Facebook-f Youtube X-twitter

ड्राइविंग टेस्ट दिए बिना जारी हुआ लाइसेंस, जालंधर आरटीओ पर उठे सवाल

जालंधर। आरटीओ दफ्तर जालंधर एक बार फिर सवालों के घेरे में है। इस बार मामला एक ऐसे युवक से जुड़ा है जो पिछले छह महीनों से कनाडा में रह रहा है, लेकिन इसी दौरान उसके नाम पर ड्राइविंग लाइसेंस जारी कर दिया गया। यह खुलासा होने के बाद परिवहन विभाग, विजिलेंस और आरटीओ कार्यालय ने संयुक्त जांच शुरू कर दी है।

जानकारी के मुताबिक, पक्का बाग इलाके के रहने वाले इस युवक की 13 अक्टूबर को ड्राइविंग टेस्ट की तारीख तय की गई थी, जबकि वह उस समय कनाडा में स्टडी वीजा पर मौजूद था। इसके बावजूद, एजेंटों की मिलीभगत से उसके नाम पर लाइसेंस जारी कर दिया गया।

आरटीओ के रिकॉर्ड से पता चला है कि युवक की जगह किसी अन्य व्यक्ति ने टेस्ट दिया, जिसकी वीडियो को बाद में सिस्टम से हटा दिया गया। इससे यह आशंका और गहरी हो गई है कि विभाग के कुछ कर्मचारी भी इस फर्जीवाड़े में शामिल हो सकते हैं।

मामले के उजागर होने के बाद आरटीओ अधिकारियों ने आंतरिक जांच के आदेश जारी किए हैं और संबंधित आवेदक को नोटिस भेजा गया है। इसके साथ ही, यह सवाल भी उठ रहे हैं कि जहां सामान्य आवेदकों को टेस्ट डेट मिलने में महीनों लग जाते हैं, वहीं इस मामले में कुछ ही दिनों में लाइसेंस जारी कैसे कर दिया गया।

प्रारंभिक जांच में कई अनियमितताएं सामने आई हैं और अब विभाग ने इस पूरे नेटवर्क की गहन जांच शुरू कर दी है ताकि इसमें शामिल सभी लोगों की भूमिका का खुलासा किया जा सके।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

चिप्स के पैकेट में कीड़े मिलने से मचा हड़कंप, खाद्य सुरक्षा विभाग जांच में जुटा

हमीरपुर- :हमीरपुर जिले के उपमंडल नादौन में एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां एक सीलबंद चिप्स के पैकेट के अंदर कीड़े पाए गए। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद खाद्य सुरक्षा विभाग तुरंत हरकत में आ गया है और मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच प्रक्रिया शुरू करने...

अब आप पैराशूटी नेताओं के सहारे नहीं लड़ेगी चुनाव,पार्टी विचारधारा से जुड़े कार्यकर्ता उतरेंगे मैदान में 

मंडी, धर्मवीर-:पिछले विधानसभा चुनावों से सबक लेते हुए आम आदमी पार्टी ने 2027 के विधानसभा चुनावों में पैराशूटी नेताओं की जगह पार्टी की विचारधारा से जुड़े कार्यकर्ताओं को चुनावी मैदान मे उतारने का फैसला लिया है । मंडी में आयोजित प्रेस वार्ता के दौरान आप प्रदेश सह प्रभारी सुरेंद्र पंडित ने बताया कि इन दिनों...

रावी नदी का कटाव बढ़ा, बड़ा भंगाल गांव और हेलीपैड पर संकट गहराया

कांगड़ा-जिला कांगड़ा के दुर्गम क्षेत्र बड़ा भंगाल में रावी नदी का बढ़ता कटाव अब गंभीर चिंता का विषय बनता जा रहा है। गांव के साथ-साथ हेलीपैड पर भी खतरा मंडराने लगा है, लेकिन अब तक किसी ठोस बचाव कार्य की शुरुआत नहीं हो पाई है। स्थानीय ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि यदि बरसात से...

कुल्लू में कूड़ा डंपिंग साइट को लेकर बढ़ा विरोध, समाधान न हुआ तो चुनाव बहिष्कार की चेतावनी

कुल्लू,17 अप्रैल -:नगर परिषद कुल्लू के वार्ड नंबर 3 में स्थित कूड़ा डंपिंग साइट को हटाने की मांग अब तेज हो गई है। स्थानीय निवासियों का एक प्रतिनिधिमंडल उपायुक्त अनुराग चंद्र शर्मा से मिला और समस्या के जल्द समाधान की मांग रखी। लोगों का कहना है कि शहर के बीचों-बीच, सरवरी नदी के पास बनाई...

20 अप्रैल तक प्रदेश में मौसम रहेगा खराब, ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी की संभावना

शिमला, संजू-: हिमाचल प्रदेश में अप्रैल का आधा महीना बीत जाने के बावजूद मौसम ने एक बार फिर करवट ले ली है। मौसम विभाग के ताजा पूर्वानुमान के अनुसार 17 से 19 अप्रैल के बीच प्रदेश के कई हिस्सों में बारिश और ऊंचे इलाकों में बर्फबारी होने की संभावना है। इससे तापमान में गिरावट आएगी...

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.