Facebook-f Youtube X-twitter

हरियाणा सरकार ने रिटायर कर्मचारियों को दी पेंशन बढ़ोतरी मंजूरी

चंडीगढ़ |  हरियाणा सरकार ने उन कर्मचारियों को राहत देते हुए बड़ा निर्णय लिया है, जो 30 जून या 31 दिसंबर को सेवानिवृत्त हुए हैं या होने वाले हैं। अब इन कर्मचारियों को पेंशन की गणना के उद्देश्य से एक नेशनल इंक्रीमेंट दिया जाएगा।

मुख्य सचिव अनुराग रस्तोगी ने इस संबंध में आदेश जारी किए हैं। यह फैसला सुप्रीम कोर्ट के 20 फरवरी 2025 के आदेश और केंद्र सरकार की 20 मई 2025 की अधिसूचना के पालन में लिया गया है।

पेंशन लाभ पर असर

  • यह वेतन वृद्धि सिर्फ पेंशन की गणना में मान्य होगी।
  • इसका प्रभाव ग्रेच्युटी, लीव एनकैशमेंट या कम्यूटेशन जैसे अन्य लाभों पर नहीं पड़ेगा।
  • यह प्रावधान उन कर्मचारियों पर लागू होगा, जो 30 जून 2006 से 30 जून 2015 के बीच सेवानिवृत्त हुए हैं और जिन्होंने कम से कम एक वर्ष की सेवा संतोषजनक आचरण के साथ पूरी की है।
  • बढ़ी हुई पेंशन 1 मई 2023 से प्रभावी होगी, लेकिन 30 अप्रैल 2023 से पहले का कोई एरियर (बकाया) देय नहीं होगा।

न्यायालय से जुड़े मामले

  • जिन कर्मचारियों ने अदालत का रुख किया था और जिनके पक्ष में निर्णय आया है, उन्हें कोर्ट के आदेश के अनुसार बढ़ी हुई पेंशन मिलेगी।
  • जिन मामलों में उच्च न्यायालय में अपील लंबित है, वहां अंतिम निर्णय कोर्ट के आदेश पर निर्भर करेगा।
  • जिन कर्मचारियों ने छह महीने से अधिक लेकिन एक वर्ष से कम सेवा पूरी कर सेवानिवृत्ति ली है, उन्हें यह लाभ अभी नहीं मिलेगा, क्योंकि यह मामला सुप्रीम कोर्ट में विचाराधीन है।

सरकार ने सभी विभागों को निर्देश दिए हैं कि आदेशों का कड़ाई से पालन सुनिश्चित करें और आवश्यकता पड़ने पर न्यायालय को स्थिति से अवगत कराएं।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

चिप्स के पैकेट में कीड़े मिलने से मचा हड़कंप, खाद्य सुरक्षा विभाग जांच में जुटा

हमीरपुर- :हमीरपुर जिले के उपमंडल नादौन में एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां एक सीलबंद चिप्स के पैकेट के अंदर कीड़े पाए गए। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद खाद्य सुरक्षा विभाग तुरंत हरकत में आ गया है और मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच प्रक्रिया शुरू करने...

अब आप पैराशूटी नेताओं के सहारे नहीं लड़ेगी चुनाव,पार्टी विचारधारा से जुड़े कार्यकर्ता उतरेंगे मैदान में 

मंडी, धर्मवीर-:पिछले विधानसभा चुनावों से सबक लेते हुए आम आदमी पार्टी ने 2027 के विधानसभा चुनावों में पैराशूटी नेताओं की जगह पार्टी की विचारधारा से जुड़े कार्यकर्ताओं को चुनावी मैदान मे उतारने का फैसला लिया है । मंडी में आयोजित प्रेस वार्ता के दौरान आप प्रदेश सह प्रभारी सुरेंद्र पंडित ने बताया कि इन दिनों...

रावी नदी का कटाव बढ़ा, बड़ा भंगाल गांव और हेलीपैड पर संकट गहराया

कांगड़ा-जिला कांगड़ा के दुर्गम क्षेत्र बड़ा भंगाल में रावी नदी का बढ़ता कटाव अब गंभीर चिंता का विषय बनता जा रहा है। गांव के साथ-साथ हेलीपैड पर भी खतरा मंडराने लगा है, लेकिन अब तक किसी ठोस बचाव कार्य की शुरुआत नहीं हो पाई है। स्थानीय ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि यदि बरसात से...

कुल्लू में कूड़ा डंपिंग साइट को लेकर बढ़ा विरोध, समाधान न हुआ तो चुनाव बहिष्कार की चेतावनी

कुल्लू,17 अप्रैल -:नगर परिषद कुल्लू के वार्ड नंबर 3 में स्थित कूड़ा डंपिंग साइट को हटाने की मांग अब तेज हो गई है। स्थानीय निवासियों का एक प्रतिनिधिमंडल उपायुक्त अनुराग चंद्र शर्मा से मिला और समस्या के जल्द समाधान की मांग रखी। लोगों का कहना है कि शहर के बीचों-बीच, सरवरी नदी के पास बनाई...

20 अप्रैल तक प्रदेश में मौसम रहेगा खराब, ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी की संभावना

शिमला, संजू-: हिमाचल प्रदेश में अप्रैल का आधा महीना बीत जाने के बावजूद मौसम ने एक बार फिर करवट ले ली है। मौसम विभाग के ताजा पूर्वानुमान के अनुसार 17 से 19 अप्रैल के बीच प्रदेश के कई हिस्सों में बारिश और ऊंचे इलाकों में बर्फबारी होने की संभावना है। इससे तापमान में गिरावट आएगी...

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.