Facebook-f Youtube X-twitter

गन्ना किसानों को प्रति एकड़ 5 हजार तक मिलेंगे प्रोत्साहन

दीनानगर  | पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने बुधवार को दीनानगर में नए शुगर मिल प्रोजेक्ट और को-जनरेशन प्लांट का शुभारंभ किया। गुरदासपुर सहकारी शुगर मिल का विस्तार करते हुए इसकी क्षमता 2,000 टन से बढ़ाकर 5,000 टन कर दी गई है। सरकार का दावा है कि इससे न सिर्फ उत्पादन बढ़ेगा, बल्कि किसानों को बड़ा आर्थिक लाभ भी मिलेगा।

7,000 से अधिक किसान होंगे लाभान्वित

CM मान ने बताया कि फिलहाल 2,850 किसान इस मिल को गन्ने की सप्लाई कर रहे हैं। नई क्षमता बढ़ने के बाद यह संख्या बढ़कर 7,025 हो जाएगी। इससे किसानों को दूर-दराज की मिलों में फसल ले जाने की जरूरत नहीं पड़ेगी, जिससे परिवहन खर्च और समय दोनों की बचत होगी।

मुख्यमंत्री ने कहा कि गन्ने की गुणवत्ता सुधारने को लेकर भी सरकार लगातार कदम उठा रही है। उन्होंने यह भी बताया कि पंजाब में गन्ने का भाव 416 रुपये प्रति क्विंटल है, जो देशभर में सबसे अधिक है।

मिल विस्तार से उत्पादन और रोजगार दोनों बढ़ेंगे”

CM मान ने कहा कि जब किसी फैक्ट्री की क्षमता तीन गुना बढ़ाई जाती है, तो उसके साथ रोजगार और उत्पादन भी स्वतः बढ़ते हैं। इसे उन्होंने राज्य के लिए ऐतिहासिक कदम बताते हुए कहा कि पंजाब को आगे बढ़ाने के लिए मेहनत और पारदर्शिता दोनों जरूरी हैं।

किसानों की मांगों पर केंद्र सरकार को उठाया मुद्दा

चंडीगढ़ में किसानों के प्रदर्शन को लेकर मुख्यमंत्री ने कहा कि कई मांगें केंद्र सरकार के अधिकार क्षेत्र में आती हैं, जिन्हें केंद्र द्वारा पूरा किया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार लगातार किसानों से संवाद कर रही है और उनकी समस्याओं का समाधान करती रही है।

हर परिवार को मिलेगा 10 लाख का बीमा कवर

मुख्यमंत्री मान ने बड़ा ऐलान करते हुए कहा कि जल्द ही राज्य के हर परिवार के लिए 10 लाख रुपये का बीमा कवर लागू किया जाएगा। इसके अलावा, राज्य में कई नई विकास योजनाओं और स्वास्थ्य क्षेत्र में डॉक्टरों की नई भर्ती प्रक्रिया भी शुरू की जा रही है।

CM मान ने कहा कि पंजाब सरकार हर उस मुद्दे पर मजबूती से खड़ी है जो राज्य और किसानों के हक़ से जुड़ा है।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

महिला आरक्षण मुद्दे पर सियासत तेज, राजेंद्र गर्ग ने कांग्रेस पर लगाए गंभीर आरोप

बिलासपुर,सुभाष-:झंडूता में भाजपा के वरिष्ठ नेता और पूर्व खाद्य आपूर्ति मंत्री राजेंद्र गर्ग ने महिला आरक्षण के मुद्दे को लेकर कांग्रेस पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने कहा कि इस महत्वपूर्ण विधेयक के विरोध ने कांग्रेस की सोच को उजागर कर दिया है और यह महिलाओं के अधिकारों के प्रति उसकी प्रतिबद्धता पर सवाल खड़े...

हमीरपुर में नकली करेंसी गिरोह का भंडाफोड़, दो आरोपी गिरफ्तार

हमीरपुर-:हिमाचल प्रदेश के हमीरपुर में पुलिस ने नकली करेंसी के अंतरराज्यीय गिरोह का पर्दाफाश करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के पास से हजारों रुपये के जाली नोट बरामद हुए हैं, जो प्रदेश के अलग-अलग जिलों में खपाए जा रहे थे।हमीरपुर पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। शुक्रवार को पुलिस टीम...

पेखूबेला सौर ऊर्जा संयंत्र के डंगे पर विवाद, किसानों ने जताई चिंता

ऊना, राकेश-:हिमाचल प्रदेश के ऊना जिले के पेखूबेला में बने सौर ऊर्जा संयंत्र के साथ डंगे के निर्माण को लेकर विवाद गहराता जा रहा है। जहां एक तरफ संयंत्र को बारिश से बचाने के लिए दीवार खड़ी की जा रही है, वहीं दूसरी तरफ किसान अपनी जमीनों में पानी भरने की आशंका से चिंतित हैं।...

धर्मशाला में बन रहा अंतरराष्ट्रीय स्तर का स्केटिंग रिंक, पर्यटन को मिलेगा नया बढ़ावा

धर्मशाला, राहुल-: हिमाचल प्रदेश के प्रमुख पर्यटन स्थल धर्मशाला के सकोह क्षेत्र में बन रहा आधुनिक आईस स्केटिंग और रोलर स्केटिंग रिंक शहर के पर्यटन को नई दिशा देने की ओर अग्रसर है। इस महत्वाकांक्षी परियोजना के पूरा होने से न केवल देश बल्कि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी धर्मशाला की पहचान और मजबूत होने की...

हिमाचल प्रदेश के जिला हमीरपुर में रहस्यमयी परिस्थितियों में साढ़े 6 वर्षीय बच्ची नायरा हुई गायब,

हमीरपुर, अरविंद-:हिमाचल प्रदेश के जिला हमीरपुर के अंतर्गत आने बड़सर उपमंडल की ग्राम पंचायत कड़साई के गांव कलबाड़ा की साढ़े 6 वर्षीय बच्ची रहस्यमयी परिस्थितियों में लापता हो गई है। तीन दिन बीत जाने बाबजूद भी बच्ची का कोई सुराग हाथ नहीं लगा है। बच्ची के लापता होने के बाद से क्षेत्र में हड़कंप मचा...

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.