहस्यमयी हालातों में युवक की मौत

पलवल। जिले के दीघाट गांव के 24 वर्षीय युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई, जिससे परिवार और रिश्तेदारों में मातम पसरा हुआ है। मृतक की पहचान मोनू उर्फ गौतम पुत्र स्वर्गीय बीरपाल के रूप में हुई है। उसका शव बामनीखेड़ा के पास एक निर्माणाधीन इमारत के बेसमेंट से बरामद किया गया।

जानकारी के अनुसार, मोनू 31 अगस्त को पलवल की पंचवटी कॉलोनी स्थित अपने घर से स्कूटी लेकर निकला था, लेकिन वापस नहीं लौटा। बीती शाम उसका शव मिलने के बाद देर रात पहचान हुई। फिलहाल पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है।

मोनू अपनी दो बहनों के साथ पंचवटी कॉलोनी में रह रहा था। परिवार दूध की डेरी चलाकर जीवनयापन करता है। पिता की 2013 में ही मौत हो चुकी थी। मां अपने बच्चों का पालन-पोषण करने के लिए पलवल में डेरी का काम कर रही थीं, लेकिन अब बेटे की मौत ने पूरे परिवार को तोड़ दिया है।

परिजनों का कहना है कि उन्हें किसी पर सीधा शक नहीं है, लेकिन यह मौत सामान्य नहीं लगती। उनका कहना है कि जिस सुनसान स्थान पर शव मिला, वहां वह अकेले नहीं जा सकता था। साथ ही शव पर चोटों के निशान भी पाए गए हैं। परिवार ने पुलिस से निष्पक्ष जांच की मांग की है।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Summer Express -
Summer Express -

Trending

स्नैपचैट पर दोस्ती, शादी का झांसा दे होटल में किया सामूिहक दुष्कर्म

खरड़ के एक होटल में शादी का झांसा देकर युवती के साथ सामूहिक दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। खरड़ सदर थाना पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर हरियाणा के जींद जिले के रहने वाले तीन युवकों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। आरोपियों की पहचान हरियाणा के जींद जिले...

चंडीगढ़ में फिलहाल नहीं बढ़ेंगे पार्किंग रेट

चंडीगढ़ में पार्किंग रेट में फिलहाल कोई बदलाव नहीं होगा। नगर निगम हाउस की सोमवार को हुई बैठक में पार्किंग दरों में बदलाव से संबंधित प्रस्ताव खारिज कर दिया गया। प्रस्ताव में मौजूदा फ्लैट रेट सिस्टम की जगह समय के आधार पर शुल्क वसूलने की तैयारी थी।विपक्षी पार्षदों ने प्रस्ताव पर चर्चा की मांग की...

लगातार 5वीं बार पार्षद बनी सुमन ठाकुर के सिर सजा मेयर का ताज, जितेंद्र शर्मा बने डिप्टी मेयर

Summer express/मंडी ,धर्मवीर- :करीब एक महीने पूर्व शहरी निकाय के चुनाव सम्पन्न होने के बाद आज नगर निगम मंडी को नया मेयर और डिप्टी मेयर मिल गया है। लगातार पांचवीं बार पार्षद चुनी गईं सुमन ठाकुर को मेयर चुना गया, जबकि जितेंद्र शर्मा डिप्टी मेयर निर्वाचित हुए। इससे पहले नगर निगम सभागार में उपायुक्त मंडी ने...

आइटीआइ में दाखिला लेने वाले गरीब विद्यार्थियों को दो हजार रुपये स्टाइपेंड

Summer express, मोनिका रावत , चंडीगढ़ I हरियाणा सरकार ने औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों (आइटीआइ) में दाखिला लेने वाले विद्यार्थियों को आर्थिक मदद देने का निर्णय लिया है। इसके पीछे सरकार की सोच है कि विद्यार्थी तकनीकी शिक्षा की ओर आकर्षित होंगे। आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (ईडब्ल्यूएस) के विद्यार्थियों के लिए दो हजार रुपये प्रतिमाह...

सेक्टरों और कालोनियों में अब एक मंजिल पर बन सकेगा सिर्फ एक घर

Summer express, मोनिका रावत ,चंडीगढ़। गुरुग्राम, फरीदाबाद, पंचकूला, करनाल, हिसार, झज्जर, रोहतक और साेनीपत सहित विभिन्न शहरों में अब सेक्टरों और कालोनियाें में एक मंजिल पर सिर्फ एक फ्लैट बनाया जा सकेगा। एक बिल्डिंग में अधिकतम चार मंजिल तक बनाने की अनुमति दी जाएगी, जिसमें प्रत्येक फ्लोर पर एक घर बनाने की अनुमति होगी। अभी...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.