Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

निर्मला सीतारमण: रुपए की कमजोरी सिर्फ डॉलर के संदर्भ में

नई दिल्ली | फाइनेंस मिनिस्टर निर्मला सीतारमण ने रुपए की विनिमय दर में हालिया गिरावट पर कहा है कि सरकार स्थिति पर लगातार नजर रख रही है। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि घरेलू मुद्रा की कमजोरी केवल अमेरिकी डॉलर के संदर्भ में है और यह सिर्फ रुपए का मामला नहीं है, बल्कि कई अन्य देशों की मुद्राओं पर भी असर पड़ा है।

सीतारमण ने कहा कि अमेरिकी शुल्क से निर्यातकों पर पड़ने वाले प्रभाव को कम करने के लिए संबंधित मंत्रालय और विभाग सक्रिय रूप से काम कर रहे हैं। अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में शुक्रवार को रुपया गिरावट से उबरते हुए 88.09 प्रति डॉलर पर बंद हुआ, जबकि एक दिन पहले यह 88.12 पर बंद था। दो सितंबर को यह अबतक के सबसे निचले स्तर 88.15 तक गिर चुका था।

वित्त मंत्री ने आगे बताया कि “50 प्रतिशत अतिरिक्त अमेरिकी शुल्क 27 अगस्त से लागू हुआ है। सरकार संबंधित मंत्रालयों और विभागों के माध्यम से निर्यातकों से इस पर जानकारी जुटा रही है ताकि उन्हें आवश्यक सहायता मिल सके। उद्योग अभी तक शुल्क के प्रभाव का आंकलन नहीं कर पाया है।”

अमेरिका ने रूस से कच्चा तेल खरीदने के कारण भारत पर 25 प्रतिशत अतिरिक्त शुल्क लगाया था, जिससे कुल शुल्क 50 प्रतिशत हो गया। इसके चलते झींगा, रत्न और आभूषण, कपड़ा और अन्य क्षेत्रों पर असर पड़ने की आशंका है।

चीनी बाजार के संबंध में सीतारमण ने कहा कि भारत लगातार चीन के साथ व्यापार वार्ता कर रहा है और इसके लिए बातचीत जारी है। उन्होंने स्पष्ट किया कि यह पूरी प्रक्रिया व्यापारिक बातचीत का हिस्सा है और इसमें ‘प्रेस नोट 3’ का कोई लेना-देना नहीं है। प्रेस नोट 3 के तहत अप्रैल 2020 में एफडीआई नीति में संशोधन किया गया था, जिससे चीन सहित सीमावर्ती देशों से निवेश के लिए सरकारी मंजूरी अनिवार्य कर दी गई थी, ताकि भारतीय कंपनियों के अधिग्रहण को नियंत्रित किया जा सके।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

गुरुग्राम में जलभराव का स्थायी समाधान जरूरी, राव इंद्रजीत ने सीएम सैनी को दिया भूमिगत ड्रेनेज का सुझाव

Summer express, गुरुग्राम। केंद्रीय राज्य मंत्री एवं गुरुग्राम से लोकसभा सांसद राव इंद्रजीत सिंह ने बुधवार को मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी से मुलाकात कर शहर में लगातार बढ़ रही जलभराव की समस्या के स्थायी समाधान पर चर्चा की। उन्होंने कहा कि हर साल बारिश के दौरान किए जाने वाले अस्थायी इंतजामों से अब समस्या का...

‘गमाडा भ्रष्टाचार का अड्डा बन गया है’, आप सांसद मलविंदर कंग ने अपनी ही सरकार पर उठाए सवाल

Summer express, गुरशरण सिंह , मोहाली I आम आदमी पार्टी के आनंदपुर साहिब से सांसद मलविंदर सिंह कंग ने बुधवार को अपनी ही पार्टी की पंजाब सरकार को कटघरे में खड़ा करते हुए ग्रेटर मोहाली एरिया डेवलपमेंट अथॉरिटी (गमाडा ) में भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि जीमाडा भ्रष्टाचार का अड्डा बन गया...

रोहतक के खिड़वाली गांव में पाखंडवाद के खिलाफ ग्रामीणों ने खोला मोर्चा, रामपाल की विचारधारा का जताया विरोध

Summer express,रोहतक। जिले के गांव खिड़वाली में ग्रामीणों ने पाखंडवाद और अंधविश्वास के खिलाफ अपनी मुहिम को आगे बढ़ाने का निर्णय लिया है। ग्रामीणों ने आर्य समाज की ओर से चलाए जा रहे अभियान का समर्थन करते हुए रामपाल की विचारधारा का विरोध करने की बात कही। ग्रामीणों का आरोप है कि रामपाल ने सनातन...

गोहाना में फर्जी दस्तावेजों से अनियमित कॉलोनी के प्लॉट की एनओसी लेने का मामला, दो गिरफ्तार

Summer express,गोहाना (सोनीपत)। गोहाना में अनियमित कॉलोनी में स्थित प्लॉट के लिए कथित तौर पर फर्जी दस्तावेजों का इस्तेमाल कर नगर परिषद से एनओसी हासिल करने का मामला सामने आया है। शहर थाना पुलिस ने इस मामले में बसंत और अंकुश को गिरफ्तार किया है। वहीं, मामले में नामजद सफाई कर्मचारी रवि फिलहाल हाईकोर्ट से...

हरियाणा की मिट्टी में केवल अन्न ही नहीं, चैंपियन भी पैदा होते हैं : नायब सिंह सैनी

Summer express, मोनिका रावत , पंचकूला, I हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने बुधवार को पंचकूला में आयोजित कॉमनवेल्थ गेम्स-2026 के पदक विजेताओं एवं प्रतिभागियों के राज्य स्तरीय सम्मान समारोह में खिलाड़ियों को सम्मानित किया। इस अवसर पर 24 खिलाड़ियों को 13 करोड़ 97 लाख 50 हजार रुपये के नकद पुरस्कार दिए गए। इस...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.