Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

धर्मशाला में अनसुनी के बाद पैरा वर्करों में रोष, अब शिमला में बड़े आंदोलन की तैयारी

Mandi, Dharamveer-:हिमाचल प्रदेश के पैरा वर्करों का गुस्सा लगातार बढ़ता जा रहा है। धर्मशाला में आयोजित शीतकालीन सत्र के दौरान मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू से मिलने की उम्मीद लेकर पहुंचे पैरा वर्करों को एक बार फिर निराशा हाथ लगी। हिमाचल प्रदेश पैरा वर्कर कर्मचारी महासंघ के प्रदेशाध्यक्ष विवेक कुमार ने आरोप लगाया कि मुख्यमंत्री ने न तो उनकी समस्याएँ सुनीं और न ही उनसे मिलने की कोई कोशिश की।

महासंघ के अनुसार, प्रदेशभर से आए पैरा वर्करों ने 28 नवंबर को तपोवन के पास जोरदार धरना-प्रदर्शन किया था। उनका उद्देश्य केवल मुख्यमंत्री से मुलाकात कर अपनी मांगों को सामने रखना था, लेकिन पूरे दिन इंतजार करने के बावजूद उन्हें मुलाकात का मौका नहीं मिला। केवल विधायक आरएस बाली वहां पहुंचे और उन्होंने आश्वासन देकर कर्मचारियों को समझाने की कोशिश की, परंतु पैरा वर्करों का कहना है कि बार-बार केवल आश्वासन मिल रहा है, समाधान नहीं।विवेक कुमार ने बताया कि कुछ प्रतिनिधि स्वयं मुख्यमंत्री से मिलकर स्थिति समझाने के लिए आगे बढ़े, लेकिन सीएम ने मुलाकात को प्राथमिकता नहीं दी। उनका आरोप है कि सरकार छोटे कर्मचारियों की समस्याओं को गंभीरता से नहीं ले रही है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री का यह रवैया साफ दर्शाता है कि निचले स्तर पर काम कर रहे कर्मचारियों की आवाज को सुनने के प्रति सरकार संवेदनशील नहीं है।

प्रदेशाध्यक्ष ने बताया कि पैरा वर्कर लगातार 68 बार सरकार को ज्ञापन सौंप चुके हैं, लेकिन अब तक उनकी समस्याओं का कोई समाधान सामने नहीं आया। पैरा वर्करों की सबसे बड़ी मांग स्थायी नीति लागू करने की है। उनका कहना है कि कोरोना महामारी और प्राकृतिक आपदाओं के दौरान पैरा वर्करों ने अपनी जान जोखिम में डालकर सेवाएं दी थीं, यहां तक कि चार पैरा वर्करों की मृत्यु भी हुई, लेकिन उनके परिवारों को भी कोई सहायता नहीं दी गई।विवेक कुमार ने चेतावनी देते हुए कहा कि यदि सरकार जल्द ही स्थायी नीति पर फैसला नहीं लेती, तो प्रदेश के सभी पैरा वर्कर शिमला में अनिश्चितकालीन हड़ताल पर बैठने के लिए मजबूर हो जाएंगे। उन्होंने कहा कि अब धैर्य की सीमा खत्म हो चुकी है और कर्मचारियों की आवाज को अनसुना नहीं किया जाना चाहिए।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

पंचकूला में मंत्री श्रुति चौधरी करेंगी ध्वजारोहण, उपायुक्त सतपाल शर्मा ने फुल ड्रेस रिहर्सल का निरीक्षण कर लिया व्यवस्थाओं का जायजा

Summer express/मोनिका रावत,पंचकूला-:  स्वतंत्रता दिवस के जिला स्तरीय समारोह में इस बार देशभक्ति का रंग और गहरा नजर आएगा। 15 अगस्त को सेक्टर-5 स्थित परेड ग्राउंड में आयोजित समारोह में हरियाणा की महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रुति चौधरी मुख्य अतिथि के रूप में ध्वजारोहण करेंगी और परेड की सलामी लेंगी। समारोह को लेकर गुरुवार...

डॉ. जोगिंदर हब्बी को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने प्रदान किया संगीत नाटक अकादमी पुरस्कार

Summer express/शिमला -:हिमाचल प्रदेश की समृद्ध लोक संस्कृति, विशेषकर सिरमौर की हाटी संस्कृति के संरक्षण और संवर्धन में महत्वपूर्ण योगदान के लिए प्रसिद्ध लोक कलाकार डॉ. जोगिंदर हब्बी को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने संगीत नाटक अकादमी पुरस्कार से सम्मानित किया। यह सम्मान उन्हें लोक नृत्य के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए प्रदान किया गया।नई...

शिमला ग्रामीण को मिली 30 नई इलेक्ट्रिक बसों की सौगात, विक्रमादित्य सिंह ने दिखाई हरी झंडी

Summer express/शिमला,संजू -:शिमला ग्रामीण क्षेत्र में सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था को और बेहतर बनाने की दिशा में सरकार ने एक महत्वपूर्ण कदम उठाया है। गुरुवार को शिमला के ओल्ड बस स्टैंड से शिमला ग्रामीण के विभिन्न क्षेत्रों के लिए 30 नई इलेक्ट्रिक बसों को रवाना किया गया। लोक निर्माण मंत्री एवं शिमला ग्रामीण के विधायक विक्रमादित्य...

पलवल में 5 किलोमीटर लंबी तिरंगा यात्रा, देशभक्ति के रंग में रंगा शहर

Summer express/पलवल, सुंदर कुंडू-:स्वतंत्रता दिवस समारोह के उपलक्ष्य में पलवल में गुरुवार को पांच किलोमीटर लंबी विशाल तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया। खेल राज्य मंत्री हरियाणा गौरव गौतम ने जिला पुलिस लाइन से तिरंगा यात्रा का विधिवत शुभारंभ किया। यात्रा राष्ट्रीय राजमार्ग-19 से होते हुए नेताजी सुभाष चंद्र बोस स्टेडियम पहुंचकर संपन्न हुई।तिरंगा यात्रा...

पंजोखरा साहिब विवाद में वायरल वीडियो से बढ़ा रोष,कार्रवाई की मांग तेज

Summer express/अंबाला-: पंजोखरा साहिब विवाद मामले में एक नया वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद सिख संगत में रोष बढ़ता नजर आ रहा है। वायरल वीडियो को लेकर दावा किया जा रहा है कि इसमें गुरसिमरन सिंह मंड की गाड़ी एक सिख युवक के ऊपर चढ़ी हुई दिखाई दे रही है, जबकि मौके...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.