Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

हिमाचल को चाहिए केंद्र से और मदद, 5 हजार करोड़ से ज्यादा का हुआ नुकसान

Shimla, Sanju

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बीते दिन हिमाचल पहुंचे और आपदा प्रभावित इलाकों का हवाई दौरा किया। कांगड़ा में उन्होंने प्रभावित परिवारों से मुलाकात की और राज्य को 1500 करोड़ रुपये की फौरी राहत का ऐलान किया। हालांकि, मुख्यमंत्री के मीडिया एडवाइज़र नरेश चौहान का कहना है कि हिमाचल को इससे कहीं ज्यादा मदद की ज़रूरत थी।


नरेश चौहान ने कहा कि प्रधानमंत्री के आने का लंबे समय से इंतज़ार था। प्रदेश में नुकसान का आंकड़ा 5 हजार करोड़ रुपये से भी ज्यादा है। खासतौर पर सड़कें, बिजली और पेयजल परियोजनाएं बुरी तरह प्रभावित हुई हैं। कई घर भी क्षतिग्रस्त हुए हैं।उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री के साथ बैठक कर पूरे नुकसान की जानकारी दी और स्पेशल पैकेज की मांग रखी। राहत राशि को लेकर अभी स्थिति साफ़ नहीं है कि यह स्पेशल पैकेज है या योजनाओं का हिस्सा—इस पर अधिसूचना आने के बाद ही स्पष्टता होगी।चौहान ने कहा कि हिमाचल एक छोटा राज्य है और अपने संसाधनों से इतनी बड़ी आपदा से निपटना मुश्किल है, इसलिए केंद्र सरकार की मदद बहुत ज़रूरी है। प्रधानमंत्री ने आश्वासन दिया है कि भारत सरकार की टीम नुकसान का आकलन करेगी और आगे और मदद दी जाएगी।

सीएम मीडिया एडवाइज़र

प्रदेश में नुकसान बहुत ज्यादा हुआ है। सड़कें, बिजली, पेयजल योजनाएं बुरी तरह प्रभावित हुई हैं। केंद्र सरकार से उम्मीद थी कि बड़ा पैकेज मिलेगा। प्रधानमंत्री ने राहत राशि की घोषणा की है, लेकिन हमें और मदद की दरकार है ताकि प्रदेश को पटरी पर लाया जा सके।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

प्राथमिक शिक्षकों के आंदोलन के बीच धरना स्थल पहुंचे CM सुक्खू, 5 सितंबर से पहले बैठक का आश्वासन

Summer express, संजू , शिमला। हिमाचल प्रदेश में ‘न्यू कॉम्प्लेक्स सिस्टम’ की अधिसूचना वापस लेने समेत विभिन्न मांगों को लेकर प्राथमिक शिक्षक संघ (PTF) का आंदोलन तेज हो गया है। कांगड़ा के बगलामुखी मंदिर से 11 जुलाई को शुरू हुई 15 दिवसीय ‘प्राथमिक शिक्षा बचाओ न्याय यात्रा’ के बाद रविवार को शिमला के चौड़ा मैदान में हजारों...

पंचायत प्रधान सुरेश कुमारी समेत 20 परिवार कांग्रेस में शामिल, विधायक सुदर्शन सिंह बबलू ने किया स्वागत

Summer express, विकास शर्मा , धर्मशाल महंता। पंचायत धर्मशाल महंता की वर्तमान प्रधान सुरेश कुमारी की अगुवाई में करीब 20 परिवारों ने कांग्रेस पार्टी की नीतियों में विश्वास जताते हुए पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। इस अवसर पर स्थानीय विधायक सुदर्शन सिंह बबलू ने सभी नए सदस्यों का पार्टी का पटका पहनाकर कांग्रेस परिवार में स्वागत किया।...

चंबा में ऐतिहासिक अंतर्राष्ट्रीय मिंजर मेला शुरू, राज्यपाल ने मिंजर ध्वज फहराकर किया शुभारंभ

Summer express, चंबा। मंजूर पठान। देवभूमि चंबा का ऐतिहासिक अंतर्राष्ट्रीय मिंजर मेला रविवार को धार्मिक आस्था, पारंपरिक रीति-रिवाजों और सांस्कृतिक रंगों के साथ शुरू हो गया। मेले के उद्घाटन समारोह में हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए, जबकि विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया भी विशेष रूप से मौजूद रहे। मेले...

कारगिल विजय दिवस पर सोलन में शहीदों को श्रद्धांजलि, वीर जवानों के बलिदान को किया नमन

Summer express, सोलन। भूपेंद्र ठाकुर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार को सोलन में कारगिल युद्ध के वीर शहीदों को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई। शहीद स्मारक पर आयोजित कार्यक्रम में उपायुक्त सोलन मनमोहन शर्मा, जिला प्रशासन के अधिकारियों, पूर्व सैनिकों और अन्य गणमान्य नागरिकों ने पुष्पांजलि अर्पित कर देश के लिए सर्वोच्च बलिदान...

कारगिल विजय दिवस पर धर्मशाला के राज्य युद्ध स्मारक में शहीदों को श्रद्धांजलि

Summer express, धर्मशाला। राहुल चावला। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार को धर्मशाला स्थित राज्य युद्ध स्मारक में श्रद्धांजलि समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में योल स्थित 9 कोर के कोर कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल आकाश जौहर मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए और देश की रक्षा के लिए सर्वोच्च बलिदान देने वाले वीर...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.