Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

रेवाड़ी में जियो ओवरऑल औसत डाउनलोड स्पीड में सबसे आगे: ट्राई ड्राइव टेस्ट रिपोर्ट

चंडीगढ़ | भारतीय दूरसंचार नियामक प्राधिकरण (ट्राई) द्वारा रेवाड़ी में किए गए नवीनतम इंडिपेंडेंट ड्राइव टेस्ट (आईडीटी) में रिलायंस जियो ने अच्छा प्रदर्शन किया है। ये परीक्षण ट्राई की आवधिक क्वालिटी ऑफ सर्विस (क्यूओएस) ऑडिट का हिस्सा हैं।

रेवाड़ी में ओवरऑल औसत डाउनलोड स्पीड में जियो शीर्ष पर है। जियो ने रेवाड़ी में 193.69 एमबीपीएस की उच्चतम औसत डाउनलोड स्पीड प्रदान की, जबकि इसके निकटतम प्रतिद्वंद्वी की औसत डाउनलोड स्पीड 112.44 एमबीपीएस थी। महत्वपूर्ण हॉटस्पॉटस पर भी, जियो 5जी और 4जी डाउनलोड स्पीड चार्ट पर क्रमशः 353.11 एमबीपीएस और 69.88 एमबीपीएस की डाउनलोड स्पीड के साथ शीर्ष पर है ।

जियो ने प्रमुख वॉयस क्वालिटी ऑफ सर्विस मापदंडों में भी अपने प्रतिद्वंद्वियों को पीछे छोड़ दिया, जिनमें कॉल सेटअप सक्सेस रेट (सीएसएसआर), कॉल सेटअप टाइम (सीएसटी) और म्यूट कॉल (एमसी) रेट शामिल हैं । जियो 0.73 सेकंड के सबसे तेज कॉल सेटअप टाइम के साथ सबसे आगे रहा, इसका कॉल सेटअप सक्सेस रेट 100% दर्ज किया गया और इसका म्यूट कॉल रेट 0.77% के साथ सबसे कम था ।

रेवाड़ी में ड्राइव टेस्ट 31 जुलाई, 2025 से 2 अगस्त, 2025 तक किया गया, जिसमें कुल 251.8 किलोमीटर की दूरी तय की गई, जिसमें 250.7 किलोमीटर का ड्राइव टेस्ट और 1.1 किलोमीटर का वॉक टेस्ट शामिल था। 8 हॉटस्पॉट स्थानों का ऑडिट भी किया गया। ड्राइव टेस्ट रेवाड़ी और आसपास के कई स्थानों पर किया गया।

जियो जिसके पास हरियाणा का सबसे बड़ा 4जी और 5जी नेटवर्क है, जो दूर-दराज के क्षेत्रों को भी कवर करता है, राज्य के लोगों का पसंदीदा नेटवर्क बना हुआ है।

भविष्य-केंद्रित इंफ्रास्ट्रक्चर और ग्राहक-केंद्रित नवाचार के साथ, जियो न केवल भारत की डिजिटल महत्वाकांक्षाओं के साथ चल रहा है, बल्कि उन्हें आगे भी बढ़ा रहा है।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

पूर्व विधायक के बेटे के कांग्रेस में आने से मुक्तसर में टिकट की दौड़ हुई तेज

समर न्यूज। मुक्तसर पंजाब में 2027 के विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस ने संगठन में नए नेताओं को शामिल करने की प्रक्रिया तेज कर दी है। इसी कड़ी में मुक्तसर के पूर्व विधायक और शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के सदस्य रहे स्वर्गीय सुखदर्शन सिंह मराड़ के बड़े बेटे राजबलविंदर सिंह मराड़ कांग्रेस में शामिल हो...

परगट अपने पुराने कार्यकाल का हिसाब दें : हरपाल चीमा

समर न्यूज। चंडीगढ़ पंजाब में 2027 के विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस और आम आदमी पार्टी (आप) के बीच राजनीतिक आरोप-प्रत्यारोप तेज हो गए हैं। आप के वरिष्ठ नेता और वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा ने पंजाब प्रदेश कांग्रेस कमेटी के नवनियुक्त अध्यक्ष परगट सिंह के पुराने राजनीतिक कार्यकाल पर सवाल उठाते हुए उनसे जवाब...

पंजाब कांग्रेस में अनुशासन पर होगी सख्ती परगट सिंह के समर्थन में उतरे वेणुगोपाल

समर न्यूज। चंडीगढ़ पंजाब में 2027 के विधानसभा चुनाव की तैयारियों के बीच कांग्रेस ने प्रदेश संगठन में एकजुटता और अनुशासन को प्राथमिकता देने के संकेत दिए हैं। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (एआईसीसी) के महासचिव (संगठन) केसी वेणुगोपाल ने प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष परगट सिंह का समर्थन करते हुए पार्टी नेताओं को स्पष्ट संदेश दिया कि...

चुनाव ड्यूटी से हटेंगे गृह जिले में तैनात अफसर

समर न्यूज | चंडीगढ़पंजाब में 2027 के विधानसभा चुनाव की तैयारियों के बीच भारत निर्वाचन आयोग ने अधिकारियों की तैनाती और तबादलों को लेकर दिशा-निर्देश जारी किए हैं। इसके तहत चुनाव प्रक्रिया से सीधे या परोक्ष रूप से जुड़े उन अधिकारियों को संबंधित जिले से हटाना होगा, जो अपने गृह जिले में तैनात हैं या...

विधानसभा में पानी पर पांच प्रस्ताव पेश, यमुना के लिए सुप्रीम कोर्ट जाने की मांग

समर न्यूज | चंडीगढ़पंजाब विधानसभा के विशेष सत्र के आखिरी दिन मंगलवार को नदी जल अधिकारों और राज्य के हितों से जुड़े आठ प्रस्ताव सर्वसमति से पेश किए गए। इनमें पांच प्रस्ताव पानी से जुड़े थे। यमुना के पानी में पंजाब की हिस्सेदारी का दावा, पाकिस्तान की ओर जा रहे पानी के इस्तेमाल के लिए...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.