Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

गन्नौर में गोलियों की गूंज, क्रिकेट कोच की मौके पर मौत

सोनीपत I जिले के गन्नौर में देर शाम एक सनसनीखेज वारदात सामने आई, जहां एक क्रिकेट कोच की गोली मारकर हत्या कर दी गई। पुलिस के अनुसार, हत्या की वजह हाल ही में हुए निकाय चुनाव से जुड़ी पुरानी रंजिश बताई जा रही है।

जानकारी के मुताबिक, क्रिकेट कोच रामकरण गन्नौर स्थित एसडीएच सरकारी अस्पताल के पास मौजूद थे, तभी नगर पालिका के पूर्व कार्यवाहक अध्यक्ष सुनील लंबू वहां पहुंचा और उन पर गोलियां चला दीं। गोली लगने से रामकरण गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया, लेकिन इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।

मृतक रामकरण की बहू गन्नौर नगर परिषद के वार्ड नंबर 12 से पार्षद हैं। बताया जा रहा है कि इसी राजनीतिक प्रतिद्वंद्विता के चलते आरोपी ने यह कदम उठाया।

पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है और आरोपी की तलाश जारी है। इस वारदात से इलाके में दहशत और तनाव का माहौल बना हुआ है।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

एम्स बिलासपुर पहुंचकर जाना घायल विवेक का हाल, एक लाख रुपये की तत्काल सहायता दी

Summer express/ऊना, राकेश-: कठिन परिस्थितियों से जूझ रहे परिवार को सहारा देने के लिए उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने संवेदनशीलता दिखाते हुए एम्स बिलासपुर में उपचाराधीन विवेक कुमार से मुलाकात की। ऊना से चंडीगढ़ जाते समय वह विशेष रूप से अस्पताल पहुंचे और हरोली विधानसभा क्षेत्र के ईसपुर गांव के निवासी विवेक के स्वास्थ्य की...

सूडान के बाजार पर भीषण ड्रोन हमला, 102 लोगों की मौत और 113 घायल

Summer express, न्याला। सूडान के दक्षिण दारफुर क्षेत्र के न्याला शहर में एक व्यस्त बाजार पर हुए भीषण ड्रोन हमले में कम से कम 102 लोगों की मौत हो गई, जबकि 113 अन्य घायल हो गए। मानवाधिकार संगठनों और स्थानीय अधिकारियों के अनुसार, सोमवार शाम दुमाया इलाके के तानकोंग बाजार को निशाना बनाया गया। घटना...

मोगा गोलीकांड: 19 घंटे के गतिरोध के बाद साहिल और गगनदीप का अंतिम संस्कार

Summer express,मोगा। पंजाब के मोगा स्थित अंगदपुरा मोहल्ले में गोलीबारी की घटना में जान गंवाने वाले साहिल जिंदल और गगनदीप सिंह का अंतिम संस्कार करीब 19 घंटे तक चले गतिरोध के बाद किया गया। परिजन आरोपितों के खिलाफ सख्त कार्रवाई और न्याय की मांग को लेकर अंतिम संस्कार करने से इनकार कर रहे थे। प्रशासनिक...

चक्रवात अर्नब का तटीय इलाकों में असर, आंध्र प्रदेश और ओडिशा में भारी बारिश का अलर्ट

Summer express, नई दिल्ली। बंगाल की खाड़ी में उठे चक्रवाती तूफान अर्नब को लेकर कई राज्यों में सतर्कता बढ़ा दी गई है। आंध्र प्रदेश के तटीय इलाकों में तेज हवाओं और भारी बारिश के कारण जनजीवन प्रभावित होने की आशंका है। मौसम विभाग ने स्थिति पर नजर रखते हुए संबंधित क्षेत्रों में लोगों को सावधानी...

पूर्व विधायक के बेटे के कांग्रेस में आने से मुक्तसर में टिकट की दौड़ हुई तेज

समर न्यूज। मुक्तसर पंजाब में 2027 के विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस ने संगठन में नए नेताओं को शामिल करने की प्रक्रिया तेज कर दी है। इसी कड़ी में मुक्तसर के पूर्व विधायक और शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के सदस्य रहे स्वर्गीय सुखदर्शन सिंह मराड़ के बड़े बेटे राजबलविंदर सिंह मराड़ कांग्रेस में शामिल हो...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.