Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

बाराबंकी में बड़ा हादसा टला, पुल तोड़कर रेलवे ट्रैक पर गिरा डंपर

बाराबंकी (उप्र)। रामनगर कोतवाली क्षेत्र में बुधवार देर रात एक गंभीर दुर्घटना टल गई। फतेहपुर रोड पर तेज रफ्तार से आ रहा एक अनियंत्रित डंपर पुल की रेलिंग तोड़ते हुए करीब 25 फीट नीचे रेलवे ट्रैक पर जा गिरा। इसी ट्रैक से कुछ ही पलों बाद गरीब रथ सुपरफास्ट एक्सप्रेस गुजरने वाली थी।

लोको पायलट की सतर्कता से बचा बड़ा हादसा

उस समय अमृतसर से बिहार जा रही गरीब रथ सुपरफास्ट एक्सप्रेस बाराबंकी होकर बुढ़वल स्टेशन के पास गोंडा की ओर बढ़ रही थी। तभी यात्रियों ने एक तेज धमाका और जोरदार झटका महसूस किया। कोचों में अचानक अफरा-तफरी मच गई और लोग खिड़कियों व दरवाजों से बाहर झांकते हुए स्थिति जानने लगे।

लोको पायलट ने धमाके की आवाज सुनते ही तुरंत इमरजेंसी ब्रेक लगाया और ट्रेन को ट्रैक पर ही रोक दिया। जब यात्री नीचे उतरे, तो उनके सामने का दृश्य देखकर सभी दंग रह गए—रेलवे लाइन पर एक भारी-भरकम डंपर उलटा पड़ा था, जो कुछ क्षण पहले पुल से नीचे गिरा था।

कुछ सेकंड पहले पहुंचती ट्रेन, तो हो सकता था भयावह हादसा

यात्रियों और रेलवे कर्मचारियों का कहना है कि यदि ट्रेन कुछ सेकंड पहले उस स्थान पर पहुंच जाती, तो टक्कर के चलते एक बड़ा और खतरनाक हादसा हो सकता था। भारी वाहन के ट्रैक पर गिरने से रेलवे लाइन भी क्षतिग्रस्त हुई, जिसके कारण उस रूट पर कुछ समय के लिए यातायात प्रभावित रहा।

घटना की जानकारी मिलते ही रेलवे और पुलिस टीम मौके पर पहुंची और ट्रैक को क्लियर करने का काम शुरू किया।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

सीबीआई ने 75 करोड़ क्रेस्ट घोटाले में आईएफएस नवनीत श्रीवास्तव पर चार्जशीट दाखिल की

मोनिका रावत ,चंडीगढ़। चंडीगढ़ रिन्यूएबल एनर्जी एंड साइंस एंड टेक्नोलाजी प्रमोशन सोसाइटी (क्रेस्ट) के 75.4 करोड़ रुपये के घोटाले में सीबीआइ ने शुक्रवार को चंडीगढ़ कोर्ट चार्जशीट दाखिल कर दी। चार्जशीट में क्रेस्ट के तत्कालीन सीईओ और आइएफएस अधिकारी नवनीत श्रीवास्तव, विपम कंसल्टेंसी प्राइवेट लिमिटेड और उसकी निदेशक को आरोपित बनाया गया है। कंपनी की...

हीरानगर में पाकिस्तानी घुसपैठिया पकड़ा, बीएसएफ ने शुरू की पूछताछ

summer express , हीरानगर। जम्मू-कश्मीर के कठुआ जिले के हीरानगर सेक्टर में अंतरराष्ट्रीय सीमा पर सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) ने एक पाकिस्तानी घुसपैठिए को पकड़ लिया। बताया जा रहा है कि उसने तरनाह नाले के रास्ते भारतीय क्षेत्र में प्रवेश करने की कोशिश की थी। सतर्क जवानों ने उसे हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर...

शिमला जिला परिषद चुनाव में हार को शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने बताया  निराशाजनक, समीक्षा की जरूरत,आपस मे नही  कोई मनमुटाव

दिल्ली में कांग्रेस नेताओं से  संगठन ओर सरकार को लेकर हुई चर्चा Summer express/शिमला,संजू -:शिमला जिला परिषद अध्यक्ष और उपाध्यक्ष पद पर भारतीय जनता पार्टी की जीत के बाद हिमाचल प्रदेश के शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने चुनाव परिणामों को कांग्रेस के लिए निराशाजनक करार दिया है। उन्होंने कहा कि शिमला जिला लंबे समय से...

नौकरी का इंतजार कर रहे युवाओं को लॉटरी और भांग की खेती का तोहफा: त्रिलोक जमवाल

Summer express/बिलासपुर, सुभाष-: सदर विधानसभा क्षेत्र से भाजपा विधायक त्रिलोक जमवाल ने प्रदेश सरकार द्वारा लॉटरी को बढ़ावा देने और भांग की खेती को कानूनी मान्यता देने के फैसले पर सवाल उठाए हैं। उन्होंने इन निर्णयों को प्रदेश और युवाओं के भविष्य के लिए चिंताजनक बताते हुए कहा कि एक ओर हजारों युवा रोजगार और...
Summer Express - मानेसर में मोबाइल पार्ट्स कंपनी कर्मचारी की रहस्यमयी मौत

यमुनानगर में पानी से भरे गड्ढे में डूबा एक वर्षीय मासूम, मौत

summer express , यमुनानगर। गांव अराइयांवाला में दर्दनाक हादसे में पानी से भरे गड्ढे में डूबने से एक वर्षीय बच्चे की मौत हो गई। हादसा उस समय हुआ, जब बच्चे के माता-पिता पास ही स्थित नर्सरी में काम कर रहे थे। मृतक की पहचान सिद्धू के रूप में हुई है। वह तीन भाई-बहनों में सबसे...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.