Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

नेपाल के छात्र और युवा सड़कों पर, सत्ता का संतुलन हिला

काठमांडू  | नेपाल में पिछले दो दिनों से जारी हिंसक प्रदर्शन के बीच नेपाल दूतावास की सुरक्षा बढ़ा दी गई है। दिल्ली स्थित नेपाल दूतावास के आसपास पुलिस सतर्क है। प्रदर्शनकारी Gen-Z युवाओं ने सरकार के खिलाफ विरोध पत्र जारी कर कहा कि प्रशासन को उनके दबाव में घुटनों पर ला दिया गया है। प्रदर्शनकारियों से शांत रहने और सार्वजनिक संपत्ति को नुकसान न पहुंचाने की अपील की गई। इसके बावजूद, कांतिपुर समाचार पत्र के कार्यालय में आग लगाने की घटना हुई।

ललितपुर के नक्खू जेल से लगभग 1500 कैदी रिहा हो गए, जिसके बाद सुरक्षा खतरे में बढ़ोतरी हुई। नवलपरासी पश्चिम जिला जेल से भी 500 से अधिक कैदी फरार हुए। कैदी जेल के अंदर आगजनी कर रिहाई की मांग कर रहे थे।

नेपाल के कई हिस्सों में मंगलवार को छात्रों और युवा प्रदर्शनकारियों के नेतृत्व में नए विरोध प्रदर्शन हुए। कुछ प्रदर्शनकारी संसद भवन में घुसे और आगजनी की। प्रदर्शनकारियों ने पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक, संचार मंत्री पृथ्वी सुब्बा गुरुंग और पूर्व प्रधानमंत्री पुष्प कमल दहल प्रचंड तथा शेर बहादुर देउबा के घरों में तोड़फोड़ की।

इस हिंसक प्रदर्शन के दबाव में प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली ने इस्तीफा दे दिया। राष्ट्रपति राम चंद्र पौडेल ने उनके इस्तीफे को स्वीकार कर लिया। प्रदर्शनकारियों ने सर्वोच्च न्यायालय, अटॉर्नी जनरल के कार्यालय और राष्ट्रपति भवन में भी तोड़फोड़ की।

काठमांडू के कलंकी और बानेश्वर तथा ललितपुर जिले के चापागांव-थेचो क्षेत्रों में भी प्रदर्शन जारी हैं। प्रदर्शनकारियों ने सार्वजनिक स्थल पर प्रतिबंधों की अवहेलना करते हुए “छात्रों को मत मारो” और “केपी चोर, देश छोड़” जैसे नारे लगाए।

ललितपुर जिले में संचार मंत्री के आवास पर पथराव किया गया और पूर्व प्रधानमंत्री प्रचंड के घर में भी तोड़फोड़ हुई। काठमांडू, ललितपुर और भक्तपुर जिलों में कर्फ्यू लागू किया गया है। काठमांडू में सुबह साढ़े आठ बजे से अगले आदेश तक कर्फ्यू जारी रहेगा। भक्तपुर और ललितपुर के कई क्षेत्रों में मध्यरात्रि तक कर्फ्यू लागू है।

सोशल मीडिया पर लगाए गए प्रतिबंधों के विरोध में सोमवार को हिंसक प्रदर्शन हुए थे, जिसमें कम से कम 19 लोग मारे गए और 300 से अधिक घायल हुए। स्थिति बिगड़ने के बाद नेपाली सेना राजधानी में तैनात कर दी गई और संसद परिसर के आसपास नियंत्रण कर लिया।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

लापरवाही: ट्यूबवेलों की मरम्मत में देरी के बावजूद नगर निगम के अधिकारियों ने नहीं लगाया जुर्माना

सितंबर 2025 से अगस्त 2026 तक पार्षद ने उठाया मामलालक्की मेहता | लुधियानासमर न्यूजनगर निगम के ट्यूबवेलों की मरम्मत और रखरखाव को लेकर निगम अधिकारियों की कार्यप्रणाली सवालों के घेरे में है। वार्ड नंबर 83 की पार्षद मोनिका देविंदर जग्गी पिछले करीब 11 महीने से खराब ट्यूबवेलों और तय समय में मरम्मत न करने वाले...

डेराबस्सी माल विभाग की कार्यप्रणाली फिर से सवालों के घेरे में

10 एकड़ में काटी जा रही अवैध कॉलोनीगुरमीत सिंह | डेराबस्सीसमर न्यूज डेराबस्सी-बेहड़ा रोड पर पर काटी जा रही दो अलग-अलग अवैध कॉलोनियों का मामला सामने आने के बाद गमाडा विभाग हरकत में आ गया है। गमाडा के जेई बलकरण सिंह ने टीम के साथ बुधवार को थापर यूनिवर्सिटी के पास तथा फैक्टरी वाली जगह...

अवैध निर्माण बेरोकटोक जारी, सुरक्षा मानकों की हो रही खुलेआम अनदेखी

{बलौंगी में अवैध पीजी निर्माण का सिलसिला जारी, दशमेश नगर कॉलोनी में हुआ हादसा; नगर निगम और गमाडा की खींचतान में जिम्मेदारी से बच रहे अधिकारीसमर न्यूज | मोहालीबलौंगी की एकता कॉलोनी में निर्माण कार्य को लेकर एक बार फिर सवाल खड़े हो गए हैं। गुरुवार को सामने आई तस्वीर में एक इमारत की पांचवीं...

पंजाब में कर्मचारियों की महा-हड़ताल से सरकारी कामकाज प्रभावित, ओपीडी बंद

समर न्यूज | चंडीगढ़ पंजाब में विभिन्न सरकारी कर्मचारी संगठनों की महा-हड़ताल के कारण गुरुवार को सरकारी कामकाज प्रभावित हुआ। करीब तीन लाख कर्मचारी सामूहिक अवकाश लेकर हड़ताल में शामिल हुए, जबकि करीब साढ़े तीन लाख पेंशनरों ने भी आंदोलन को समर्थन दिया। राज्य के सरकारी दफ्तरों, जिला और तहसील कार्यालयों तथा कई अन्य विभागों...

सिविल अस्पताल में महिला की संदिग्ध मौत पर हंगामा, मायके-ससुराल पक्ष भिड़े

Summer express , चरखी दादरी। सिविल अस्पताल में  रात एक महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत के बाद मायके और ससुराल पक्ष के लोग आमने-सामने आ गए। महिला की मौत को लेकर दोनों पक्षों के बीच जमकर विवाद हुआ। देखते ही देखते मामला कहासुनी से हाथापाई तक पहुंच गया। अस्पताल परिसर में काफी देर तक...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.