Facebook-f Youtube X-twitter

अभय चौटाला के बयानों पर बड़ौली ने कसा तंज

रोहतक |  भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मोहन लाल बड़ौली ने कहा है कि अभय चौटाला कुछ भी बोल देते हैं, यह उनका स्वभाव है और इसलिए जनता उनकी बातों को गंभीरता से नहीं लेती। बड़ौली ने यह बात महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय (एमडीयू), रोहतक में बुधवार को “राष्ट्र-एक चुनाव” विषय पर आयोजित विचार गोष्ठी में बतौर मुख्य अतिथि कही।

बड़ौली ने मीडिया से बातचीत में कहा कि यही कारण है कि इनेलो कमजोर हुई है। उन्होंने दो दिन पहले अभय चौटाला द्वारा दिए गए बयान का जिक्र करते हुए कहा कि उन्होंने मुख्यमंत्री को मुख्यमंत्री नहीं माना।

कांग्रेस पर तंज कसते हुए बड़ौली ने कहा कि उपराष्ट्रपति चुनाव में अगर किसी सांसद को वोट डालना न आए तो इसमें उनका क्या कसूर है। चुनाव से पहले कांग्रेस अपने सांसदों को वोटिंग की ट्रेनिंग नहीं देती, बाद में क्रॉस वोटिंग के आरोप लगाती है।

बाढ़ राहत पर प्रदेश सरकार की घोषणाओं पर सवाल उठाने पर बड़ौली ने कहा कि कांग्रेस को आरोप लगाने से पहले यह देखना चाहिए कि जहां उनकी सरकारें हैं, वहां आपदा के दौरान क्या दिया जाता है।

अभय चौटाला द्वारा सीएम नायब सैनी को डमी कहे जाने पर बड़ौली ने कहा कि “उन्हें खुद भी नहीं पता कि वह क्या बोल रहे हैं। इसी वजह से आज वह विधायक भी नहीं हैं।”

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

चिप्स के पैकेट में कीड़े मिलने से मचा हड़कंप, खाद्य सुरक्षा विभाग जांच में जुटा

हमीरपुर- :हमीरपुर जिले के उपमंडल नादौन में एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां एक सीलबंद चिप्स के पैकेट के अंदर कीड़े पाए गए। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद खाद्य सुरक्षा विभाग तुरंत हरकत में आ गया है और मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच प्रक्रिया शुरू करने...

अब आप पैराशूटी नेताओं के सहारे नहीं लड़ेगी चुनाव,पार्टी विचारधारा से जुड़े कार्यकर्ता उतरेंगे मैदान में 

मंडी, धर्मवीर-:पिछले विधानसभा चुनावों से सबक लेते हुए आम आदमी पार्टी ने 2027 के विधानसभा चुनावों में पैराशूटी नेताओं की जगह पार्टी की विचारधारा से जुड़े कार्यकर्ताओं को चुनावी मैदान मे उतारने का फैसला लिया है । मंडी में आयोजित प्रेस वार्ता के दौरान आप प्रदेश सह प्रभारी सुरेंद्र पंडित ने बताया कि इन दिनों...

रावी नदी का कटाव बढ़ा, बड़ा भंगाल गांव और हेलीपैड पर संकट गहराया

कांगड़ा-जिला कांगड़ा के दुर्गम क्षेत्र बड़ा भंगाल में रावी नदी का बढ़ता कटाव अब गंभीर चिंता का विषय बनता जा रहा है। गांव के साथ-साथ हेलीपैड पर भी खतरा मंडराने लगा है, लेकिन अब तक किसी ठोस बचाव कार्य की शुरुआत नहीं हो पाई है। स्थानीय ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि यदि बरसात से...

कुल्लू में कूड़ा डंपिंग साइट को लेकर बढ़ा विरोध, समाधान न हुआ तो चुनाव बहिष्कार की चेतावनी

कुल्लू,17 अप्रैल -:नगर परिषद कुल्लू के वार्ड नंबर 3 में स्थित कूड़ा डंपिंग साइट को हटाने की मांग अब तेज हो गई है। स्थानीय निवासियों का एक प्रतिनिधिमंडल उपायुक्त अनुराग चंद्र शर्मा से मिला और समस्या के जल्द समाधान की मांग रखी। लोगों का कहना है कि शहर के बीचों-बीच, सरवरी नदी के पास बनाई...

20 अप्रैल तक प्रदेश में मौसम रहेगा खराब, ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी की संभावना

शिमला, संजू-: हिमाचल प्रदेश में अप्रैल का आधा महीना बीत जाने के बावजूद मौसम ने एक बार फिर करवट ले ली है। मौसम विभाग के ताजा पूर्वानुमान के अनुसार 17 से 19 अप्रैल के बीच प्रदेश के कई हिस्सों में बारिश और ऊंचे इलाकों में बर्फबारी होने की संभावना है। इससे तापमान में गिरावट आएगी...

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.