Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

देशभर में मानसून का कहर, कई राज्यों में रेड अलर्ट जारी

दिल्ली  | भारत के कई हिस्सों में मानसून ने विकराल रूप ले लिया है। लगातार हो रही भारी बारिश से आम जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। मौसम विभाग (IMD) ने साफ किया है कि फिलहाल राहत की उम्मीद नहीं है। बंगाल की खाड़ी में बने कम दबाव के क्षेत्र के चलते उत्तर, मध्य, पूर्व और दक्षिण भारत के कई राज्यों में अगले कुछ दिनों तक मूसलाधार बारिश जारी रहेगी।

7 सितंबर तक खतरे का अलर्ट

आईएमडी ने 2 से 7 सितंबर तक भारी बारिश की चेतावनी दी है। हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, ओडिशा, छत्तीसगढ़, गुजरात और महाराष्ट्र के कई हिस्सों में रेड अलर्ट जारी किया गया है। इन इलाकों में बाढ़, भूस्खलन और सड़कों के बाधित होने का खतरा है। लोगों को घरों में ही सुरक्षित रहने और अनावश्यक यात्रा से बचने की सलाह दी गई है।

उत्तर भारत में स्थिति गंभीर

जम्मू-कश्मीर, पंजाब, हरियाणा, राजस्थान और उत्तर प्रदेश में अगले दिनों भारी बारिश का अनुमान है। हिमाचल और उत्तराखंड में भूस्खलन और बिजली गिरने की घटनाओं की आशंका जताई गई है। मौसम विभाग ने कहा है कि पहाड़ी इलाकों की यात्रा करने से पहले ताज़ा मौसम अपडेट जरूर देखें।

पूर्व और मध्य भारत में आफत की बारिश

मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, बिहार, झारखंड, ओडिशा और पश्चिम बंगाल में भी बारिश कहर बरपा सकती है। विशेषकर 3 और 4 सितंबर को छत्तीसगढ़ और ओडिशा में भीषण वर्षा की संभावना है। तेज हवाएं और वज्रपात भी इन क्षेत्रों के लिए चुनौती बन सकते हैं।

पूर्वोत्तर और दक्षिण भारत भी प्रभावित

पूर्वोत्तर राज्यों-असम, मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा और अरुणाचल प्रदेश में भी भारी बारिश का सिलसिला जारी रहेगा। अरुणाचल प्रदेश में 4 और 7 सितंबर को स्थिति गंभीर हो सकती है। वहीं दक्षिण भारत के केरल, कर्नाटक, आंध्र प्रदेश और तेलंगाना में भी अगले कुछ दिनों तक तेज बारिश की संभावना है। महाराष्ट्र, गोवा और कोंकण क्षेत्र में 7 सितंबर तक रुक-रुक कर भारी वर्षा हो सकती है।

दिल्ली-एनसीआर में येलो अलर्ट

दिल्ली-एनसीआर में भी मौसम का मिजाज बिगड़ा हुआ है। मंगलवार को अचानक हुई मूसलाधार बारिश से राजधानी पानी-पानी हो गई थी। आने वाले दिनों में हल्की से मध्यम बारिश की संभावना जताई गई है, लेकिन अचानक भारी बारिश से इनकार नहीं किया गया है।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

प्राथमिक शिक्षकों के आंदोलन के बीच धरना स्थल पहुंचे CM सुक्खू, 5 सितंबर से पहले बैठक का आश्वासन

Summer express, संजू , शिमला। हिमाचल प्रदेश में ‘न्यू कॉम्प्लेक्स सिस्टम’ की अधिसूचना वापस लेने समेत विभिन्न मांगों को लेकर प्राथमिक शिक्षक संघ (PTF) का आंदोलन तेज हो गया है। कांगड़ा के बगलामुखी मंदिर से 11 जुलाई को शुरू हुई 15 दिवसीय ‘प्राथमिक शिक्षा बचाओ न्याय यात्रा’ के बाद रविवार को शिमला के चौड़ा मैदान में हजारों...

पंचायत प्रधान सुरेश कुमारी समेत 20 परिवार कांग्रेस में शामिल, विधायक सुदर्शन सिंह बबलू ने किया स्वागत

Summer express, विकास शर्मा , धर्मशाल महंता। पंचायत धर्मशाल महंता की वर्तमान प्रधान सुरेश कुमारी की अगुवाई में करीब 20 परिवारों ने कांग्रेस पार्टी की नीतियों में विश्वास जताते हुए पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। इस अवसर पर स्थानीय विधायक सुदर्शन सिंह बबलू ने सभी नए सदस्यों का पार्टी का पटका पहनाकर कांग्रेस परिवार में स्वागत किया।...

चंबा में ऐतिहासिक अंतर्राष्ट्रीय मिंजर मेला शुरू, राज्यपाल ने मिंजर ध्वज फहराकर किया शुभारंभ

Summer express, चंबा। मंजूर पठान। देवभूमि चंबा का ऐतिहासिक अंतर्राष्ट्रीय मिंजर मेला रविवार को धार्मिक आस्था, पारंपरिक रीति-रिवाजों और सांस्कृतिक रंगों के साथ शुरू हो गया। मेले के उद्घाटन समारोह में हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए, जबकि विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया भी विशेष रूप से मौजूद रहे। मेले...

कारगिल विजय दिवस पर सोलन में शहीदों को श्रद्धांजलि, वीर जवानों के बलिदान को किया नमन

Summer express, सोलन। भूपेंद्र ठाकुर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार को सोलन में कारगिल युद्ध के वीर शहीदों को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई। शहीद स्मारक पर आयोजित कार्यक्रम में उपायुक्त सोलन मनमोहन शर्मा, जिला प्रशासन के अधिकारियों, पूर्व सैनिकों और अन्य गणमान्य नागरिकों ने पुष्पांजलि अर्पित कर देश के लिए सर्वोच्च बलिदान...

कारगिल विजय दिवस पर धर्मशाला के राज्य युद्ध स्मारक में शहीदों को श्रद्धांजलि

Summer express, धर्मशाला। राहुल चावला। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार को धर्मशाला स्थित राज्य युद्ध स्मारक में श्रद्धांजलि समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में योल स्थित 9 कोर के कोर कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल आकाश जौहर मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए और देश की रक्षा के लिए सर्वोच्च बलिदान देने वाले वीर...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.