Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

विधानसभा सदन में गूंजा पंचायती राज चुनाव का मुद्दा, विपक्ष ने सरकार पर लगाए गंभीर आरोप

Dharamshala, Rahul-:तपोवन विधानसभा परिसर में शुरू हुए शीतकालीन सत्र के पहले ही दिन पंचायती राज चुनावों का मुद्दा सदन में गूंज उठा। कार्यवाही शुरू होने से पहले मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर और भाजपा विधायकों से सदन में शिष्टाचार भेंट कर सत्र के सुचारू संचालन के लिए शुभकामनाएं दीं। इसके बाद स्पीकर कुलदीप पठानिया ने सदन के नेता, नेता प्रतिपक्ष और सभी सदस्यों का स्वागत किया। राष्ट्रगान के साथ कार्यवाही की औपचारिक शुरुआत हुई और संविधान दिवस के उपलक्ष्य में सदन ने संविधान की प्रस्तावना सामूहिक रूप से पढ़ी।

कार्यवाही के प्रारंभिक सत्र में मुख्यमंत्री सुक्खू ने शोकोदगार प्रस्तुत किए। इस दौरान स्पीकर और सभी सदस्यों ने पूर्व विधायक स्वर्गीय बाबू राम गौतम को श्रद्धांजलि अर्पित की। सदन ने दिवंगत नेता की स्मृति में दो मिनट का मौन भी रखा।इसके बाद सदन का माहौल तब गरमा गया जब विपक्ष ने पंचायती राज चुनावों के मुद्दे पर सरकार को घेरना शुरू किया। नियम 67 के तहत भाजपा विधायक रणधीर शर्मा और जीत राम कटवाल ने काम रोको प्रस्ताव पेश किया। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार आगामी पंचायती राज चुनावों में हार की आशंका से परेशान है, इसलिए जानबूझकर चुनाव प्रक्रिया टालने की कोशिश की जा रही है।

विपक्ष के अनुसार, सरकार और राज्य चुनाव आयोग के बीच टकराव की स्थिति खड़ी की जा रही है, जो लोकतांत्रिक प्रक्रिया के लिए घातक है। रणधीर शर्मा ने सदन में कहा कि सरकार संविधान के मूल सिद्धांतों की अनदेखी कर रही है और चुनावों को लेकर जनता के अधिकारों से खिलवाड़ कर रही है। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि आपदा प्रबंधन अधिनियम का हवाला देकर चुनावों को रोकने की योजना बन रही है, जबकि प्रदेश में ऐसी कोई स्थिति नहीं है जो चुनावों में बाधा उत्पन्न करे।सरकार ने विपक्ष द्वारा प्रस्तुत काम रोको प्रस्ताव को स्वीकार किया, जिसके बाद सदन में इस विषय पर चर्चा के लिए समय निर्धारित किया गया। इसी बीच अध्यक्ष ने प्रश्नकाल की कार्यवाही को फिलहाल स्थगित कर दिया।सत्र के पहले ही दिन से सदन में माहौल तीखा हो गया है, और संकेत मिल रहे हैं कि पंचायती राज चुनावों के मुद्दे पर सरकार और विपक्ष के बीच आगामी दिनों में और भी तीखी बहस देखने को मिलेगी।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Summer Express -
Summer Express -

Trending

Summer Express - हरियाणा में गड्ढा मुक्त सड़कों को लेकर सरकार का सख्त रुख, 12 अफसरों पर कार्रवाई

बुजुर्गों के लिए बनेंगे सीनियर सिटीजन क्लब, 1000 केयर गिवर्स तैयार किए जाएंगे

Summer express, मोनिका रावत , चंडीगढ़ | हरियाणा में हर जिले में एक सीनियर सिटीजन क्लब बनाया जाएगा। इनमें बुजुर्गों के लिए बैठने, आराम करने और मनोरंजन सहित साइकोलोजिस्ट व फिजियोथेरेपिस्ट की सुविधाएं होंगी। बुजुर्गों की देखरेख के लिए प्रथम चरण में 1000 केयर गिवर्स तैयार किए जाएंगे। इच्छुक युवाओं को श्री विश्वकर्मा कौशल विश्वविद्यालय...

राष्ट्रीय आस्था और सांस्कृतिक विरासत का प्रतीक बना तीन दिवसीय माँ शूलिनी मेला

Summer express/सोलन, भूपेन्द्र -:सोलन की अधिष्ठात्री देवी माँ शूलिनी को समर्पित तीन दिवसीय राष्ट्रीय स्तरीय ऐतिहासिक माँ शूलिनी मेले का शुक्रवार को भव्य शुभारम्भ हुआ। स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता तथा सैनिक कल्याण मंत्री कर्नल डॉ. धनीराम शांडिल ने विधिवत पूजा-अर्चना और पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ मेले का उद्घाटन किया। इस अवसर...

सउदी अरब को पछाड़ चंडीगढ़ को मिली एशियन रिले चैंपियनशिप की मेजबानी

Summer express, मोनिका रावत , चंडीगढ़ | करीब 38 साल बाद सिटी ब्यूटीफुल चंडीगढ़ खेलों में अंतरराष्ट्रीय नक्शे पर नजर आएगा। एशियन रिले चैंपियनशिप के तीसरे संस्करण का आयोजन 2027 में भारत में होने जा रहा है और इसके लिए चंडीगढ़ को चुना गया है। यह प्रतियोगिता अगले साल मई में होगी, जिसके लिए चंडीगढ़...

भाजपा सरकार की ज्यादती से परेशान होकर अनशन को मजबूर हैं हरियाणवी युवा : हुड्डा

summer express, मोनिका रावत , पंचकूला | पूर्व मुख्यमंत्री और नेता प्रतिपक्ष भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने आज एचपीएससी के विरुद्ध अपनी मांगों को लेकर आमरण अनशन पर बैठे युवाओं से मुलाकात की। इस मौके पर उन्होंने कहा है कि बीजेपी सरकार की ज्यादतियों के चलते हरियाणा का युवा आंदोलन और आमरण अनशन करने के लिए...

3 से 6 जुलाई तक सेक्टर-25 में होगी पहली चंडीगढ़ प्री-स्टेट शूटिंग चैंपियनशिप

Summer express, मोनिका रावत , चंडीगढ़। चंडीगढ़ राइफल एसोसिएशन (सीआरए) की ओर से 3 से 6 जुलाई 2026 तक सेक्टर-25 स्थित शूटिंग रेंज में पहली चंडीगढ़ प्री-स्टेट शूटिंग चैंपियनशिप-2026 का आयोजन किया जाएगा। प्रतियोगिता में विभिन्न आयु वर्ग के पुरुष एवं महिला खिलाड़ियों के लिए नेशनल राइफल (एनआर) और डेफ वर्ग की स्पर्धाएं आयोजित होंगी।...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.