Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

श्मशान घाट में लकड़ी के बढ़े दामों के विरोध में सामाजिक कार्यकर्ता रवि कुमार का सांकेतिक अनशन

Shimla, Sanju-:बढ़ती महंगाई का असर रोज़मर्रा की वस्तुओं तक ही सीमित नहीं रहा है, बल्कि इसका प्रभाव अब अंतिम संस्कार जैसी संवेदनशील सेवाओं पर भी दिखाई देने लगा है। इसी के विरोध में सामाजिक कार्यकर्ता और गदर फ्रंट संस्था के संयोजक रवि कुमार दलित मंगलवार को संजौली स्थित श्मशान घाट में सांकेतिक अनशन पर बैठे। उन्होंने मोक्षधाम में दाह संस्कार के लिए इस्तेमाल होने वाली लकड़ी के दामों में बढ़ोतरी को तुरंत वापस लेने की मांग उठाई।

संजौली का यह श्मशान घाट सनातन धर्म सभा के अधीन संचालित है। पहले यहां एक मन लकड़ी की कीमत 350 रुपये थी, जबकि अब इसे बढ़ाकर 450 रुपये कर दिया गया है। लकड़ी की आपूर्ति और प्रबंधन मोक्षधाम सभाओं के माध्यम से किया जाता है। रवि कुमार ने बताया कि वे इस मुद्दे को पहले ही उपायुक्त शिमला और एसपी के संज्ञान में लिखित रूप में ला चुके हैं, लेकिन कोई कार्रवाई न होने पर उन्हें श्मशान घाट में ही बैठकर विरोध दर्ज करवाना पड़ा है।उन्होंने कहा कि एक शव का दाह संस्कार करने के लिए लगभग 12 से 14 मन लकड़ी की जरूरत होती है। ऐसे में बढ़ी कीमतों के कारण एक परिवार को करीब 1400 रुपये अतिरिक्त देने पड़ेंगे, जो गरीब और कमजोर वर्ग के लिए बड़ा आर्थिक बोझ है। रवि कुमार का कहना है कि श्मशान घाट वह स्थान है जहां अमीर-गरीब सभी आते हैं और ऐसे संवेदनशील स्थान पर महंगाई थोपना बेहद अनुचित है।

रवि कुमार दलित ने कहा कि इस प्रकार की वृद्धि सरकार और प्रशासन की संवेदनशीलता पर सवाल खड़े करती है। जहां जनता को राहत मिलनी चाहिए, वहां उल्टा बोझ डाला जा रहा है। उन्होंने स्पष्ट चेतावनी दी कि यदि बढ़े हुए दाम वापस नहीं लिए गए तो वे जल्द ही अगली रणनीति तय कर बड़े आंदोलन का ऐलान करेंगे।उन्होंने कहा कि उनका सांकेतिक अनशन प्रशासन और सरकार को जगाने के उद्देश्य से है, ताकि दाह संस्कार जैसी अनिवार्य सेवाओं से जनता को राहत मिल सके।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

आरटीओ दफ्तर से 8 लाख का जेनरेटर चोरी डीसी कॉम्प्लेक्स की सुरक्षा पर उठे सवाल

अशवनी पाहवा | लुधियानासमर न्यूज महानगर में चोरों का दुस्साहस इतना बढ़ गया है कि अब शहर के सबसे सुरक्षित माने जाने वाले डीसी कांप्लेक्स और पुलिस कमिश्नर कार्यालय से सटे इलाके में भी भारी-भरकम सामान चोरी होने लगा है।डीसी कांप्लेक्स स्थित आरटीओ कार्यालय के बाहर लगा करीब 8 लाख रुपये का जनरेटर 26 जुलाई...

मीट प्लांट से दूषित और खून मिला हुआ पानी छोड़े जाने से ग्रामीणों में भारी नाराजगी

पेयजल प्रभावित होने की आशंका, गंभीर बीमारियोंका खतरा जतायागुरमीत सिंह | डेराबस्सीसमर न्यूज गांव खेड़ी गुज्जरां के समीप बरसाती नाले में गांव बेहड़ा स्थित एएलएम मीट प्लांट की ओर से कथित तौर पर गंदा और खून मिला पानी छोड़े जाने के आरोपों को लेकर ग्रामीणों में नाराजगी है।ग्राम पंचायत और ग्रामीणों ने पंजाब प्रदूषण नियंत्रण...

वार्ड-8 में विकास कार्यों को मिली रफ्तार, सीवरेज व जल निकासी व्यवस्था में सुधार

मोहाली | सागर पाहवासमर न्यूज वार्ड नंबर 8 के पार्षद गुरमुख सिंह सोहल ने कहा कि वार्ड के लोगों को बेहतर मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध करवाना उनकी प्राथमिकता है।इसी दिशा में क्षेत्र में सीवरेज, जल निकासी, पार्कों के विकास और सुरक्षा से जुड़े कई कार्य करवाए जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि वार्ड में लंबे समय...

अंगदान में पंजाब आगे, चंडीगढ़ हुआ और मजबूत

समर न्यूज। चंडीगढ़ पंजाब, चंडीगढ़, हरियाणा और हिमाचल प्रदेश में अंगदान को लेकर तस्वीर एक जैसी नहीं है। राज्यवार आंकड़ों के अनुसार 2024 में पंजाब 614 अंगदाताओं के साथ इन चारों में सबसे आगे था। इसके बाद चंडीगढ़ में 282, हरियाणा में 116 और हिमाचल प्रदेश में केवल आठ अंगदाता दर्ज किए गए। पूरे उत्तर...

बांग्लादेश को पंजाब की रेल कोच फैक्टरी ने भेजा तोहफा

समर न्यूज। कपूरथला पंजाब के कपूरथला स्थित रेल कोच फैक्टरी यानी आरसीएफ ने अंतरराष्ट्रीय रेल बाजार में एक और बड़ी उपलब्धि दर्ज की है। फैक्टरी बांग्लादेश रेलवे के लिए 19 एलएचबी यात्री कोचों का पहला रैक तैयार कर चुकी है, जिसे रवाना कर दिया गया है। यह भारत की ओर से बांग्लादेश को करीब एक...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.