नई दिल्ली। विदेश मंत्री एस. जयशंकर इस समय अमेरिका के दौरे पर हैं। उनके साथ वाणिज्य मंत्री पीयूष गोयल भी अमेरिका पहुंचे हैं। यह जयशंकर की अमेरिका यात्रा अमेरिकी राष्ट्रपति द्वारा भारत पर 50 प्रतिशत टैरिफ लगाने के फैसले के बाद पहली यात्रा है।
आज होगी महत्वपूर्ण बैठक
विदेश मंत्री जयशंकर आज अमेरिका में अपने समकक्ष मार्को रुबियो से मुलाकात करेंगे। भारतीय समयानुसार यह बैठक सुबह 11 बजे होगी।
क्यों है यह बैठक अहम
इस मुलाकात का महत्व इसलिए है क्योंकि भारत और अमेरिका के बीच व्यापार वार्ता जारी है। संभावना है कि दोनों नेता द्विपक्षीय संबंधों और व्यापार से जुड़े मुद्दों पर चर्चा करेंगे।
पीयूष गोयल की अमेरिका यात्रा
वाणिज्य मंत्री पीयूष गोयल भी इस समय अमेरिका में हैं। वह वाशिंगटन डीसी में अपने समकक्षों से बातचीत करेंगे ताकि व्यापार समझौते को अंतिम रूप दिया जा सके। इसके अलावा गोयल न्यूयॉर्क में USTR के जेमिसन ग्रीर से भी मुलाकात करेंगे।
गौरतलब है कि इस साल यह अमेरिका और भारत के विदेश मंत्रियों की तीसरी आमने-सामने की बैठक है।