Facebook-f Youtube X-twitter

एम्स बिलासपुर के दो छात्र सड़क हादसे का शिकार, एक की मौत

Bilaspur, Subhash-:डॉक्टर बनने का सपना संजोए एम्स बिलासपुर में पढ़ रहे दो एमबीबीएस छात्रों की रात एक दर्दनाक हादसे में बदल गई। कीरतपुर–नेरचौक फोरलेन पर पडगल के पास एक भीषण सड़क दुर्घटना में राजस्थान के बुहाना, तहसील थली के रहने वाले अखिलेश (पुत्र विक्रम सिंह) की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के समय वह अपने साथी छात्र आयुष कुमार के साथ स्कूटी पर जा रहे थे।

हरियाणा के फ़रीदाबाद के सेक्टर–88 खेरी कलां स्थित एसआरएस रेजीडेंसी के निवासी आयुष गंभीर रूप से घायल हो गए हैं और एम्स बिलासपुर की ICU में उपचाराधीन हैं, जहाँ उनकी हालत नाज़ुक बताई जा रही है। दोनों छात्र दिनभर हॉस्टल से बाहर थे और देर रात 11 से 12 बजे के बीच यह दुर्घटना हुई।स्थानीय लोगों ने घटना की सूचना पुलिस और अस्पताल को दी। पुलिस टीम मौके पर पहुँची और दोनों को तुरंत एम्स बिलासपुर पहुंचाया, जहाँ डॉक्टरों ने अखिलेश को मृत घोषित कर दिया।

दुर्घटना की वजह पर सवाल, सीसीटीवी ने नहीं दिया सुराग
पडगल चौक पर लगे सीसीटीवी कैमरे की तकनीकी खराबी ने जांच की दिशा को और उलझा दिया है। फुटेज उपलब्ध न होने से यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि स्कूटी अनियंत्रित होकर गिरी या फिर किसी अज्ञात वाहन ने उन्हें टक्कर मारी।अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शिव चौधरी ने बताया कि फिलहाल अज्ञात वाहन/व्यक्तियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है और जांच जारी है। उन्होंने आशा व्यक्त की कि तकनीकी टीम द्वारा सीसीटीवी फुटेज रिकवर होने के बाद दुर्घटना का सही कारण सामने आ सकेगा।इस हादसे ने एम्स बिलासपुर के छात्रों और स्थानीय लोगों को गहरे सदमे में डाल दिया है। परिवारों को सूचना दे दी गई है और पुलिस मामले की तह तक पहुँचने की कोशिश कर रही है।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

चिप्स के पैकेट में कीड़े मिलने से मचा हड़कंप, खाद्य सुरक्षा विभाग जांच में जुटा

हमीरपुर- :हमीरपुर जिले के उपमंडल नादौन में एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां एक सीलबंद चिप्स के पैकेट के अंदर कीड़े पाए गए। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद खाद्य सुरक्षा विभाग तुरंत हरकत में आ गया है और मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच प्रक्रिया शुरू करने...

अब आप पैराशूटी नेताओं के सहारे नहीं लड़ेगी चुनाव,पार्टी विचारधारा से जुड़े कार्यकर्ता उतरेंगे मैदान में 

मंडी, धर्मवीर-:पिछले विधानसभा चुनावों से सबक लेते हुए आम आदमी पार्टी ने 2027 के विधानसभा चुनावों में पैराशूटी नेताओं की जगह पार्टी की विचारधारा से जुड़े कार्यकर्ताओं को चुनावी मैदान मे उतारने का फैसला लिया है । मंडी में आयोजित प्रेस वार्ता के दौरान आप प्रदेश सह प्रभारी सुरेंद्र पंडित ने बताया कि इन दिनों...

रावी नदी का कटाव बढ़ा, बड़ा भंगाल गांव और हेलीपैड पर संकट गहराया

कांगड़ा-जिला कांगड़ा के दुर्गम क्षेत्र बड़ा भंगाल में रावी नदी का बढ़ता कटाव अब गंभीर चिंता का विषय बनता जा रहा है। गांव के साथ-साथ हेलीपैड पर भी खतरा मंडराने लगा है, लेकिन अब तक किसी ठोस बचाव कार्य की शुरुआत नहीं हो पाई है। स्थानीय ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि यदि बरसात से...

कुल्लू में कूड़ा डंपिंग साइट को लेकर बढ़ा विरोध, समाधान न हुआ तो चुनाव बहिष्कार की चेतावनी

कुल्लू,17 अप्रैल -:नगर परिषद कुल्लू के वार्ड नंबर 3 में स्थित कूड़ा डंपिंग साइट को हटाने की मांग अब तेज हो गई है। स्थानीय निवासियों का एक प्रतिनिधिमंडल उपायुक्त अनुराग चंद्र शर्मा से मिला और समस्या के जल्द समाधान की मांग रखी। लोगों का कहना है कि शहर के बीचों-बीच, सरवरी नदी के पास बनाई...

20 अप्रैल तक प्रदेश में मौसम रहेगा खराब, ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी की संभावना

शिमला, संजू-: हिमाचल प्रदेश में अप्रैल का आधा महीना बीत जाने के बावजूद मौसम ने एक बार फिर करवट ले ली है। मौसम विभाग के ताजा पूर्वानुमान के अनुसार 17 से 19 अप्रैल के बीच प्रदेश के कई हिस्सों में बारिश और ऊंचे इलाकों में बर्फबारी होने की संभावना है। इससे तापमान में गिरावट आएगी...

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.