Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

हिमाचल आपदा पर राजनीति करना दुर्भाग्यपूर्ण – सीएम मीडिया एडवाइजर 

Shimla, Sanju

मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के प्रधान मीडिया सलाहकार नरेश चौहान ने कहा कि प्रदेश में इस बार मॉनसून के दौरान सामान्य से 45 प्रतिशत अधिक बारिश दर्ज की गई, जिसके चलते भीषण आपदा का सामना करना पड़ा। अब तक 419 लोगों की मौत हो चुकी है। आपदा में 1500 से अधिक घर पूरी तरह ढह गए हैं, जबकि करीब 6500 मकानों में दरारें पड़ी हैं।

चौहान ने कहा कि इतनी बड़ी त्रासदी के बावजूद विपक्ष सरकार पर हमला कर राजनीति कर रहा है, जो दुर्भाग्यपूर्ण है। उन्होंने कहा कि यह समय राजनीति का नहीं है, लेकिन बीजेपी के भीतर वर्चस्व की लड़ाई साफ नज़र आ रही है।

उन्होंने विपक्ष से अपील की कि वह आपदा को राजनीतिक चश्मे से देखने के बजाय जनता की मदद के लिए आगे आए।

केंद्र की मदद पर उठाए सवाल

चौहान ने कहा कि हिमाचल देश का हिस्सा है और केंद्र सरकार का कर्तव्य है कि प्रदेश की मदद करे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 1500 करोड़ रुपये की सहायता की घोषणा की थी, लेकिन यह स्पष्ट नहीं किया गया कि यह राशि किस मद में दी गई है।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस सरकार ने बहुत कम समय में बिजली, पानी और सड़क सेवाएं बहाल कर दी हैं, मगर हिमाचल को दोबारा खड़ा करना बड़ी चुनौती है, जिसके लिए और अधिक संसाधनों की आवश्यकता है।

कंगना पर पलटवार

मंडी से सांसद कंगना रनौत पर निशाना साधते हुए चौहान ने कहा कि आपदा के समय वह जनता के साथ खड़ी नहीं रहीं। मंडी संसदीय क्षेत्र की जनता उनसे निराश हो चुकी है। उन्होंने कंगना के बयानों को बीजेपी के भीतर वर्चस्व की जंग का हिस्सा बताया।

हर्ष महाजन पर टिप्पणी

बीजेपी सांसद हर्ष महाजन द्वारा कांग्रेस विधायक राम कुमार चौधरी पर लगाए गए आरोपों पर चौहान ने कहा कि विधायक स्वयं इन सवालों का जवाब देने में सक्षम हैं। साथ ही उन्होंने हर्ष महाजन को बीजेपी के लिए सबसे बड़ी सिरदर्द बताते हुए कहा कि उन्होंने पार्टी के भीतर एक बड़ा धड़ा खड़ा कर लिया है।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

प्राथमिक शिक्षकों के आंदोलन के बीच धरना स्थल पहुंचे CM सुक्खू, 5 सितंबर से पहले बैठक का आश्वासन

Summer express, संजू , शिमला। हिमाचल प्रदेश में ‘न्यू कॉम्प्लेक्स सिस्टम’ की अधिसूचना वापस लेने समेत विभिन्न मांगों को लेकर प्राथमिक शिक्षक संघ (PTF) का आंदोलन तेज हो गया है। कांगड़ा के बगलामुखी मंदिर से 11 जुलाई को शुरू हुई 15 दिवसीय ‘प्राथमिक शिक्षा बचाओ न्याय यात्रा’ के बाद रविवार को शिमला के चौड़ा मैदान में हजारों...

पंचायत प्रधान सुरेश कुमारी समेत 20 परिवार कांग्रेस में शामिल, विधायक सुदर्शन सिंह बबलू ने किया स्वागत

Summer express, विकास शर्मा , धर्मशाल महंता। पंचायत धर्मशाल महंता की वर्तमान प्रधान सुरेश कुमारी की अगुवाई में करीब 20 परिवारों ने कांग्रेस पार्टी की नीतियों में विश्वास जताते हुए पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। इस अवसर पर स्थानीय विधायक सुदर्शन सिंह बबलू ने सभी नए सदस्यों का पार्टी का पटका पहनाकर कांग्रेस परिवार में स्वागत किया।...

चंबा में ऐतिहासिक अंतर्राष्ट्रीय मिंजर मेला शुरू, राज्यपाल ने मिंजर ध्वज फहराकर किया शुभारंभ

Summer express, चंबा। मंजूर पठान। देवभूमि चंबा का ऐतिहासिक अंतर्राष्ट्रीय मिंजर मेला रविवार को धार्मिक आस्था, पारंपरिक रीति-रिवाजों और सांस्कृतिक रंगों के साथ शुरू हो गया। मेले के उद्घाटन समारोह में हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए, जबकि विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया भी विशेष रूप से मौजूद रहे। मेले...

कारगिल विजय दिवस पर सोलन में शहीदों को श्रद्धांजलि, वीर जवानों के बलिदान को किया नमन

Summer express, सोलन। भूपेंद्र ठाकुर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार को सोलन में कारगिल युद्ध के वीर शहीदों को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई। शहीद स्मारक पर आयोजित कार्यक्रम में उपायुक्त सोलन मनमोहन शर्मा, जिला प्रशासन के अधिकारियों, पूर्व सैनिकों और अन्य गणमान्य नागरिकों ने पुष्पांजलि अर्पित कर देश के लिए सर्वोच्च बलिदान...

कारगिल विजय दिवस पर धर्मशाला के राज्य युद्ध स्मारक में शहीदों को श्रद्धांजलि

Summer express, धर्मशाला। राहुल चावला। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार को धर्मशाला स्थित राज्य युद्ध स्मारक में श्रद्धांजलि समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में योल स्थित 9 कोर के कोर कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल आकाश जौहर मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए और देश की रक्षा के लिए सर्वोच्च बलिदान देने वाले वीर...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.