Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

CM भगवंत मान ने बाढ़ प्रभावित पंजाब में स्वास्थ्य अभियान शुरू

जालंधर/चंडीगढ़ | पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने स्वास्थ्य और परिवार कल्याण विभाग को बाढ़ प्रभावित जिलों में व्यापक स्वास्थ्य जांच और सफाई अभियान चलाने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि बाढ़ का पानी उतरने के बाद मनुष्यों और पशुओं में बीमारियों का खतरा बढ़ गया है, जिस पर सरकार विशेष ध्यान दे रही है।

उन्होंने बताया कि अब तक बाढ़ प्रभावित गांवों में लगाए गए स्वास्थ्य शिविरों में 1.50 लाख से अधिक लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण और इलाज किया गया। इन शिविरों में बुखार, दस्त, त्वचा रोग और अन्य बीमारियों की पहचान हुई है।

14 सितंबर से 21 दिनों के लिए शुरू किए गए इस अभियान के तहत 2303 प्रभावित गांवों में मेडिकल कैम्प लगाए गए हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि 2.47 लाख घरों तक आशा वर्कर पहुंच चुकी हैं और उन्हें स्वास्थ्य किट वितरित की गई हैं। इन किटों में ओआरएस, मच्छर मारने की दवा, पैरासिटामोल, क्लोरीन टैबलेट और साबुन जैसी बुनियादी दवाइयां शामिल हैं।

21 दिनों तक चलने वाले फॉगिंग और मच्छर नियंत्रण अभियान के तहत गांव-गांव जाकर लार्वा नष्ट किया जा रहा है। इसके साथ ही गांवों, गलियों और तालाबों की सफाई पर जोर दिया गया है, जिसे 21 सितंबर तक पूरा करने के निर्देश दिए गए हैं।

पशुपालन विभाग ने अब तक 14,780 पशुओं का इलाज और 48,535 पशुओं का मुफ्त टीकाकरण किया है। बाढ़ में मरे पशुओं का सुरक्षित निपटान किया जा रहा है ताकि मिट्टी और पानी प्रदूषित न हो। पशुपालकों को पोटाशियम परमैंगनेट वितरित किया जा रहा है ताकि पशुओं के बाड़े और पानी पिलाने की जगहें संक्रमण मुक्त रहें। मुख्यमंत्री ने किसानों को सलाह दी कि पशुओं के खुर और थनों की नियमित सफाई की जाए।

भगवंत मान ने कहा कि प्रभावित इलाकों में 24 घंटे नियंत्रण कक्ष सक्रिय हैं और किसानों को मोबाइल पर परामर्श भी उपलब्ध कराया जा रहा है। जल आपूर्ति पाइपलाइनों की तुरंत मरम्मत, पानी की नियमित परीक्षण और क्लोरीनेशन सुनिश्चित करने के भी आदेश दिए गए हैं, ताकि पानी से फैलने वाली बीमारियों को रोका जा सके।

मुख्यमंत्री ने स्पष्ट किया कि इस संकट की घड़ी में लोगों को राहत पहुंचाना सरकार की पहली प्राथमिकता है और इसके लिए सभी विभाग बेहतर तालमेल के साथ काम कर रहे हैं।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

गुरुग्राम में जलभराव का स्थायी समाधान जरूरी, राव इंद्रजीत ने सीएम सैनी को दिया भूमिगत ड्रेनेज का सुझाव

Summer express, गुरुग्राम। केंद्रीय राज्य मंत्री एवं गुरुग्राम से लोकसभा सांसद राव इंद्रजीत सिंह ने बुधवार को मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी से मुलाकात कर शहर में लगातार बढ़ रही जलभराव की समस्या के स्थायी समाधान पर चर्चा की। उन्होंने कहा कि हर साल बारिश के दौरान किए जाने वाले अस्थायी इंतजामों से अब समस्या का...

‘गमाडा भ्रष्टाचार का अड्डा बन गया है’, आप सांसद मलविंदर कंग ने अपनी ही सरकार पर उठाए सवाल

Summer express, गुरशरण सिंह , मोहाली I आम आदमी पार्टी के आनंदपुर साहिब से सांसद मलविंदर सिंह कंग ने बुधवार को अपनी ही पार्टी की पंजाब सरकार को कटघरे में खड़ा करते हुए ग्रेटर मोहाली एरिया डेवलपमेंट अथॉरिटी (गमाडा ) में भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि जीमाडा भ्रष्टाचार का अड्डा बन गया...

रोहतक के खिड़वाली गांव में पाखंडवाद के खिलाफ ग्रामीणों ने खोला मोर्चा, रामपाल की विचारधारा का जताया विरोध

Summer express,रोहतक। जिले के गांव खिड़वाली में ग्रामीणों ने पाखंडवाद और अंधविश्वास के खिलाफ अपनी मुहिम को आगे बढ़ाने का निर्णय लिया है। ग्रामीणों ने आर्य समाज की ओर से चलाए जा रहे अभियान का समर्थन करते हुए रामपाल की विचारधारा का विरोध करने की बात कही। ग्रामीणों का आरोप है कि रामपाल ने सनातन...

गोहाना में फर्जी दस्तावेजों से अनियमित कॉलोनी के प्लॉट की एनओसी लेने का मामला, दो गिरफ्तार

Summer express,गोहाना (सोनीपत)। गोहाना में अनियमित कॉलोनी में स्थित प्लॉट के लिए कथित तौर पर फर्जी दस्तावेजों का इस्तेमाल कर नगर परिषद से एनओसी हासिल करने का मामला सामने आया है। शहर थाना पुलिस ने इस मामले में बसंत और अंकुश को गिरफ्तार किया है। वहीं, मामले में नामजद सफाई कर्मचारी रवि फिलहाल हाईकोर्ट से...

हरियाणा की मिट्टी में केवल अन्न ही नहीं, चैंपियन भी पैदा होते हैं : नायब सिंह सैनी

Summer express, मोनिका रावत , पंचकूला, I हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने बुधवार को पंचकूला में आयोजित कॉमनवेल्थ गेम्स-2026 के पदक विजेताओं एवं प्रतिभागियों के राज्य स्तरीय सम्मान समारोह में खिलाड़ियों को सम्मानित किया। इस अवसर पर 24 खिलाड़ियों को 13 करोड़ 97 लाख 50 हजार रुपये के नकद पुरस्कार दिए गए। इस...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.