Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

पंचायत चुनाव में देरी पर बीजेपी युवा मोर्चा का हमला, सरकार पर लगाया बचने का आरोप

Shimla, Sanju-:हिमाचल प्रदेश में पंचायत चुनावों को लेकर बढ़ती राजनीतिक तनातनी के बीच बीजेपी युवा मोर्चा (BJYM) के जिला सचिव विकी पंवार ने सुक्खू सरकार पर तीखा प्रहार किया है। पंवार का कहना है कि कांग्रेस सरकार अपनी संभावित हार से डरी हुई है और इसी कारण चुनावों को आगे बढ़ाने के बहाने ढूंढ रही है।

विकी पंवार ने आरोप लगाया कि मौजूदा सरकार प्राकृतिक आपदाओं का हवाला देकर अपनी कार्यशैली की कमजोरियों को छिपाने की कोशिश कर रही है। उन्होंने कहा कि हिमाचल एक पहाड़ी राज्य है, जहां अतीत में भी कठिन हालात के बावजूद पंचायत चुनाव समय पर करवाए गए थे। उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि जब कई गांवों में सड़कें ही नहीं थीं तब भी चुनाव बिना देरी के संपन्न हो जाते थे, लेकिन आज सरकार बहानों का सहारा ले रही है।

बीजेपी युवा नेता ने कहा कि कैबिनेट द्वारा पंचायतों के पुनर्गठन का फैसला सरकार की नीयत पर सवाल खड़ा करता है और यह साबित करता है कि सत्ता पक्ष चुनाव प्रक्रिया से बचने की दिशा में आगे बढ़ रहा है। पंवार के अनुसार, पंचायती राज संस्थाओं का कार्यकाल पूरा होने वाला है और संविधान के तहत जनवरी से पहले चुनाव करवाना अनिवार्य है, लेकिन सरकार चुनाव टालने के उपाय खोजने में जुटी है।उन्होंने कहा कि चुनावों में देरी लोकतांत्रिक मूल्यों पर सीधा आघात है और इससे प्रदेश में अनिश्चितता का माहौल पैदा किया जा रहा है। पंवार ने दावा किया कि सरकार जनता का सामना करने से डर रही है क्योंकि विकास कार्यों में विफलता और घटता जनसमर्थन सत्ता पक्ष को चिंतित कर रहा है।उन्होंने मांग की कि सरकार स्पष्ट करे कि पंचायत चुनाव समय पर होंगे या नहीं, साथ ही चुनाव आयोग की प्रक्रिया में पूर्ण सहयोग दिया जाए। पंवार ने कहा कि बीजेपी और युवा मोर्चा लोकतंत्र की रक्षा के लिए जनता के साथ खड़े हैं और यदि जरूरत पड़ी तो सड़क पर उतरकर जोरदार विरोध दर्ज कराया जाएगा।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Summer Express -
Summer Express -

Trending

बंधुआ मजदूरी के शिकार नाबालिग को मानवाधिकार आयोग के हस्तक्षेप से 10 लाख का मुआवजा

Summer express, चंडीगढ़। हरियाणा मानवाधिकार आयोग के हस्तक्षेप के बाद बंधुआ मजदूरी, बाल शोषण और अमानवीय व्यवहार का शिकार हुए 15 वर्षीय किशोर को विशेष मामले के रूप में 10 लाख रुपये का मुआवजा मंजूर किया गया है। आयोग की सिफारिश पर हरियाणा सरकार ने 16 जून 2026 को यह राशि स्वीकृत की। उल्लेखनीय है...

रेवाड़ी रेलवे रोड पर युवक का रक्तरंजित शव मिलने से सनसनी, हत्या की आशंका

Summer express, रेवाड़ी। शहर के व्यस्त रेलवे रोड पर शुक्रवार सुबह एक युवक का खून से लथपथ शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। राहगीरों ने शव सड़क किनारे पड़ा देखा, जिसके बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई और पुलिस को सूचना दी गई। सूचना मिलते ही शहर थाना पुलिस घटनास्थल पर...

सावन-तीज से पहले सोनीपत में खाद्य सुरक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई : 13 सैंपल सील, 28 किलो घेवर नष्ट

Summer express, सोनीपत। सावन और तीज के त्योहारों के मद्देनजर बाजारों में घेवर की बढ़ती मांग को देखते हुए खाद्य सुरक्षा विभाग ने गोहाना रोड और आसपास के क्षेत्रों में विशेष अभियान चलाया। इस दौरान सड़क किनारे संचालित घेवर विक्रेताओं और विभिन्न मित्र मंडलियों की दुकानों पर छापेमारी कर देसी घी, मावा और घेवर के...

हमीरपुर नगर निगम और मेडिकल कॉलेज की व्यवस्थाओं पर भाजपा का निशाना

Summer express/हमीरपुर, अरविंद- भाजपा मंडल हमीरपुर के महामंत्री तेन सिंह ने प्रदेश सरकार पर हमीरपुर नगर निगम और मेडिकल कॉलेज की व्यवस्थाओं को लेकर गंभीर सवाल उठाए हैं। पत्रकारों से बातचीत करते हुए उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री के गृह जिले होने के बावजूद हमीरपुर के लोगों को मूलभूत सुविधाओं के लिए परेशान होना पड़ रहा...

एंबुलेंस का रास्ता रोकना पड़ा भारी, जोगिंद्रनगर में कैश वैन चालक पर 10 हजार का जुर्माना

Summer express/मंडी/धर्मवीर -:मंडी जिले के जोगिंद्रनगर में एंबुलेंस को समय पर रास्ता न देने और पुलिस के निर्देशों की अनदेखी करने पर एक कैश वैन चालक के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की गई है। जोगिंद्रनगर पुलिस ने यातायात नियमों का उल्लंघन करने के मामले में चालक का 10 हजार रुपये का चालान किया है। जानकारी के...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.