Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

अनिल अंबानी पर बैंकों की करारी चोट, RCom घोषित हुआ फ्रॉड

नई दिल्ली | कर्ज संकट से जूझ रहे कारोबारी अनिल अंबानी की मुश्किलें थमने का नाम नहीं ले रही हैं। बैंक ऑफ बड़ौदा ने रिलायंस कम्युनिकेशंस (RCom) और उसके लोन खातों को ‘फ्रॉड’ घोषित कर दिया है। कंपनी ने गुरुवार को एक्सचेंज फाइलिंग में इसकी जानकारी दी।

इससे पहले जून में एसबीआई और अगस्त में बैंक ऑफ इंडिया भी आरकॉम के लोन अकाउंट को धोखाधड़ी की श्रेणी में रख चुके हैं। अब बैंक ऑफ बड़ौदा के इस फैसले ने अंबानी की परेशानी और बढ़ा दी है।

शेयरों में गिरावट

खबर सामने आते ही आरकॉम के शेयर धड़ाम हो गए। बीएसई पर शुरुआती कारोबार में यह 2.8% लुढ़ककर ₹1.39 पर आ गया, जो इसके 52 हफ्तों के निचले स्तर ₹1.33 के बेहद करीब है।

कंपनी का पक्ष

आरकॉम का कहना है कि बैंक जिन लोन और क्रेडिट सुविधाओं का जिक्र कर रहे हैं, वे कॉरपोरेट दिवाला समाधान प्रक्रिया (CIRP) शुरू होने से पहले की हैं। कंपनी ने यह भी स्पष्ट किया कि अनिल अंबानी 2006 से 2019 तक केवल नॉन-एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर रहे और कंपनी के दैनिक संचालन में उनकी सीधी भूमिका नहीं थी।

अंबानी का बयान

अनिल अंबानी ने आरोप लगाया कि 14 बैंकों के कंसोर्टियम से लोन मिलने के बावजूद, अलग-अलग बैंक अब सालों बाद उन्हें निशाना बना रहे हैं। उन्होंने कहा कि वे इस मामले में कानूनी रास्ता अपनाएंगे।

ईडी की जांच जारी

इस बीच, अनिल अंबानी पहले से ही प्रवर्तन निदेशालय (ED) के रडार पर हैं। हाल ही में ईडी ने उनकी कंपनियों और सहयोगियों के ठिकानों पर मुंबई में 35 से ज्यादा छापे मारे थे। करीब 50 कंपनियां और 25 लोग मनी लॉन्ड्रिंग के मामले में जांच के घेरे में हैं।

डूबता कारोबारी साम्राज्य

कभी देश के शीर्ष उद्योगपतियों में गिने जाने वाले अनिल अंबानी का व्यापारिक साम्राज्य लगातार सिकुड़ता जा रहा है। कई कंपनियां बिक चुकी हैं या दिवाला प्रक्रिया में हैं, जिससे उनकी कारोबारी साख पर गंभीर असर पड़ा है।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

लापरवाही: ट्यूबवेलों की मरम्मत में देरी के बावजूद नगर निगम के अधिकारियों ने नहीं लगाया जुर्माना

सितंबर 2025 से अगस्त 2026 तक पार्षद ने उठाया मामलालक्की मेहता | लुधियानासमर न्यूजनगर निगम के ट्यूबवेलों की मरम्मत और रखरखाव को लेकर निगम अधिकारियों की कार्यप्रणाली सवालों के घेरे में है। वार्ड नंबर 83 की पार्षद मोनिका देविंदर जग्गी पिछले करीब 11 महीने से खराब ट्यूबवेलों और तय समय में मरम्मत न करने वाले...

डेराबस्सी माल विभाग की कार्यप्रणाली फिर से सवालों के घेरे में

10 एकड़ में काटी जा रही अवैध कॉलोनीगुरमीत सिंह | डेराबस्सीसमर न्यूज डेराबस्सी-बेहड़ा रोड पर पर काटी जा रही दो अलग-अलग अवैध कॉलोनियों का मामला सामने आने के बाद गमाडा विभाग हरकत में आ गया है। गमाडा के जेई बलकरण सिंह ने टीम के साथ बुधवार को थापर यूनिवर्सिटी के पास तथा फैक्टरी वाली जगह...

अवैध निर्माण बेरोकटोक जारी, सुरक्षा मानकों की हो रही खुलेआम अनदेखी

{बलौंगी में अवैध पीजी निर्माण का सिलसिला जारी, दशमेश नगर कॉलोनी में हुआ हादसा; नगर निगम और गमाडा की खींचतान में जिम्मेदारी से बच रहे अधिकारीसमर न्यूज | मोहालीबलौंगी की एकता कॉलोनी में निर्माण कार्य को लेकर एक बार फिर सवाल खड़े हो गए हैं। गुरुवार को सामने आई तस्वीर में एक इमारत की पांचवीं...

पंजाब में कर्मचारियों की महा-हड़ताल से सरकारी कामकाज प्रभावित, ओपीडी बंद

समर न्यूज | चंडीगढ़ पंजाब में विभिन्न सरकारी कर्मचारी संगठनों की महा-हड़ताल के कारण गुरुवार को सरकारी कामकाज प्रभावित हुआ। करीब तीन लाख कर्मचारी सामूहिक अवकाश लेकर हड़ताल में शामिल हुए, जबकि करीब साढ़े तीन लाख पेंशनरों ने भी आंदोलन को समर्थन दिया। राज्य के सरकारी दफ्तरों, जिला और तहसील कार्यालयों तथा कई अन्य विभागों...

सिविल अस्पताल में महिला की संदिग्ध मौत पर हंगामा, मायके-ससुराल पक्ष भिड़े

Summer express , चरखी दादरी। सिविल अस्पताल में  रात एक महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत के बाद मायके और ससुराल पक्ष के लोग आमने-सामने आ गए। महिला की मौत को लेकर दोनों पक्षों के बीच जमकर विवाद हुआ। देखते ही देखते मामला कहासुनी से हाथापाई तक पहुंच गया। अस्पताल परिसर में काफी देर तक...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.