Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

एनसीसी कैडेट डुमेश कुमारी ने माउंट बी.सी. रॉय (18,000 फीट) पर तिरंगा फहराकर बढ़ाया मंडी का मान

Mandi, Dharamveer-:मंडी के वल्लभ राजकीय महाविद्यालय की एनसीसी कैडेट डुमेश कुमारी ने एक और उपलब्धि हासिल करते हुए 18,000 फीट ऊची माउंट बी.सी. रॉय चोटी पर सफलतापूर्वक तिरंगा फहराया। उन्होंने दार्जिलिंग स्थित हिमालयन माउंटेनियरिंग इंस्टीट्यूट द्वारा आयोजित एडवांस माउंटेनियरिंग कोर्स (एएमसी) को सफलतापूर्वक पूरा किया। इस कोर्स में वे पंजाब, हरियाणा, हिमाचल प्रदेश और चंडीगढ़ निदेशालय से चयनित होने वाली एकमात्र एनसीसी कैडेट रहीं, जो अपने आप में गर्व का विषय है।

महाविद्यालय पहुंचने पर उनके सम्मान में हाई टी कार्यक्रम आयोजित किया गया, जहां प्राचार्य डॉ. संजीव कुमार ने उन्हें स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया और उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं। प्राचार्य ने कहा कि वल्लभ राजकीय महाविद्यालय के एनसीसी कैडेट राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर लगातार महाविद्यालय व प्रदेश का नाम रोशन कर रहे हैं।महाविद्यालय में एनसीसी आर्मी विंग की दो कंपनियां तथा एयर विंग की एक फ्लाइट सक्रिय हैं, जिनके प्रशिक्षण में फ्लाइंग ऑफिसर डॉ. चमन लाल क्रांति सिंह, केयरटेकर ऑफिसर डॉ. कविता और डॉ. बलबीर सिंह महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं। डॉ. चमन ने बताया कि एडवांस्ड माउंटेनियरिंग कोर्स कैडेटों में नेतृत्व, शारीरिक-मानसिक मजबूती, आपदा प्रबंधन और साहसिक गतिविधियों की समझ विकसित करने वाला बहुआयामी कार्यक्रम है।

डॉ. चमन ने यह भी बताया कि वल्लभ राजकीय महाविद्यालय के एनसीसी कैडेट रूस, बांग्लादेश, वियतनाम, भूटान और कजाकिस्तान में युवा आदान-प्रदान कार्यक्रमों में देश का प्रतिनिधित्व कर चुके हैं। वर्ष 2018 से 2025 के बीच 12 से अधिक कैडेट गणतंत्र दिवस कैंप, दिल्ली में निदेशालय का प्रतिनिधित्व कर चुके हैं। वहीं पिछले वर्षों में दर्जनभर से अधिक कैडेटों ने भारतीय वायुसेना और थलसेना में कमीशंड ऑफिसर के रूप में राष्ट्रपति कमीशन प्राप्त किया है।

कैडेट डुमेश कुमारी गोहर क्षेत्र की रहने वाली हैं और वर्तमान में बीए तृतीय वर्ष की छात्रा हैं। एडवांस माउंटेनियरिंग कोर्स 21 अक्टूबर से 17 नवंबर 2025 तक चला, जिसमें अत्यंत कठिन मौसम और भू-भाग में रॉक क्राफ्ट, स्नो क्राफ्ट, आइस तकनीक, ग्लेशियर मूवमेंट और हाई एल्टीट्यूड कुकिंग का प्रशिक्षण शामिल था। उन्होंने 15 किलोग्राम भार के साथ 13 किलोमीटर की अनिवार्य स्पीड ट्रेक समय से पहले पूरी कर अपनी उत्कृष्ट क्षमता का परिचय दिया।केयरटेकर ऑफिसर डॉ. कविता ने उनकी इस उपलब्धि को 1 एचपी गर्ल्स बटालियन एनसीसी सोलन और महाविद्यालय दोनों के लिए प्रेरणादायक बताया।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

नगर पालिका कर्मचारियों की हड़ताल सातवें दिन भी जारी, मांगों को लेकर निकाला रोष मार्च

 Summer express, अंकुर कपूर, अंबाला। नगर पालिका कर्मचारी संघ की हड़ताल बुधवार को सातवें दिन भी जारी रही। अंबाला छावनी में सफाई कर्मचारियों समेत नगर पालिका के अन्य कर्मचारी नगर पालिका कार्यालय के बाहर धरने पर बैठे और सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। कर्मचारियों ने इसके बाद बाजार क्षेत्र में रोष मार्च निकाला और अपनी मांगों...

टोहाना को जाम और प्रदूषण से मिलेगी राहत? राज्यसभा में उठा बाईपास निर्माण का मुद्दा

Summer express, फतेहाबाद। जिले के प्रमुख शहर टोहाना को लंबे समय से बनी ट्रैफिक समस्या से राहत दिलाने के लिए बाईपास निर्माण की मांग अब संसद तक पहुंच गई है। राज्यसभा सांसद सुभाष बराला ने संसद में विशेष उल्लेख के माध्यम से टोहाना बाईपास का मुद्दा उठाते हुए केंद्र सरकार और सड़क परिवहन एवं राजमार्ग...

राजगढ़ के छिछड़ियां गांव में दो मंजिला मकान ढहा, चार लोग मलबे में दबे; दो की मौत की सूचना

राजगढ़ ,भूपेंद्र-: राजगढ़ विकास खंड की ग्राम पंचायत दीदग के छिछड़ियां गांव में बुधवार को एक दर्दनाक हादसा सामने आया। साफ मौसम के बीच एक दो मंजिला रिहायशी मकान अचानक भरभराकर धराशायी हो गया। हादसे के समय मकान के अंदर चार लोग मौजूद थे। मकान गिरने से चारों लोग मलबे में दब गए, जिससे गांव...

पेट्रोल-डीजल सेस पर सरकार का बचाव, ई-20 को लेकर भी केंद्र पर बरसे विक्रमादित्य सिंह

Summer express/शिमला, संजू-: हिमाचल प्रदेश में पेट्रोल और हाई स्पीड डीजल पर 60 पैसे प्रति लीटर अतिरिक्त सेस लगाए जाने के फैसले को लेकर सियासत तेज हो गई है। विपक्षी भाजपा की ओर से राज्य सरकार के इस फैसले पर सवाल उठाए जाने के बाद लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने सरकार का बचाव करते...

आयुर्वेद के नाम पर भ्रामक दावों पर कार्रवाई की तैयारी, डॉ. प्रताप चौहान ने किया ऐलान

Summer express, फरीदाबाद (अनिल मंगला): आयुर्वेदिक उपचार के नाम पर सोशल मीडिया पर फैल रही भ्रामक और गलत जानकारियों को लेकर जीवा आयुर्वेद के संस्थापक डॉ. प्रताप चौहान ने चिंता जताई है। उन्होंने प्रेस वार्ता के दौरान कहा कि लोगों को गुमराह करने वाले फर्जी वैद्यों और बिना उचित योग्यता के इलाज का दावा करने...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.