Facebook-f Youtube X-twitter

सोना-चांदी की कीमतों में गिरावट, निवेशकों के लिए मिल सकता मौका

नई दिल्ली | सोने की कीमतों में गिरावट का इंतजार कर रहे निवेशकों के लिए गुरुवार (11 सितंबर) को राहत भरी खबर आई है। आज सोने की कीमतों में 0.20% की कमी दर्ज की गई, और यह 1,08,766 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। वहीं चांदी की कीमतों में भी गिरावट देखी गई, जो अब 1,25,076 रुपए प्रति किलोग्राम के आसपास कारोबार कर रही है।

पिछले कुछ दिनों में सोने ने उच्चतम स्तर छूते हुए निवेशकों को आकर्षित किया था। बुधवार को राजधानी दिल्ली में सोने की कीमत 250 रुपए बढ़कर 1,13,000 रुपए प्रति 10 ग्राम के नए रिकॉर्ड पर पहुंच गई थी। इस साल अब तक सोने की कीमत में 43.12% यानी 34,050 रुपए की वृद्धि देखी गई है। 31 दिसंबर, 2024 को सोना 78,950 रुपए प्रति 10 ग्राम पर था।

वैश्विक बाजारों की बात करें तो केंद्रीय बैंकों की मजबूत खरीदारी, कमजोर डॉलर और भू-राजनीतिक अनिश्चितताओं के कारण सोना मजबूती के साथ कारोबार कर रहा है। अबन्स फाइनेंशियल सर्विसेज के सीईओ का कहना है कि अमेरिकी डॉलर सूचकांक में कमजोरी और संभावित ब्याज दरों में कटौती की उम्मीदें सोने को समर्थन दे रही हैं।

सर्राफा संघ के अनुसार, चांदी की कीमतें रिकॉर्ड स्तर से नीचे आ गई हैं। बुधवार को चांदी 300 रुपए टूटकर 1,28,500 रुपए प्रति किलोग्राम पर पहुंची, जबकि पिछले सत्र में यह 1,28,800 रुपए प्रति किलोग्राम पर बंद हुई थी।

निवेशक इस गिरावट को खरीदारी का अवसर मान सकते हैं, लेकिन बाजार में उतार-चढ़ाव की संभावनाओं पर नजर रखना जरूरी है।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

कुल्लू में कूड़ा डंपिंग साइट को लेकर बढ़ा विरोध, समाधान न हुआ तो चुनाव बहिष्कार की चेतावनी

कुल्लू,17 अप्रैल -:नगर परिषद कुल्लू के वार्ड नंबर 3 में स्थित कूड़ा डंपिंग साइट को हटाने की मांग अब तेज हो गई है। स्थानीय निवासियों का एक प्रतिनिधिमंडल उपायुक्त अनुराग चंद्र शर्मा से मिला और समस्या के जल्द समाधान की मांग रखी। लोगों का कहना है कि शहर के बीचों-बीच, सरवरी नदी के पास बनाई...

20 अप्रैल तक प्रदेश में मौसम रहेगा खराब, ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी की संभावना

शिमला, संजू-: हिमाचल प्रदेश में अप्रैल का आधा महीना बीत जाने के बावजूद मौसम ने एक बार फिर करवट ले ली है। मौसम विभाग के ताजा पूर्वानुमान के अनुसार 17 से 19 अप्रैल के बीच प्रदेश के कई हिस्सों में बारिश और ऊंचे इलाकों में बर्फबारी होने की संभावना है। इससे तापमान में गिरावट आएगी...

हिमाचल कैबिनेट के बड़े फैसले: किसानों को MSP राहत और 1500 पदों को मंजूरी

शिमला, संजू-:हिमाचल प्रदेश मंत्रिमंडल की बैठक मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू की अध्यक्षता में आयोजित हुई, जिसमें रोजगार, कृषि और प्रशासन से जुड़े कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। बैठक के बाद संसदीय कार्य मंत्री हर्षवर्धन चौहान ने कैबिनेट फैसलों की जानकारी दी। सरकार ने विभिन्न विभागों में लगभग 1500 नए पद सृजित करने को मंजूरी दी...

गैंगस्टर से जान से मारने की धमकी मिली: मासूम शर्मा का बड़ा दावा

Summer express, चंडीगढ़। हरियाणवी सिंगर मासूम शर्मा ने एक बड़ा खुलासा करते हुए बताया कि उन्हें गैंगस्टर की ओर से जान से मारने की धमकी मिली थी। उन्होंने कहा कि उनके अमेरिका में रह रहे भाई को फोन कर धमकाया गया और कहा गया कि “मासूम का 20-25 करोड़ रुपये का बीमा करवा लो, उसके...

स्वारघाट के बलिया में छात्रों पर नशे का आरोप, ग्रामीणों ने मौके पर पकड़ा

बिलासपुर,सुभाष-:बिलासपुर जिले के स्वारघाट उपमंडल के बलिया क्षेत्र में कुछ छात्रों को कथित तौर पर नशा करते हुए पकड़ने का मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार, स्थानीय ग्रामीणों को लंबे समय से इलाके में युवाओं की संदिग्ध गतिविधियों की शिकायत मिल रही थी।इसी के चलते ग्रामीणों ने मौके पर पहुंचकर कुछ छात्रों को घेर...

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.