Facebook-f Youtube X-twitter

अनुराग ठाकुर का ममता बनर्जी पर प्रहार और संविधान दिवस पर मोदी सरकार की उपलब्धिया का बखान

Dharamshala, Rahul-:कांगड़ा एयरपोर्ट पर पूर्व केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर के पहुंचने पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने उनका भव्य स्वागत किया। एयरपोर्ट पर पार्टी कार्यकर्ताओं के नारों के बीच अनुराग ठाकुर ने मीडिया से बात करते हुए पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर तीखा हमला बोला। उन्होंने दावा किया कि बंगाल की जनता परिवर्तन के लिए आतुर है और अब ममता बनर्जी की हार साफ नजर आने लगी है।

अनुराग ठाकुर ने आरोप लगाया कि पश्चिम बंगाल में कानून-व्यवस्था की स्थिति लगातार गिरती जा रही है। उन्होंने कहा कि “बंगाल में हत्या, हिंसा और भ्रष्टाचार चरम पर हैं, वहीं घुसपैठियों को राजनीतिक संरक्षण मिलता है।” ठाकुर के अनुसार, चुनाव करीब आते ही ममता बनर्जी की बौखलाहट बढ़ती दिख रही है, क्योंकि जनता इस बार उन्हें सत्ता से बाहर करने का मन बना चुकी है। बिहार का उदाहरण देते हुए उन्होंने कहा कि “जिस तरह राहुल गांधी ने चुनाव से पहले बहाने बनाए और जनता ने भाजपा-एनडीए को रिकॉर्ड बहुमत दिया, उसी तरह अब बंगाल की जनता भी मजबूत सरकार को चुनेगी।”

संविधान दिवस के मौके पर अनुराग ठाकुर ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व की प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार ने संविधान को सर्वोच्च मानकर शासन किया है। ठाकुर ने याद किया कि जब प्रधानमंत्री पहली बार संसद में प्रवेश किए थे, तब उन्होंने दरवाजे पर शीश नवाया और अंदर जाकर संविधान को माथे से लगाकर यह संकल्प लिया कि सरकार देश के वंचित, शोषित और पीड़ित वर्ग के उत्थान के लिए कार्य करेगी। उनके अनुसार, संविधान दिवस केवल औपचारिकता न रहकर एक संकल्प का दिवस बना है, जिसे केंद्र सरकार ने पूरी निष्ठा से निभाया है।

अनुराग ठाकुर ने बताया कि केंद्र सरकार ने बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर के पंचतीर्थ—जन्मस्थली, शिक्षा स्थली, कर्मभूमि और अन्य महत्वपूर्ण स्थानों—को विकसित कर उन्हें सम्मान देने का काम किया है। उन्होंने कहा कि संविधान को विभिन्न भाषाओं में उपलब्ध कराना लोकतंत्र को मजबूत बनाने की दिशा में ऐतिहासिक कदम है।चीन के सवाल पर प्रतिक्रिया देते हुए अनुराग ठाकुर ने स्पष्ट कहा कि अरुणाचल प्रदेश भारत का अभिन्न अंग है और हमेशा रहेगा। उन्होंने चेतावनी दी कि भारत की संप्रभुता से छेड़छाड़ करने की किसी भी कोशिश का देश कड़ा जवाब देगा और चीन की मंशा कभी सफल नहीं होगी।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

चिप्स के पैकेट में कीड़े मिलने से मचा हड़कंप, खाद्य सुरक्षा विभाग जांच में जुटा

हमीरपुर- :हमीरपुर जिले के उपमंडल नादौन में एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां एक सीलबंद चिप्स के पैकेट के अंदर कीड़े पाए गए। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद खाद्य सुरक्षा विभाग तुरंत हरकत में आ गया है और मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच प्रक्रिया शुरू करने...

अब आप पैराशूटी नेताओं के सहारे नहीं लड़ेगी चुनाव,पार्टी विचारधारा से जुड़े कार्यकर्ता उतरेंगे मैदान में 

मंडी, धर्मवीर-:पिछले विधानसभा चुनावों से सबक लेते हुए आम आदमी पार्टी ने 2027 के विधानसभा चुनावों में पैराशूटी नेताओं की जगह पार्टी की विचारधारा से जुड़े कार्यकर्ताओं को चुनावी मैदान मे उतारने का फैसला लिया है । मंडी में आयोजित प्रेस वार्ता के दौरान आप प्रदेश सह प्रभारी सुरेंद्र पंडित ने बताया कि इन दिनों...

रावी नदी का कटाव बढ़ा, बड़ा भंगाल गांव और हेलीपैड पर संकट गहराया

कांगड़ा-जिला कांगड़ा के दुर्गम क्षेत्र बड़ा भंगाल में रावी नदी का बढ़ता कटाव अब गंभीर चिंता का विषय बनता जा रहा है। गांव के साथ-साथ हेलीपैड पर भी खतरा मंडराने लगा है, लेकिन अब तक किसी ठोस बचाव कार्य की शुरुआत नहीं हो पाई है। स्थानीय ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि यदि बरसात से...

कुल्लू में कूड़ा डंपिंग साइट को लेकर बढ़ा विरोध, समाधान न हुआ तो चुनाव बहिष्कार की चेतावनी

कुल्लू,17 अप्रैल -:नगर परिषद कुल्लू के वार्ड नंबर 3 में स्थित कूड़ा डंपिंग साइट को हटाने की मांग अब तेज हो गई है। स्थानीय निवासियों का एक प्रतिनिधिमंडल उपायुक्त अनुराग चंद्र शर्मा से मिला और समस्या के जल्द समाधान की मांग रखी। लोगों का कहना है कि शहर के बीचों-बीच, सरवरी नदी के पास बनाई...

20 अप्रैल तक प्रदेश में मौसम रहेगा खराब, ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी की संभावना

शिमला, संजू-: हिमाचल प्रदेश में अप्रैल का आधा महीना बीत जाने के बावजूद मौसम ने एक बार फिर करवट ले ली है। मौसम विभाग के ताजा पूर्वानुमान के अनुसार 17 से 19 अप्रैल के बीच प्रदेश के कई हिस्सों में बारिश और ऊंचे इलाकों में बर्फबारी होने की संभावना है। इससे तापमान में गिरावट आएगी...

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.