Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

झड़ग गांव में 54 साल बाद शांत महायज्ञ शुरू, तीन दिवसीय अनुष्ठान में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी

Shimla, 4 December-:हिमाचल प्रदेश के शिमला जिले के जुब्बल तहसील के झड़ग गांव में 54 वर्ष बाद शांत महायज्ञ अनुष्ठान गुरुवार से शुरू हो गया है। हाटकोटी से दुर्गा माता की देव डोली पारंपरिक वाद्य यंत्रों के साथ झड़ग गांव पहुंची, जहां तीन दिवसीय अनुष्ठान औपचारिक रूप से आरंभ हुआ। देवी-देवताओं के आगमन के साथ गांव में धार्मिक उत्साह का माहौल बन गया है। आयोजन में हजारों श्रद्धालुओं के जुटने की संभावना है।

वहीं शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने गुरुवार को जुब्बल उपमंडल के झड़ग गांव में आयोजित शांत महायज्ञ में भाग लिया। यह महायज्ञ 4 से 6 दिसंबर तक आयोजित किया जा रहा है, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के शामिल होने की संभावना है। आयोजन में नागेश्वर देवता की पूजा-अर्चना की जा रही है, और विभिन्न क्षेत्रों से देव समुदाय भी पहुंच रहा है।शिक्षा मंत्री ने इस अवसर पर स्थानीय लोगों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि लगभग 54 वर्षों बाद आयोजित हो रहा यह महायज्ञ क्षेत्र के लिए ऐतिहासिक क्षण है। उन्होंने कहा कि हिमाचल की पहचान उसकी देव संस्कृति और परंपराओं से है, और इन्हीं मान्यताओं के कारण प्रदेश को देवभूमि कहा जाता है। उन्होंने बताया कि नागेश्वर देवता बुशहर और जुब्बल दोनों क्षेत्रों के आराध्य देवता हैं, और इस महायज्ञ में बुशहर क्षेत्र के लगभग 20 देवताओं की उपस्थित‍ि दर्ज की गई है।अनुष्ठान के दौरान भीड़ और यातायात को नियंत्रित करने के लिए प्रशासन ने व्यापक सुरक्षा इंतजाम किए हैं। जगह-जगह पुलिस जवान तैनात हैं और कार्यक्रम स्थल के आसपास विशेष निगरानी रखी जा रही है। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि अनुष्ठान के दौरान अस्त्र-शस्त्र लेकर चलना और इनके साथ नृत्य करना पूरी तरह प्रतिबंधित है। पारंपरिक तौर पर लोग शांत अनुष्ठान में हथियारों के साथ नाचते थे, लेकिन इस बार सुरक्षा और व्यवस्था को देखते हुए यह अनुमति नहीं दी जाएगी।जुब्बल के एसडीएम गुरमीत नेगी ने बताया कि 6 दिसंबर तक चलने वाले इस महायज्ञ के दौरान सभी लोगों को प्रशासन द्वारा जारी दिशानिर्देशों का पालन करना आवश्यक होगा। उन्होंने कहा कि सुरक्षा एवं व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस और प्रशासनिक टीमें लगातार निगरानी में रहेंगी और नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने लोगों से पार्किंग, बैरियर और यातायात व्यवस्था से संबंधित निर्देशों का सम्मानपूर्वक पालन करने की अपील की।

महायज्ञ के शुभारंभ से पहले बुधवार सुबह झोऊटा गांव के खूंद पारंपरिक वाद्ययंत्रों के साथ मंदिर पहुंचे। मंदिर के कपाट खुलने से पूर्व पटाखों की आवाज के बीच उनका स्वागत किया गया। मंदिर प्रांगण में खूंदों ने अपनी पारंपरिक भूमिका निभाते हुए नाटी भी प्रस्तुत की। मंदिर के गर्भगृह में बीते एक सप्ताह से हवन चल रहा है। मंदिर कमेटी के प्रमुख राय लाल मेहता ने बताया कि कार्यक्रम की सभी तैयारियां पूर्ण कर ली गई हैं। शुक्रवार को शिखा पूजन और फेर की मुख्य रस्म संपन्न होगी।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

आरटीओ दफ्तर से 8 लाख का जेनरेटर चोरी डीसी कॉम्प्लेक्स की सुरक्षा पर उठे सवाल

अशवनी पाहवा | लुधियानासमर न्यूज महानगर में चोरों का दुस्साहस इतना बढ़ गया है कि अब शहर के सबसे सुरक्षित माने जाने वाले डीसी कांप्लेक्स और पुलिस कमिश्नर कार्यालय से सटे इलाके में भी भारी-भरकम सामान चोरी होने लगा है।डीसी कांप्लेक्स स्थित आरटीओ कार्यालय के बाहर लगा करीब 8 लाख रुपये का जनरेटर 26 जुलाई...

मीट प्लांट से दूषित और खून मिला हुआ पानी छोड़े जाने से ग्रामीणों में भारी नाराजगी

पेयजल प्रभावित होने की आशंका, गंभीर बीमारियोंका खतरा जतायागुरमीत सिंह | डेराबस्सीसमर न्यूज गांव खेड़ी गुज्जरां के समीप बरसाती नाले में गांव बेहड़ा स्थित एएलएम मीट प्लांट की ओर से कथित तौर पर गंदा और खून मिला पानी छोड़े जाने के आरोपों को लेकर ग्रामीणों में नाराजगी है।ग्राम पंचायत और ग्रामीणों ने पंजाब प्रदूषण नियंत्रण...

वार्ड-8 में विकास कार्यों को मिली रफ्तार, सीवरेज व जल निकासी व्यवस्था में सुधार

मोहाली | सागर पाहवासमर न्यूज वार्ड नंबर 8 के पार्षद गुरमुख सिंह सोहल ने कहा कि वार्ड के लोगों को बेहतर मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध करवाना उनकी प्राथमिकता है।इसी दिशा में क्षेत्र में सीवरेज, जल निकासी, पार्कों के विकास और सुरक्षा से जुड़े कई कार्य करवाए जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि वार्ड में लंबे समय...

अंगदान में पंजाब आगे, चंडीगढ़ हुआ और मजबूत

समर न्यूज। चंडीगढ़ पंजाब, चंडीगढ़, हरियाणा और हिमाचल प्रदेश में अंगदान को लेकर तस्वीर एक जैसी नहीं है। राज्यवार आंकड़ों के अनुसार 2024 में पंजाब 614 अंगदाताओं के साथ इन चारों में सबसे आगे था। इसके बाद चंडीगढ़ में 282, हरियाणा में 116 और हिमाचल प्रदेश में केवल आठ अंगदाता दर्ज किए गए। पूरे उत्तर...

बांग्लादेश को पंजाब की रेल कोच फैक्टरी ने भेजा तोहफा

समर न्यूज। कपूरथला पंजाब के कपूरथला स्थित रेल कोच फैक्टरी यानी आरसीएफ ने अंतरराष्ट्रीय रेल बाजार में एक और बड़ी उपलब्धि दर्ज की है। फैक्टरी बांग्लादेश रेलवे के लिए 19 एलएचबी यात्री कोचों का पहला रैक तैयार कर चुकी है, जिसे रवाना कर दिया गया है। यह भारत की ओर से बांग्लादेश को करीब एक...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.