Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

डॉ. सुमिता मिश्रा के नाम पर फेसबुक पर बना फर्जी अकाउंट

चंडीगढ़। हरियाणा की गृह सचिव डॉ. सुमिता मिश्रा की फेसबुक पर फेक आईडी बनाए जाने का मामला सामने आया है। इस संबंध में खुद डॉ. मिश्रा ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया अकाउंट के जरिए जानकारी साझा की। उन्होंने बताया कि फेसबुक पर किसी अज्ञात व्यक्ति ने “पल्लवी अग्रवाल” नाम से नकली प्रोफाइल बनाकर उनकी फोटो और नाम का गलत इस्तेमाल किया है।

डॉ. मिश्रा ने लोगों से सतर्क रहने की अपील करते हुए कहा कि यह फेक अकाउंट फ्रेंड रिक्वेस्ट भेज सकता है या पैसों की मांग कर सकता है, इसलिए कोई भी व्यक्ति ऐसी रिक्वेस्ट स्वीकार न करे और तुरंत रिपोर्ट या ब्लॉक करे। उन्होंने बताया कि इस संबंध में उन्होंने पंचकूला साइबर पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज करवा दी है।

कौन हैं डॉ. सुमिता मिश्रा?

डॉ. सुमिता मिश्रा 1990 बैच की भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) अधिकारी हैं। उनका जन्म 30 जनवरी 1967 को लखनऊ (उत्तर प्रदेश) में हुआ। उन्होंने लोरेटो कॉन्वेंट, लखनऊ से स्कूली शिक्षा प्राप्त की।

शैक्षणिक पृष्ठभूमि:

  • इकोनॉमिक्स में ग्रेजुएशन
  • मैथ्स में मास्टर्स (गोल्ड मेडलिस्ट)
  • कुरुक्षेत्र यूनिवर्सिटी से इकोनॉमिक्स में पीएचडी
  • हार्वर्ड यूनिवर्सिटी और IIM अहमदाबाद से उच्च शिक्षा

डॉ. मिश्रा ने हरियाणा सरकार में कृषि, महिला एवं बाल विकास और चिकित्सा शिक्षा विभाग सहित कई अहम पदों पर सेवाएं दी हैं। जुलाई 2023 में उनके प्रयासों से हरियाणा देश का पहला राज्य बना जिसने क्रेच नीति लागू की। दिसंबर 2024 में हुए प्रशासनिक फेरबदल के दौरान उन्हें गृह सचिव (Home Secretary) नियुक्त किया गया था, और वे फिलहाल इसी पद पर कार्यरत हैं।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

एटीएस-जीपीएस व्यवस्था के विरोध में टैक्सी चालकों का प्रदर्शन, मांगें पूरी न होने पर बॉर्डरों पर चक्का जाम की चेतावनी

Summer express/धर्मशाला,राहुल-: जिला कांगड़ा की विभिन्न टैक्सी यूनियनों ने सोमवार को धर्मशाला में एटीएस (ATS) और जीपीएस व्यवस्था के विरोध में जोरदार प्रदर्शन किया। करीब 35 टैक्सी यूनियनों से जुड़े चालक और वाहन मालिक इस प्रदर्शन में शामिल हुए। प्रदर्शनकारियों ने सरकार और प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी करते हुए चेतावनी दी कि यदि उनकी मांगों पर...

न्यू कॉम्प्लेक्स सिस्टम पर आर-पार की लड़ाई, CM के आश्वासन के बाद भी प्राथमिक शिक्षक संघ का क्रमिक अनशन जारी

Summer express/धर्मशाला,राहुल-:हिमाचल प्रदेश में न्यू कॉम्प्लेक्स सिस्टम को लेकर प्राथमिक शिक्षक संघ (PTF) और प्रदेश सरकार के बीच टकराव की स्थिति बनी हुई है। मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू द्वारा शिक्षक दिवस से पहले इस व्यवस्था पर उचित निर्णय लेने का आश्वासन दिए जाने के बावजूद प्राथमिक शिक्षक संघ ने अपना आंदोलन जारी रखने का फैसला...

धर्मशाला में मुख्यमंत्री सुक्खू के बड़े ऐलान, आपदा प्रभावितों को ₹8.5 लाख राहत, भ्रष्टाचार पर आएगा श्वेत पत्र

Summer express/राहुल चावला, धर्मशाला -:धर्मशाला में पत्रकारों से बातचीत के दौरान मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने प्रदेश सरकार की ओर से आपदा प्रभावित परिवारों के लिए राहत पैकेज में बड़ी बढ़ोतरी की घोषणा की। उन्होंने कहा कि प्राकृतिक आपदाओं से प्रभावित लोगों के पुनर्वास और आर्थिक सहायता को प्राथमिकता देते हुए सरकार ने राहत राशि...

NEET पेपर लीक और शिक्षा मंत्री के इस्तीफे पर केंद्र पर बरसे नरेश चौहान, बोले- छात्रों की आवाज को नजरअंदाज करना पड़ा भारी

Summer express/शिमला,संजू-: NEET पेपर लीक मामले और केंद्रीय शिक्षा मंत्री के इस्तीफे को लेकर हिमाचल प्रदेश में सियासी बयानबाजी तेज हो गई है। मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के प्रधान मीडिया सलाहकार नरेश चौहान ने केंद्र सरकार और भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि छात्रों की मांगों और आंदोलन को समय रहते गंभीरता से नहीं...

पौंग बांध से संभावित जलभराव के खतरे के बीच फतेहपुर प्रशासन सतर्क, एसडीएम ने संवेदनशील क्षेत्रों का लिया जायजा

Summer express/नूरपुर, संजीव महाजन-:  बरसात के मौसम को देखते हुए फतेहपुर प्रशासन ने संभावित बाढ़ और पौंग बांध से पानी छोड़े जाने की स्थिति से निपटने के लिए तैयारियां तेज कर दी हैं। हर वर्ष मानसून के दौरान पौंग बांध का जलस्तर बढ़ने पर अतिरिक्त पानी छोड़ा जाता है, जिससे फतेहपुर, इंदौरा के मंड क्षेत्र और...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.