Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

दो डेल्टा फ्लाइट्स की भिड़ंत, एयरपोर्ट पर मचा हड़कंप

न्यूयॉर्क। अमेरिका के न्यूयॉर्क शहर में रात लागार्डिया एयरपोर्ट पर दो डेल्टा एयरलाइंस के विमान आपस में टकरा गए। इस हादसे में दोनों फ्लाइट्स को काफी नुकसान पहुंचा और एक व्यक्ति घायल हो गया, जिसे इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया।

कैसे हुई एयरपोर्ट पर टक्कर?

रिपोर्ट के अनुसार, यह दुर्घटना तब हुई जब गेट की ओर बढ़ रहे एक विमान के सामने लैंडिंग के बाद दूसरा विमान आ गया। जोरदार टक्कर के कारण एक विमान का पंख दूसरे विमान की नाक से टकरा गया और टूटकर नीचे गिर गया। एयर ट्रैफिक कंट्रोल (ATC) के ऑडियो के अनुसार, पायलट ने स्थिति को संभालने की पूरी कोशिश की, लेकिन हादसे को रोकना संभव नहीं हो पाया।

न्यूयॉर्क में पहले भी हो चुके हैं बड़े हादसे

  • नवंबर 2001: टेकऑफ के दौरान विमान क्रैश, 260 लोगों की मौत।
  • जनवरी 2009: दोनों इंजन बंद होने के बाद पायलट ने विमान को हडसन नदी में सुरक्षित लैंड कराया।

भारत में भी हुए हैं गंभीर विमान हादसे

  • 12 जून 2025: अहमदाबाद, गुजरात – एयर इंडिया विमान क्रैश, 241 लोगों की मौत, केवल एक व्यक्ति बचे।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

एडीसी ईशांत जसवाल को राष्ट्रीय एक्सीलेंस अवॉर्ड, राज्यपाल कविंद्र गुप्ता ने बिलासपुर में किया सम्मानित

Summer express/ऊना,  राकेश- ऊना जिले के लिए गौरव का विषय है कि अतिरिक्त उपायुक्त (एडीसी) ईशांत जसवाल को उनकी उत्कृष्ट प्रशासनिक सेवाओं और जनहित में किए गए कार्यों के लिए राष्ट्रीय एक्सीलेंस पुरस्कार से सम्मानित किया गया है। लाडली फाउंडेशन की ओर से आयोजित इस सम्मान समारोह में राज्यपाल कविंद्र गुप्ता ने उन्हें पुरस्कार प्रदान...

HRTC पेंशनर्स को 3% DA का तोहफा, 6 नवंबर का धरना टला.. बाकी मांगों पर सरकार को अल्टीमेटम

Summer express/शिमला, संजू- हिमाचल प्रदेश पथ परिवहन निगम यानी HRTC के पेंशनर्स को सरकार की ओर से 3 प्रतिशत महंगाई भत्ते की सौगात मिलने के बाद फिलहाल आंदोलन की राह पर ब्रेक लग गया है। लंबे समय से अपनी वित्तीय मांगों को लेकर संघर्ष कर रहे पेंशनर्स ने 6 नवंबर को प्रस्तावित प्रदेशव्यापी धरने को...

फरीदाबाद में भाजपा विधायक धनेश अदलखा का वीडियो वायरल, निगम अधिकारी को फोन पर सुनाई खरी-खोटी

Summer express, फरीदाबाद । फरीदाबाद के बड़खल से भाजपा विधायक धनेश अदलखा का एक वीडियो सामने आने के बाद नगर निगम में जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों के बीच कामकाज को लेकर विवाद चर्चा में है। वीडियो में विधायक नगर निगम के स्वच्छ भारत मिशन के एक्सईएन मनदीप से फोन पर बातचीत के दौरान उनके लिए अभद्र...

दिवाली से पहले हरियाणा की हवा हुई जहरीली: पंचगांव में AQI 391 दर्ज, देश में सबसे ऊपर

Summer express, चंडीगढ़। हरियाणा में दिवाली से पहले ही वायु प्रदूषण का स्तर लगातार बढ़ने लगा है। गुरुवार को प्रदेश के सात शहर देश के 12 सर्वाधिक प्रदूषित शहरों की सूची में शामिल रहे। राज्य के 12 शहरों में एयर क्वालिटी इंडेक्स (AQI) 300 के पार दर्ज किया गया। गुरुग्राम के पंचगांव में AQI 391...

पलानी मुरुगन मंदिर में श्रद्धालुओं ने चढ़ाए 2.26 करोड़ रुपये, सोना-चांदी और विदेशी मुद्रा भी मिली

Summer express, नई दिल्ली। तमिलनाडु के पलानी स्थित प्रसिद्ध अरुलमिगु दंडायुथपाणि स्वामी मंदिर में श्रद्धालुओं की ओर से बड़ी मात्रा में चढ़ावा अर्पित किया गया है। मंदिर में दान की गई नकदी, सोने-चांदी और विदेशी मुद्रा की गिनती के दौरान करोड़ों रुपये की राशि और कीमती धातुएं मिली हैं। मंदिर प्रशासन के अनुसार, श्रद्धालुओं ने...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.