Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

हिमाचलियों के प्रति कर्तव्य निभाने में नाकाम रहे सांसद : मेयर सुरेंद्र चौहान

Shimla, Sanju

नगर निगम शिमला के मेयर सुरेंद्र चौहान ने प्रदेश के सांसदों पर आपदा प्रभावितों की अनदेखी करने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश भयंकर आपदा से जूझ रहा है, लेकिन राज्य के सांसद कहीं दिखाई नहीं दे रहे और अब तक प्रभावित लोगों तक कोई ठोस मदद नहीं पहुंच पाई है।

मेयर चौहान ने स्पष्ट किया कि वे इस मुद्दे पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखकर हिमाचल के लिए विशेष सहायता की मांग करेंगे। उन्होंने याद दिलाया कि वर्ष 2023 की आपदा के दौरान भी उन्होंने पार्टी लाइन से ऊपर उठकर सभी सांसदों से मदद की अपील की थी।चौहान ने कहा कि सांसदों को पूर्व मुख्यमंत्री शांता कुमार से सीख लेनी चाहिए। “शांता कुमार विजन वाले नेता रहे हैं, जिन्होंने हमेशा पार्टी की सीमाओं से परे जाकर प्रदेशहित में सोचा और काम किया। आज भी जरूरत है कि राजनीति से ऊपर उठकर लोगों तक राहत पहुंचाई जाए.

मेयर चौहान ने केंद्र सरकार की चुप्पी पर भी सवाल उठाते हुए कहा कि इस संकट की घड़ी में हिमाचल का ज़िक्र तक नहीं किया जा रहा है, जबकि प्रभावित लोग तत्काल राहत और पुनर्वास की प्रतीक्षा कर रहे हैं।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

अमृतसर बस अड्डे पर हड़ताल बेअसर, रोडवेज-पनबस की सेवाएं सामान्य

summer express, अमृतसर। पंजाब में सरकारी कर्मचारियों की हड़ताल के बीच गुरुवार को अमृतसर बस अड्डे पर बस सेवाएं सामान्य रूप से संचालित होती रहीं। पंजाब रोडवेज, पनबस और पीआरटीसी के कर्मचारियों ने हड़ताल में शामिल नहीं होने का फैसला किया, जिसके चलते यात्रियों को विभिन्न रूटों पर बसें आसानी से उपलब्ध होती रहीं। बस...

पंजोखरा साहिब विवाद: एक और सिख युवक जेल से रिहा, झिंडा ने गुरसिमरन मंड को दी चेतावनी

summer express,अंबाला (अंकुर कपूर)। पंजोखरा साहिब विवाद के बाद दिल्ली-अमृतसर नेशनल हाईवे जाम करने के मामले में हिरासत में लिए गए सिख युवाओं की रिहाई का सिलसिला जारी है। हरियाणा के मुख्यमंत्री के साथ सिख संगत की बैठक के बाद युवाओं के खिलाफ दर्ज मामलों को रद्द करने और उन्हें चरणबद्ध तरीके से रिहा करने...

नारनौल में युवक पर फायरिंग: पेट में लगी गोली, गंभीर हालत में जयपुर रेफर

summer express ,नारनौल। नारनौल के घाटासेर गांव में देर रात विवाद के दौरान एक युवक पर गोली चलाने का मामला सामने आया है। फायरिंग में अतर सिंह नामक युवक के पेट में गोली लगी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। प्राथमिक उपचार के बाद उसकी हालत को देखते हुए चिकित्सकों ने उसे जयपुर...

बहादुरगढ़ में बड़ा रिकॉर्ड घोटाला या लापरवाही? गरीबों के नाम दर्ज हुए 13-13 प्लाट, कट गया BPL राशन

summer express ,बहादुरगढ़। सरकारी रिकॉर्ड में दर्ज गलत संपत्तियों ने बहादुरगढ़ के गरीब और श्रमिक परिवारों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। कई ऐसे लोगों के नाम परिवार पहचान पत्र में एक से लेकर 13 तक प्लाटों की प्रॉपर्टी आईडी दर्ज हो गई हैं, जबकि उनके पास खुद की जमीन या मकान तक नहीं है। संपत्ति...

बीकानेर में तेज रफ्तार कार ने तोड़ा घर का गेट, गैराज में खड़ी गाड़ी भी क्षतिग्रस्त

summer express , बीकानेर। राजस्थान के बीकानेर स्थित खटूरिया कॉलोनी में बुधवार देर रात तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर एक मकान के मुख्य गेट को तोड़ते हुए अंदर जा घुसी। हादसा इतना जोरदार था कि घर के गैराज में खड़ी दूसरी कार भी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। गनीमत रही कि हादसे के समय घर...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.