Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

योगी आदित्यनाथ की बायोपिक का ट्रेलर रिलीज, दिखेगा संघर्ष से सीएम बनने तक का सफर

4 September, 2025

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर आधारित फिल्म “अजय: द अनटोल्ड स्टोरी ऑफ योगी” का दमदार ट्रेलर रिलीज हो चुका है। करीब 2 मिनट 20 सेकंड लंबे इस ट्रेलर में उनके बचपन और युवावस्था से लेकर यूपी के मुख्यमंत्री बनने तक की प्रेरणादायक कहानी को दिखाया गया है।

ट्रेलर की खास बातें

फिल्म में योगी आदित्यनाथ के शुरुआती संघर्ष, संन्यास का सफर और फिर राजनीति की ओर उनका बढ़ता कदम नजर आता है। ट्रेलर की सबसे बड़ी आकर्षण यह है कि एक्टर आनंद वी. जोशी योगी आदित्यनाथ के किरदार में पूरी तरह फिट बैठते दिख रहे हैं। उनके लुक और अंदाज को फैंस ने काफी पसंद किया है।

रिलीज डेट

फिल्म “अजय: द अनटोल्ड स्टोरी ऑफ योगी” को 19 सितंबर 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज किया जाएगा। ट्रेलर लॉन्च करते समय फिल्म के मेकर्स ने लिखा – “केसरिया के पीछे छिपी है एक ज्वाला, अब देखो वो कहानी जिसने इतिहास बदल डाला।”

फैंस का रिएक्शन

ट्रेलर देखने के बाद सोशल मीडिया पर दर्शक अपनी उत्सुकता जाहिर कर रहे हैं। किसी ने लिखा – “ये फिल्म थिएटर में जरूर देखनी है।” तो किसी ने कहा – “शानदार, ये तो बहुत प्रॉमिसिंग लग रही है।”

अब सभी की नजरें इस बात पर टिकी हैं कि क्या यह फिल्म दर्शकों को उतना ही प्रभावित कर पाएगी, जितना इसका ट्रेलर कर रहा है।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Summer Express -
Summer Express -

Trending

लगातार 5वीं बार पार्षद बनी सुमन ठाकुर के सिर सजा मेयर का ताज, जितेंद्र शर्मा बने डिप्टी मेयर

Summer express/मंडी ,धर्मवीर- :करीब एक पूर्व शहरी निकाय के चुनाव सम्पन्न होने के बाद आज नगर निगम मंडी को नया मेयर और डिप्टी मेयर मिल गया है। लगातार पांचवीं बार पार्षद चुनी गईं सुमन ठाकुर को मेयर चुना गया, जबकि जितेंद्र शर्मा डिप्टी मेयर निर्वाचित हुए। इससे पहले नगर निगम सभागार में उपायुक्त मंडी ने सभी...

आइटीआइ में दाखिला लेने वाले गरीब विद्यार्थियों को दो हजार रुपये स्टाइपेंड

Summer express, मोनिका रावत , चंडीगढ़ I हरियाणा सरकार ने औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों (आइटीआइ) में दाखिला लेने वाले विद्यार्थियों को आर्थिक मदद देने का निर्णय लिया है। इसके पीछे सरकार की सोच है कि विद्यार्थी तकनीकी शिक्षा की ओर आकर्षित होंगे। आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (ईडब्ल्यूएस) के विद्यार्थियों के लिए दो हजार रुपये प्रतिमाह...

सेक्टरों और कालोनियों में अब एक मंजिल पर बन सकेगा सिर्फ एक घर

Summer express, मोनिका रावत ,चंडीगढ़। गुरुग्राम, फरीदाबाद, पंचकूला, करनाल, हिसार, झज्जर, रोहतक और साेनीपत सहित विभिन्न शहरों में अब सेक्टरों और कालोनियाें में एक मंजिल पर सिर्फ एक फ्लैट बनाया जा सकेगा। एक बिल्डिंग में अधिकतम चार मंजिल तक बनाने की अनुमति दी जाएगी, जिसमें प्रत्येक फ्लोर पर एक घर बनाने की अनुमति होगी। अभी...

एनजीओ पर नियंत्रण को लेकर तेज हुई बहस

गैर-सरकारी संगठनों (एनजीओ) के कामकाज और विदेशी फंडिंग की निगरानी को लेकर एक बार फिर बहस तेज हो गई है। विधि विशेषज्ञों और नागरिक समाज से जुड़े कुछ संगठनों का कहना है कि केंद्र सरकार ने हाल के वर्षों में नए कानून लाने के बजाय मौजूदा कानूनी ढांचे के तहत नियमों, अधिसूचनाओं और प्रशासनिक प्रक्रियाओं...

मोंगला बंदरगाह को लेकर बांग्लादेश-चीन सहयोग पर भारत की नजर

बांग्लादेश के दूसरे सबसे बड़े समुद्री बंदरगाह मोंगला पोर्ट को लेकर दक्षिण एशिया में नई रणनीतिक चर्चा शुरू हो गई है। हाल के घटनाक्रमों के बाद यह दावा किया जा रहा है कि बंदरगाह के विकास और संचालन में चीनी कंपनियों की भूमिका बढ़ने से क्षेत्र में चीन की रणनीतिक मौजूदगी मजबूत हो सकती है।...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.