Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

स्कूल बस में अचानक झटका, बच्चों में मच गया हड़कंप

हरियाणा  | हरियाणा के हिसार में गुरुवार सुबह एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया। धांसू-बुगाना रोड पर चल रही प्राइवेट स्कूल बस का पिछला टायर अचानक सड़क में धंस गया। बस में करीब 50 बच्चे सवार थे। टायर धंसते ही जोरदार झटका लगा और बच्चों में चीख-पुकार मच गई, लेकिन गनीमत रही कि बस पलटी नहीं। चालक ने तुरंत सभी बच्चों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया।

बस और स्कूल का विवरण

हादसे की बस लक्ष्य पब्लिक स्कूल की बताई जा रही है, जो बुगाना गांव से बच्चों को धांसू स्थित स्कूल ले जा रही थी। स्कूल संचालक रमेश कुमार ने बताया कि हादसे की सूचना मिलते ही प्रशासन मौके पर पहुंचा और दूसरी बस से बच्चों को स्कूल पहुंचाया गया। सभी बच्चे सुरक्षित हैं और किसी को चोट नहीं आई।

ग्रामीणों ने जताई नाराज़गी

मौके पर मौजूद ग्रामीणों ने हादसे के लिए ड्राइवर को जिम्मेदार ठहराया। उनका कहना था कि सड़क पहले से ही क्षतिग्रस्त थी और बारिश के बाद वहां जलभराव हो गया था। सड़क में मौजूद गड्ढे के चारों ओर ईंट और घास-फूस रखे गए थे, लेकिन ड्राइवर ने लापरवाही दिखाते हुए उसी रास्ते से बस निकालने की कोशिश की, जिससे टायर धंस गया।

जलभराव और स्कूलों की स्थिति

भारी बारिश के कारण जिले में कई जगह जलभराव की स्थिति बनी हुई है। इसी कारण हिसार जिला प्रशासन ने 101 स्कूलों को एहतियातन बंद रखा है। बारिश के बाद सड़कें खस्ताहाल हैं, जिससे दुर्घटनाओं का खतरा बढ़ गया है।

स्कूल हाल ही में खोले गए थे

बारिश के कारण स्कूलों को अस्थायी रूप से बंद किया गया था। लक्ष्य पब्लिक स्कूल भी सोमवार (9 सितंबर) से पुनः संचालित हो गया है।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

ब्रिक्स सम्मेलन से दिल्ली के लग्जरी होटल फुल, कमरे का किराया 13 लाख तक पहुंचा

summer express, नई दिल्ली। राजधानी में इस सप्ताहांत होने वाले ब्रिक्स सम्मेलन को लेकर दिल्ली के लग्जरी होटलों में तैयारियां तेज हो गई हैं। दुनियाभर से राष्ट्राध्यक्षों, राजदूतों, अधिकारियों और कारोबारी प्रतिनिधिमंडलों के पहुंचने के कारण प्रमुख होटलों में कमरों की मांग अचानक बढ़ गई है। इसका असर होटल किरायों पर भी दिखाई दे रहा...

आवारा कुत्तों पर छावनी परिषद की कार्रवाई, दो दिन में 27 कुत्ते रेस्क्यू

Summer express , फिरोजपुर । आवारा कुत्तों के बढ़ते आतंक और दो वर्षीय मासूम पर हुए हमले के बाद छावनी परिषद ने कार्रवाई तेज कर दी है। परिषद की टीम ने लगातार दूसरे दिन विभिन्न इलाकों में अभियान चलाकर 15 आवारा कुत्तों को रेस्क्यू किया। दो दिनों में अब तक 27 कुत्तों को पकड़ा जा...

भाई की मौत पर भी नहीं रुकी बहन :अस्पताल में शव छोड़कर चली गई ,आश्रम ने किया अंतिम संस्कार

Summer express, कुरुक्षेत्र। कुरुक्षेत्र में इंसानी रिश्तों को झकझोर देने वाला मामला सामने आया है। 71 वर्षीय जुगल किशोर की मौत के बाद उनकी छोटी बहन अंतिम संस्कार में शामिल हुए बिना अस्पताल से चली गई। बहन ने आश्रम संचालक से भाई का अंतिम संस्कार करने और अस्थियों का विसर्जन करने का आग्रह किया। इसके...
Summer Express - सिम बंद होने का उठाया फायदा, सात लाख की एफडी तुड़वाने का आरोप—पीड़ित ने पुलिस व साइबर सेल से लगाई गुहार

मैक्स लाइफ पॉलिसी के नाम पर महिला से 1.10 लाख की साइबर ठगी

summer express ,अंबाला शहर। मैक्स लाइफ इंश्योरेंस की पॉलिसी के नाम पर गांव मच्छौंडा निवासी महिला से 1 लाख 10 हजार 399 रुपये की साइबर ठगी का मामला सामने आया है। ठगी का पता चलने के बाद महिला ने साइबर क्राइम थाने में शिकायत देकर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने शिकायत...

हिसार में 9 स्कूल बसों पर कार्रवाई, सुरक्षा मानकों की अनदेखी पड़ी भारी

summer express , हिसार। स्कूली बच्चों की सुरक्षा को लेकर हिसार पुलिस ने स्कूल बसों की जांच का अभियान तेज कर दिया है। पुलिस अधीक्षक सिद्धांत जैन के निर्देश पर यातायात पुलिस ने उकलाना क्षेत्र में स्कूल बसों की जांच की। इस दौरान 18 स्कूल बसों को चेक किया गया, जिनमें से नौ बसों में...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.