Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

सीएम सैनी ने म्यूजियम DPR जल्द तैयार करने के दिए आदेश

कुरुक्षेत्र | हरियाणा में बनने वाले सिख म्यूजियम और संत शिरोमणि गुरु रविदास म्यूजियम को सौर ऊर्जा से रोशन किया जाएगा। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि दोनों संग्रहालयों की विस्तृत परियोजना रिपोर्ट (DPR) तैयार करते समय सोलर पैनल को शामिल किया जाए।

जानकारी के अनुसार, सिख म्यूजियम के लिए तीन एकड़ और गुरु रविदास म्यूजियम के लिए पाँच एकड़ भूमि हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण द्वारा उपलब्ध कराई जा चुकी है। मंगलवार को मुख्यमंत्री ने अधिकारियों के साथ बैठक में कहा कि इन परियोजनाओं के निर्माण कार्य को जल्द शुरू किया जाए और सभी आवश्यक औपचारिकताएं पूरी की जाएं।

सीएम सैनी ने कहा कि संग्रहालयों का उद्देश्य गुरुओं की विरासत को संरक्षित करना और उनके जीवन दर्शन एवं आदर्शों को आम लोगों तक पहुंचाना होना चाहिए। सिख म्यूजियम में सिख इतिहास, संस्कृति और गुरुओं के योगदान के साथ-साथ ऐतिहासिक लड़ाइयों और बलिदानों को यथार्थ रूप में प्रस्तुत किया जाएगा, ताकि आने वाली पीढ़ियों के लिए यह प्रेरणा स्रोत बना रहे।

संत शिरोमणि गुरु रविदास म्यूजियम के बारे में उन्होंने कहा कि यह न केवल स्थापत्य की दृष्टि से भव्य होना चाहिए, बल्कि इसकी विषयवस्तु संत रविदास के जीवन दर्शन, आध्यात्मिक विचारों और सामाजिक समरसता के संदेश को प्रभावशाली तरीके से प्रदर्शित करे।

सीएम ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि दोनों म्यूजियम से संबंधित कार्य निर्धारित समय सीमा में पूर्ण किए जाएं और निर्माण कार्य को तुरंत शुरू कराने की प्रक्रिया को प्राथमिकता दी जाए।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

सिविल अस्पताल में महिला की संदिग्ध मौत पर हंगामा, मायके-ससुराल पक्ष भिड़े

Summer express , चरखी दादरी। सिविल अस्पताल में  रात एक महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत के बाद मायके और ससुराल पक्ष के लोग आमने-सामने आ गए। महिला की मौत को लेकर दोनों पक्षों के बीच जमकर विवाद हुआ। देखते ही देखते मामला कहासुनी से हाथापाई तक पहुंच गया। अस्पताल परिसर में काफी देर तक...

कोटखाई में एक सप्ताह में पटरी पर आएगी एलपीजी आपूर्ति, प्रशासन को सख्त निर्देश

Summer express/शिमला, संजू-: सेब सीजन के बीच कोटखाई क्षेत्र में रसोई गैस की आपूर्ति को लेकर सामने आ रही दिक्कतों को सरकार ने गंभीरता से लिया है। शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने गुरुवार को संबंधित विभागों और जिला प्रशासन के साथ उच्च स्तरीय समीक्षा बैठक कर एलपीजी आपूर्ति व्यवस्था को एक सप्ताह के भीतर सामान्य...

लॉटरी प्रक्रिया पर सांसद राजीव भारद्वाज का विरोध, सरकार से फैसला वापस लेने की मांग

Summer express/राहुल चावला, कांगड़ा। हिमाचल प्रदेश में लॉटरी की प्रक्रिया शुरू करने को लेकर सियासत तेज हो गई है। प्रदेश सरकार की ओर से एसओपी के तहत प्रक्रिया आगे बढ़ाने की बात कही जा रही है, लेकिन कांगड़ा-चंबा सांसद डॉ. राजीव भारद्वाज ने इसका कड़ा विरोध किया है। उन्होंने सरकार के इस फैसले को अप्रत्यक्ष...

एसआईआर में लापरवाही पर बीएलओ निलंबित, विभागीय कार्रवाई की सिफारिश

Summer express , नारनौल। मतदाता सूचियों के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) के कार्य में लापरवाही बरतना नारनौल विधानसभा क्षेत्र के बूथ लेवल अधिकारी (बीएलओ) गजराज को भारी पड़ गया। निर्धारित जिम्मेदारी के निर्वहन में उदासीनता और बार-बार निर्देश दिए जाने के बावजूद कार्य में अपेक्षित सुधार नहीं होने पर जिला निर्वाचन अधिकारी ने उन्हें तत्काल...

फरीदाबाद में डंपर ने दो पुलिसकर्मियों को कुचला: दोनों की मौत, एंबुलेंस में देरी पर सवाल

Summer express , फरीदाबाद। फरीदाबाद में  दोपहर ड्यूटी के दौरान दर्दनाक सड़क हादसे में हरियाणा पुलिस के दो जवानों की मौत हो गई। पर्वतीय कॉलोनी पुलिस चौकी में राइडर ड्यूटी पर तैनात नवीन और अभिषेक को सोहना रोड पर सरूरपुर के पास तेज रफ्तार डंपर ने पीछे से टक्कर मार दी। हादसे में दोनों पुलिसकर्मी...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.