Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

रिलायंस जियो ने रखा 10वें वर्ष में कदम, लॉन्च किए सेलिब्रेशन प्लान

नई दिल्ली |  रिलायंस जियो 5 सितंबर को अपनी लॉन्चिंग के 10वें साल में प्रवेश कर जाएगा। 9 वर्ष पूरे होने के मौके पर रिलायंस जियो के चेयरमैन आकाश अंबानी ने 50 करोड़ जियो यूजर्स को तोहफा देते हुए, कई नए सेलिब्रेशन प्लान लॉन्च किए। इनमें अनलिमिटेड मनोरंजन वाला वीकेंड प्लान, महीने भर चलने वाला विशेष ऑफर और साल भर चलने वाले सरप्राइज़ शामिल हैं।

जियो सिम इस्तेमाल करने वाले यूजर्स के लिए तीन सेलिब्रेशन प्लान लाए गए हैं। एनिवर्सरी वीकेंड ऑफर के तहत 5जी यूजर्स को मिलेगा अनलिमिटेड डेटा। जियो अपने सभी 5जी यूजर्स को 5 से 7 सितंबर के बीच यानी आने वाले वीकेंड पर अनलिमिटेड डेटा उपलब्ध कराएगी चाहे उनका प्लान कोई भी क्यों ना हो। दूसरी तरफ सभी 4G स्मार्टफोन उपयोगकर्ता 39 रुपये के डेटा ऐड-ऑन का विकल्प चुन कर 3जीबी प्रतिदिन 4G डेटा  का आनंद ले सकेंगे

दूसरा ऑफर है महीने भर चलने वाला सेलिब्रेशन प्लान। यह 349 रुपये से अधिक के प्लान वाले ग्राहकों के लिए है। 5 सितंबर से 5 अक्टूबर के बीच में 2GB/प्रतिदिन और उससे ज़्यादा के लॉन्ग-टर्म प्लान पर जियो यूजर्स को मिलेगा अनलिमिटेड 5जी डेटा। जियो फ़ाइनेंस द्वारा जियो गोल्ड पर 2% अतिरिक्त डिजिटल गोल्ड साथ ही 3,000 रुपये के सेलिब्रेशन वाउचर इसमें शामिल होंगे। जियो हॉटस्टार और जियो सावन प्रो का 1 महीने का सब्सक्रिप्शन भी मिलेगा। प्लान के तहत ज़ोमैटो गोल्ड का 3 महीने का तो नेटमेड्स फ़र्स्ट 6 महीने का सब्सक्रिप्शन भी साथ आएगा। ग्राहक जियो होम का 2 महीने के मुफ़्त ट्रायल का फायदा भी उठा सकेंगे। ये लाभ सभी पोस्टपेड ग्राहकों के लिए भी लागू होंगे। 349 रुपये से कम की वाले यूजर्स 100 रुपये का पैक जोड़ कर यह लाभ उठा सकेंगे।

सिम यूजर्स के लिए तीसरा ऑफर है एनिवर्सरी ईयर सेलिब्रेशन जिसमें 349 रुपये के 12 मासिक रिचार्ज समय पर पूरे करने पर 13वेँ महीने की सेवाएं ग्राहक को मुफ़्त में मिलेंगी। यानी जो भी सेवाएं वे 12 महीने ले रहे थे 13वें महीने वही सुविधाएं मुफ्त में मिलेंगी।

इस उपलब्धि पर रिलायंस जियो इन्फोकॉम लिमिटेड के चेयरमैन, आकाश अंबानी ने कहा: “50 करोड़ से अधिक भारतीयों ने हम पर अपना विश्वास जताया है। जियो की 9वीं वर्षगांठ पर, मैं आप सभी का आभार व्यक्त करता हूँ। जियो रोजमर्रा की जिंदगी का हिस्सा बन गया है। यह एक जीवंत डिजिटल समाज को आकार देने में कनेक्टिविटी की ताकत का इस्तेमाल कर रहा है। मैं इस उपलब्धि को संभव बनाने के लिए प्रत्येक जियो उपयोगकर्ता को व्यक्तिगत रूप से धन्यवाद देता हूँ। हम एक सच्चे डिजिटल भारत के विजन को साकार करेंगे। यह उपलब्धि केवल एक संख्या नहीं है; यह उन लाखों लोगों की सामूहिक आकांक्षाओं को दर्शाती है जिन्होंने डिजिटल आंदोलन में Jio को अपना भागीदार बनाया है।”

जियो, नए होम यूजर्स के लिए ऑफ़र्स की सौगत लेकर आया है। 5 सितंबर से 5 अक्टूबर के बीच केवल 1200 रुपये में 2 महीने का नया जियो होम कनेक्शन ऑफर किया जा रहा है। जियो होम सर्विस के तहत 1000+ टीवी चैनल, 30 एमबीपीएस अनलिमिटेड डेटा, 12+ ओटीटी ऐप्स (जियो हॉटस्टार + अन्य) का सब्सक्रिप्शन, वाई-फाई-6 राउटर और 4K स्मार्ट सेट टॉप बॉक्स के साथ अमेज़न प्राइम लाइट 2 के महीने मुफ्त, जियो फाइनेंस द्वारा जियो गोल्ड पर 2% अतिरिक्त डिजिटल गोल्ड और 3,000 रुपये मूल्य के बराबर सेलिब्रेशन वाउचर भी मिलेंगे ऑफ़र्स के बारे में अधिक जानकारी के लिए, www.jio.com पर क्लिक करें।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

गुरुग्राम में जलभराव का स्थायी समाधान जरूरी, राव इंद्रजीत ने सीएम सैनी को दिया भूमिगत ड्रेनेज का सुझाव

Summer express, गुरुग्राम। केंद्रीय राज्य मंत्री एवं गुरुग्राम से लोकसभा सांसद राव इंद्रजीत सिंह ने बुधवार को मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी से मुलाकात कर शहर में लगातार बढ़ रही जलभराव की समस्या के स्थायी समाधान पर चर्चा की। उन्होंने कहा कि हर साल बारिश के दौरान किए जाने वाले अस्थायी इंतजामों से अब समस्या का...

‘गमाडा भ्रष्टाचार का अड्डा बन गया है’, आप सांसद मलविंदर कंग ने अपनी ही सरकार पर उठाए सवाल

Summer express, गुरशरण सिंह , मोहाली I आम आदमी पार्टी के आनंदपुर साहिब से सांसद मलविंदर सिंह कंग ने बुधवार को अपनी ही पार्टी की पंजाब सरकार को कटघरे में खड़ा करते हुए ग्रेटर मोहाली एरिया डेवलपमेंट अथॉरिटी (गमाडा ) में भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि जीमाडा भ्रष्टाचार का अड्डा बन गया...

रोहतक के खिड़वाली गांव में पाखंडवाद के खिलाफ ग्रामीणों ने खोला मोर्चा, रामपाल की विचारधारा का जताया विरोध

Summer express,रोहतक। जिले के गांव खिड़वाली में ग्रामीणों ने पाखंडवाद और अंधविश्वास के खिलाफ अपनी मुहिम को आगे बढ़ाने का निर्णय लिया है। ग्रामीणों ने आर्य समाज की ओर से चलाए जा रहे अभियान का समर्थन करते हुए रामपाल की विचारधारा का विरोध करने की बात कही। ग्रामीणों का आरोप है कि रामपाल ने सनातन...

गोहाना में फर्जी दस्तावेजों से अनियमित कॉलोनी के प्लॉट की एनओसी लेने का मामला, दो गिरफ्तार

Summer express,गोहाना (सोनीपत)। गोहाना में अनियमित कॉलोनी में स्थित प्लॉट के लिए कथित तौर पर फर्जी दस्तावेजों का इस्तेमाल कर नगर परिषद से एनओसी हासिल करने का मामला सामने आया है। शहर थाना पुलिस ने इस मामले में बसंत और अंकुश को गिरफ्तार किया है। वहीं, मामले में नामजद सफाई कर्मचारी रवि फिलहाल हाईकोर्ट से...

हरियाणा की मिट्टी में केवल अन्न ही नहीं, चैंपियन भी पैदा होते हैं : नायब सिंह सैनी

Summer express, मोनिका रावत , पंचकूला, I हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने बुधवार को पंचकूला में आयोजित कॉमनवेल्थ गेम्स-2026 के पदक विजेताओं एवं प्रतिभागियों के राज्य स्तरीय सम्मान समारोह में खिलाड़ियों को सम्मानित किया। इस अवसर पर 24 खिलाड़ियों को 13 करोड़ 97 लाख 50 हजार रुपये के नकद पुरस्कार दिए गए। इस...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.