Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

घोड़ों की टापों से गूंजा रामपुर, लवी मेले में दिखी 282 अश्वों की झलक

Shimla, 4 November 


रामपुर बुशहर में 1 से 3 नवम्बर तक आयोजित तीन दिवसीय अश्व प्रदर्शनी का आज सफल समापन हुआ। यह आयोजन आगामी अंतरराष्ट्रीय लवी मेला–2025 के उपलक्ष में किया गया था, जो 11 से 14 नवम्बर तक ऐतिहासिक नगर रामपुर बुशहर में धूमधाम से मनाया जाएगा।समापन समारोह की अध्यक्षता हिमाचल प्रदेश राज्य 7वां वित्त आयोग के अध्यक्ष एवं रामपुर के विधायक नन्द लाल ने की। उनकी धर्मपत्नी सत्या नन्द लाल भी इस अवसर पर विशेष रूप से उपस्थित रहीं।

अपने संबोधन में नन्द लाल ने कहा कि लवी मेला हिमाचल प्रदेश की व्यापारिक, सांस्कृतिक और पशुपालन परंपरा का जीवंत प्रतीक है। अश्व प्रदर्शनी इस मेले का अहम हिस्सा है, जो पशुपालकों को उत्कृष्ट नस्लों के संरक्षण और प्रशिक्षण के लिए प्रेरित करती है। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजन ग्रामीण अर्थव्यवस्था को सशक्त बनाने के साथ-साथ युवाओं को पारंपरिक व्यवसायों से जोड़ने में भी सहायक हैं।प्रदर्शनी का आयोजन पशुपालन विभाग, हिमाचल प्रदेश द्वारा अंतरराष्ट्रीय लवी मेला आयोजन समिति, रामपुर बुशहर के सहयोग से किया गया था। प्रदर्शनी में विभिन्न नस्लों के 282 अश्व प्रदर्शित किए गए, जिनमें विशेष रूप से चमुर्थी नस्ल के घोड़े आकर्षण का केंद्र रहे। प्रतिभागियों ने चाल, शक्ति, सौंदर्य और संतुलन का शानदार प्रदर्शन किया, जिसे दर्शकों ने खूब सराहा।

प्रदर्शनी के दौरान 121 स्पीति नस्ल57 क्रॉस ब्रीड46 अन्य नस्लों के अश्व तथा 29 खच्चर जोड़े (कुल 58 खच्चर) प्रदर्शित किए गए। लगभग 150 पशुओं की बिक्री भी संपन्न हुई, जिससे पशुपालकों को आर्थिक लाभ मिला।समापन दिवस पर गुब्बारा फोड़ और 400 तथा 800 मीटर घुड़दौड़ प्रतियोगिताओं का आयोजन हुआ। धर्मपाल और हैप्पी ने क्रमशः प्रथम और द्वितीय स्थान प्राप्त किया।

इस अवसर पर नन्द लाल ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले पशुपालकों, प्रशिक्षकों और प्रतिभागियों को पुरस्कार एवं प्रशस्ति पत्र प्रदान किए और कहा कि यह आयोजन हिमाचल की पारंपरिक पहचान को जीवित रखते हैं।कार्यक्रम में पशुपालन विभाग के निदेशक संजीव धीमान, एसडीएम हर्ष अमरेन्द्र सिंह, उपनिदेशक डॉ. नीरज मोहनडॉ. अनिल, जिला परिषद सदस्य बिमला शर्माएडवोकेट डी.डी. कश्यपराजेश गुप्ता, समिति सदस्य, पंचायत प्रतिनिधि, व्यापारी, पशुपालक और बड़ी संख्या में दर्शक उपस्थित रहे।

अश्व प्रदर्शनी का ऐतिहासिक महत्व

रामपुर की अश्व प्रदर्शनी सदियों पुराने लवी मेले की परंपरा से जुड़ी है। यह मेला उस ऐतिहासिक व्यापारिक संधि की याद में मनाया जाता है जो रामपुर बुशहर राज्य और तिब्बत के बीच हुई थी। उस समय घोड़े, ऊन और नमक का व्यापार इस क्षेत्र की पहचान था। इसी परंपरा को सहेजने के उद्देश्य से अश्व प्रदर्शनी की शुरुआत की गई, जो आज सांस्कृतिक और आर्थिक दृष्टि से एक महत्त्वपूर्ण आयोजन बन चुकी है।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

35 युवाओं को गुर सिखाए, अवसर पहचानकर पहल करना जरूरी

सागर पाहवा | मोहालीसमर न्यूज लांडरां स्थित चंडीगढ़ कॉलेज ऑफ टेक्नोलॉजी (सीसीटी) में बुधवार को तीन दिवसीय ‘माई भारत फ्यूचर यूथ लीडरशिप बूटकैंप’ का आगाज हुआ। कार्यक्रम में 35 युवाओं ने हिस्सा लिया। बूटकैंप का उद्देश्य युवाओं में नेतृत्व क्षमता, बेहतर कम्युनिकेशन, टीमवर्क, निर्णय लेने की क्षमता और सामाजिक जिम्मेदारी की भावना विकसित करना है।कार्यक्रम...

कॉमनवेल्थ खेल: पदक विजेता 24 खिलाड़ियों पर 13.97 करोड़ रुपये के पुरस्कारों की बौछार

मोनिका रावत | पंचकूलासमर न्यूजहरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने बुधवार को पंचकूला में आयोजित राज्य स्तरीय समारोह में कॉमनवेल्थ गेम्स-2026 के पदक विजेताओं और प्रतिभागी खिलाड़ियों को सम्मानित किया। समारोह में प्रदेश के 24 खिलाड़ियों को कुल 13 करोड़ 97 लाख 50 हजार रुपये के नकद पुरस्कार प्रदान किए गए।मुख्यमंत्री ने कहा कि...

सुपर-सक्शन मशीनों से निकाली जा रही गाद; जमालपुर एसटीपी पर घटेगा दबाव

लक्की मेहता | लुधियानासमर न्यूज पुराने शहर के ढोका मोहल्ला और आसपास के निचले इलाकों में लंबे समय से बनी जलभराव की समस्या को दूर करने के लिए नगर निगम ने बड़ा अभियान शुरू किया है। गऊघाट गुरुद्वारा के पास लंबे समय से चोक पड़ी 78 इंच व्यास की सीवर लाइन की सफाई के लिए...

पंजाब में स्वाइन फ्लू के 70 नए मामले आए स्वास्थ्य मंत्री बोले- घबराने की जरूरत नहीं

समर न्यूज | चंडीगढ़पंजाब में अगस्त के दौरान स्वाइन फ्लू यानी एच1एन1 के करीब 70 नए मामले सामने आए हैं। जनवरी से जुलाई तक हर महीने मामलों की संख्या एक अंक में थी, लेकिन अगस्त में अचानक बढ़ोतरी हुई है। स्वास्थ्य मंत्री डॉ. बलबीर सिंह ने कहा कि फिलहाल स्थिति नियंत्रण में है और लोगों...

अमेरिका में वीजा रद्द होने की खबर से पंजाबी समुदाय में बढ़ी चिंता

समर न्यूज | चंडीगढ़ अमेरिका में 2 लाख तक पर्यटक और कारोबारी वीजा रद्द किए जाने की संभावित योजना ने पंजाबियों के बीच चिंता बढ़ा दी है। अमेरिकी प्रशासन उन विदेशी नागरिकों के बी1 और बी2 वीजा रद्द करने की तैयारी में है, जिन्होंने अमेरिका में प्रवेश के बाद शरण के लिए आवेदन किया है...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.