Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

40 स्वास्थ्य शिक्षण संस्थानों को खामियों पर कारण बताओ नोटिस

मंडी  |  हिमाचल प्रदेश अटल मेडिकल एंड रिसर्च यूनिवर्सिटी ने 40 स्वास्थ्य शिक्षण संस्थानों में खामियां पाने के बाद उन्हें कारण बताओ नोटिस जारी किए हैं। यह नोटिस इन संस्थानों का वार्षिक सर्वे करने के दौरान पाई गई थी जिसके बाद इन्हें यह नोटिस जारी किए गए हैं। अधिकतर शिक्षण संस्थान ऐसे पाए गए जिनके पास या तो पर्याप्त मात्रा में शिक्षक नहीं थे या फिर अनुभवी शिक्षकों की कमी थी। अटल मेडिकल एंड रिसर्च यूनिवर्सिटी के वायस चांसलर डा. सुरेंद्र कश्यप ने कारण बताओ नोटिस जारी करने की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि बहुत से संस्थानों ने नोटिस जारी होने के बाद अपनी कमियों को पूरा भी कर दिया है। स्टाफ की कमी को पूरा करने का कार्य इन संस्थानों द्वारा पूरा किया जा रहा है। इसके अलावा जिनके पास आधारभूत ढांचे की कमी पाई गई वो भी उसमें सुधार कर रहे हैं।

कमियां पूरी करने पर रिन्यू नहीं होगी मान्यता

डा. सुरेंद्र कश्यप ने बताया कि यूनिवर्सिटी का मुख्य उद्देश्य स्वास्थ्य शिक्षण संस्थानों में शिक्षा के स्तर को बढ़ाने का है। यूनिवर्सिटी के साथ मेडिकल, डेंटल, आयुर्वेद और नर्सिंग जैसे प्रमुख संस्थान जुड़े हुए हैं। यदि इनमें बेहतरीन शिक्षा स्तर नहीं होगा तो भविष्य में बेहतरीन स्वास्थ्य सेवाओं की कल्पना भी नहीं की जा सकती। इसलिए इन संस्थानों का हर वर्ष वार्षिक सर्वे होता है और उसमें खामियां मिलने के बाद कारण बताओ नोटिस जारी किया जाता है। यदि तय समय में उन खामियों को पूरा नहीं किया जाए तो फिर संस्थान की मान्यता को रिन्यू नहीं किया जाता। इसे रद्द करने का प्रावधान भी है।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Summer Express -
Summer Express -

Trending

सावन-तीज से पहले सोनीपत में खाद्य सुरक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई : 13 सैंपल सील, 28 किलो घेवर नष्ट

Summer express, सोनीपत। सावन और तीज के त्योहारों के मद्देनजर बाजारों में घेवर की बढ़ती मांग को देखते हुए खाद्य सुरक्षा विभाग ने गोहाना रोड और आसपास के क्षेत्रों में विशेष अभियान चलाया। इस दौरान सड़क किनारे संचालित घेवर विक्रेताओं और विभिन्न मित्र मंडलियों की दुकानों पर छापेमारी कर देसी घी, मावा और घेवर के...

हमीरपुर नगर निगम और मेडिकल कॉलेज की व्यवस्थाओं पर भाजपा का निशाना

Summer express/हमीरपुर, अरविंद- भाजपा मंडल हमीरपुर के महामंत्री तेन सिंह ने प्रदेश सरकार पर हमीरपुर नगर निगम और मेडिकल कॉलेज की व्यवस्थाओं को लेकर गंभीर सवाल उठाए हैं। पत्रकारों से बातचीत करते हुए उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री के गृह जिले होने के बावजूद हमीरपुर के लोगों को मूलभूत सुविधाओं के लिए परेशान होना पड़ रहा...

एंबुलेंस का रास्ता रोकना पड़ा भारी, जोगिंद्रनगर में कैश वैन चालक पर 10 हजार का जुर्माना

Summer express/मंडी/धर्मवीर -:मंडी जिले के जोगिंद्रनगर में एंबुलेंस को समय पर रास्ता न देने और पुलिस के निर्देशों की अनदेखी करने पर एक कैश वैन चालक के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की गई है। जोगिंद्रनगर पुलिस ने यातायात नियमों का उल्लंघन करने के मामले में चालक का 10 हजार रुपये का चालान किया है। जानकारी के...

भीषण गर्मी के बीच राहत की उम्मीद, 21 राज्यों में भारी बारिश और तेज आंधी का अलर्ट

Summer express, नई दिल्ली। देशभर में पड़ रही भीषण गर्मी और लू के बीच भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने राहत भरी भविष्यवाणी की है। विभाग ने शुक्रवार को देश के 21 राज्यों में भारी बारिश, गरज-चमक, तेज आंधी और 80 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने का अलर्ट जारी किया है। मौसम...

तरनतारन में पुलिस चौकी प्रभारी एएसआई ने सर्विस पिस्टल से खुद को मारी गोली, जांच शुरू

Summer express, तरनतारन। पंजाब के तरनतारन जिले में पुलिस विभाग से जुड़ी एक दुखद घटना सामने आई है। विधानसभा क्षेत्र पट्टी के गांव कैरो स्थित पुलिस चौकी के प्रभारी एएसआई अमरजीत सिंह ने अपनी सर्विस पिस्टल से खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। घटना के बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.