Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

कांग्रेस का आरोप: केंद्र सरकार हरियाणा के अधिकारों पर कर रही कुठाराघात

चंडीगढ़  | चंडीगढ़ में हरियाणा विधानसभा के नए भवन के लिए जमीन न देने के फैसले को लेकर कांग्रेस ने केंद्र और राज्य सरकार पर तीखा हमला बोला है। पूर्व मंत्री और थानेसर से कांग्रेस विधायक अशोक अरोड़ा ने कहा कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी को जल्द सर्वदलीय बैठक बुलाकर स्थिति स्पष्ट करनी चाहिए और हरियाणा की मांग के लिए फंड का आग्रह करना चाहिए।

हरियाणा की राजधानी में खुद का भवन नहीं बनाना सवालों के घेरे में

अरोड़ा ने कहा कि चंडीगढ़ हरियाणा और पंजाब की संयुक्त राजधानी है, जिसमें दोनों प्रदेशों का हिस्सा 60-40 का है। उनके अनुसार यह हैरानी की बात है कि हरियाणा अपनी ही राजधानी में नया विधानसभा भवन नहीं बना सकता।

उन्होंने आरोप लगाया कि केंद्र सरकार का यह फैसला न केवल हरियाणा के हितों के खिलाफ है, बल्कि प्रदेश की ढाई करोड़ जनता का अपमान भी है। उनका कहना है कि यह फैसला पंजाब में चुनावी समीकरणों को देखते हुए लिया गया, जो सरासर गलत है।

मुख्यमंत्री को करनी चाहिए सक्रिय भूमिका

अरोड़ा ने जोर देकर कहा कि मुख्यमंत्री को जल्द सर्वदलीय बैठक बुलाकर चंडीगढ़ पर हरियाणा के अधिकारों की स्थिति स्पष्ट करनी चाहिए। उन्होंने यह भी कहा कि एसवाईएल के पानी का मामला हरियाणा के पक्ष में फैसला आने के बावजूद पंजाब ने पानी देना बंद रखा है और केंद्र सरकार ने अभी तक इस पर कोई ठोस कदम नहीं उठाया।

हरियाणा के हक की रक्षा जरूरी

अरोड़ा ने चेताया कि एसवाईएल और नए विधानसभा भवन पर हरियाणा का पूरा हक है, लेकिन उसे हकों से वंचित रखा जा रहा है। उनका कहना है कि चुनावी लाभ के लिए हरिया

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

मोहाली रेलवे स्टेशन को 11 करोड़ रुपये से मिला नया स्वरूप

गुरशरण सिंह। मोहालीसाहिबजादा अजीत सिंह नगर रेलवे स्टेशन का 11 करोड़ रुपये से अधिक की लागत से पुनर्विकास पूरा हो गया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को स्टेशन का वर्चुअल माध्यम से उद्घाटन कर इसे यात्रियों को समर्पित किया। स्टेशन को अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत आधुनिक सुविधाओं से लैस किया गया है।स्टेशन...

विकसित भारत के लिए पंजाब और हरियाणा का विकास जरूरी : मोदी

जालंधर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पंजाब और चंडीगढ़ में आयोजित कार्यक्रमों में विकास, आधुनिक बुनियादी ढांचे व सुशासन को केंद्र सरकार की प्राथमिकता बताते हुए कहा कि विकसित भारत का सपना तभी साकार होगा, जब पंजाब, हरियाणा और चंडीगढ़ का तेज़ी से विकास होगा।उन्होंने कहा कि पिछले एक दशक में देश में रेलवे, सड़क, स्वास्थ्य,...

देश को मिली पहली हाइड्रोजन ट्रेन, पीएम ने की रवाना

समर न्यूज। जींद/चंडीगढ़/जालंधर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को पंजाब, हरियाणा और चंडीगढ़ के दौरे के दौरान रेलवे, शहरी विकास, स्वास्थ्य, सड़क व आधारभूत ढांचे से जुड़ी हजारों करोड़ रुपये की परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया। उन्होंने हरियाणा के जींद में देश की पहली हाइड्रोजन से चलने वाली ट्रेन को हरी झंडी दिखाई। यह...

सेब बागवानों को राहत: एमआईएस के बकाया भुगतान के लिए 45 करोड़ जारी, डिजिटल पोर्टल से होगी खरीद प्रक्रिया आसान

Summer express/शिमला/ संजू -:हिमाचल प्रदेश सरकार ने सेब उत्पादकों को बड़ी राहत देते हुए मंडी मध्यस्थता योजना (एमआईएस) के तहत लंबित भुगतान जारी करने का निर्णय लिया है। मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने बागवानी विभाग की समीक्षा बैठक में जानकारी दी कि वर्ष 2022, 2023, 2024 और 2025 के दौरान एमआईएस के अंतर्गत खरीदे...

गुरुग्राम में भीषण सड़क हादसा:  वेन्यू कार की टक्कर से 13 वर्षीय किशोरी की मौत, पांच गंभीर घायल

Summer expressm अनुज पांचाल, गुरुग्राम। गुरुग्राम के सोहना-दोहला रोड पर देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसे में 13 वर्षीय किशोरी की मौत हो गई, जबकि 65 वर्षीय बुजुर्ग महिला समेत पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसा उस समय हुआ जब तेज रफ्तार वेन्यू कार ने पीछे से एक छोटे हाथी (लोडिंग वाहन) को...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.