Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

शिमला के खिलाड़ियों को बड़ी राहत, भराड़ी पुलिस मैदान अब सस्ती दरों पर आम जनता के लिए खुला

Shimla, Sanju-:शिमला शहर में खेल सुविधाओं की लंबे समय से चली आ रही कमी को दूर करने की दिशा में नगर निगम शिमला ने एक अहम कदम उठाया है। खेल गतिविधियों को बढ़ावा देने और युवाओं को नशे जैसी सामाजिक बुराइयों से दूर रखने की मंशा से अब भराड़ी पुलिस मैदान आम जनता के लिए पहले से कहीं कम दरों पर उपलब्ध कराया जाएगा। नगर निगम की पहल पर पुलिस विभाग ने मैदान की दरों में बड़ी कटौती को मंजूरी दे दी है, जिससे अब युवा, बच्चे और खेल प्रेमी सस्ती दरों पर इस मैदान का उपयोग कर सकेंगे।

राजधानी शिमला में खेल मैदानों की संख्या सीमित होने के कारण खिलाड़ियों और स्कूल-कॉलेज के विद्यार्थियों को अभ्यास के लिए या तो दूर जाना पड़ता था या फिर ऊंची फीस चुकानी पड़ती थी। भराड़ी पुलिस मैदान भी पहले खेल गतिविधियों के लिए एक दिन के उपयोग पर लगभग 15 हजार रुपये की दर से उपलब्ध था, जो आम खिलाड़ियों की पहुंच से बाहर था। लेकिन अब नगर निगम के प्रयासों से यह मैदान पूरे दिन के लिए मात्र 2000 रुपये में खेल गतिविधियों हेतु उपलब्ध कराया जाएगा।

नगर निगम द्वारा जारी अधिसूचना के अनुसार विद्यार्थियों और खेलकूद गतिविधियों के लिए पूरे दिन का शुल्क 2000 रुपये रखा गया है, जबकि चार घंटे के लिए 1500 रुपये और दो घंटे के लिए मात्र 500 रुपये अदा करने होंगे। इसके अलावा आम नागरिकों के लिए भी इस मैदान को सैर और व्यायाम के उद्देश्य से खोल दिया गया है। इसके लिए केवल 50 रुपये मासिक शुल्क निर्धारित किया गया है, जिसके तहत कार्ड जारी किया जाएगा और कार्डधारक नियमित रूप से मैदान का उपयोग कर सकेगा।

नगर निगम शिमला के महापौर सुरेंद्र चौहान ने इस निर्णय को शहर के लिए एक बड़ी उपलब्धि बताया है। उन्होंने कहा कि भराड़ी वार्ड की पार्षद द्वारा नगर निगम सदन में प्रस्ताव लाया गया था कि भराड़ी पुलिस मैदान को आम लोगों और खिलाड़ियों के लिए सुलभ बनाया जाए। इस प्रस्ताव के बाद नगर निगम ने सभी स्कूलों, कॉलेजों और भराड़ी पुलिस मैदान प्रबंधन को पत्र लिखकर दरों में कमी करने का आग्रह किया था, जिसे पुलिस प्रबंधन ने स्वीकार कर लिया।महापौर ने बताया कि स्थानीय लोगों और सरकारी स्कूलों के लिए यह मैदान वर्ष में चार दिन नि:शुल्क उपलब्ध कराया जाएगा। इसके साथ ही मैदान में बेहतर सुविधाएं विकसित की जा रही हैं। भराड़ी मैदान में मास्क लाइट्स की व्यवस्था कर दी गई है, ताकि खिलाड़ी शाम के समय भी अभ्यास कर सकें। आने वाले समय में पानी की बेहतर सुविधा, नेट प्रैक्टिस के लिए विकेट और अन्य खेल संबंधी सुविधाएं भी नगर निगम की ओर से उपलब्ध करवाई जाएंगी।

सरकारी विभागों के लिए आधिकारिक कार्यक्रमों के तहत पूरे दिन का शुल्क 5000 रुपये, चार घंटे के लिए 3000 रुपये और दो घंटे के लिए 2000 रुपये तय किया गया है। वहीं क्लबों, निजी संस्थानों और अन्य व्यक्तियों के लिए पूरे दिन का शुल्क 10 हजार रुपये, चार घंटे के लिए 6000 रुपये और दो घंटे के लिए 3000 रुपये निर्धारित किया गया है। पुलिस और अर्धसैनिक सुरक्षा बलों के लिए यह मैदान पूरी तरह नि:शुल्क रहेगा, हालांकि साफ-सफाई के लिए 1000 रुपये का शुल्क लिया जाएगा।महापौर सुरेंद्र चौहान ने यह भी बताया कि नगर निगम शिमला शहर के अन्य स्कूलों को भी पत्र लिख रहा है, जिनके पास खेल मैदान उपलब्ध हैं, ताकि वे अपने मैदान कम शुल्क पर बच्चों और युवाओं के लिए खोलें। उन्होंने कहा कि नगर निगम आने वाले समय में हर वार्ड स्तर पर खेलकूद प्रतियोगिताओं का आयोजन भी करेगा, जिससे युवाओं को खेलों से जोड़ा जा सके और स्वस्थ समाज का निर्माण हो सके।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

वार्ड-29, 4, 9, 15, 1, 3 और 32 एससी के लिए आरक्षित

Summer express, मोनिका रावत , चंडीगढ़ I नगर निगम चुनाव के लिए शुक्रवार को हुए वार्ड आरक्षण ड्रा में वार्ड-29, 4, 9, 15, 1, 3 और 32 अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित कर दिए गए। इन सात वार्डों में से तीन वार्ड अनुसूचित जाति महिला के लिए आरक्षित होंगे। इसके साथ ही नौ वार्ड सामान्य...

सीबीआई ने 75 करोड़ क्रेस्ट घोटाले में आईएफएस नवनीत श्रीवास्तव पर चार्जशीट दाखिल की

मोनिका रावत ,चंडीगढ़। चंडीगढ़ रिन्यूएबल एनर्जी एंड साइंस एंड टेक्नोलाजी प्रमोशन सोसाइटी (क्रेस्ट) के 75.4 करोड़ रुपये के घोटाले में सीबीआइ ने शुक्रवार को चंडीगढ़ कोर्ट चार्जशीट दाखिल कर दी। चार्जशीट में क्रेस्ट के तत्कालीन सीईओ और आइएफएस अधिकारी नवनीत श्रीवास्तव, विपम कंसल्टेंसी प्राइवेट लिमिटेड और उसकी निदेशक को आरोपित बनाया गया है। कंपनी की...

हीरानगर में पाकिस्तानी घुसपैठिया पकड़ा, बीएसएफ ने शुरू की पूछताछ

summer express , हीरानगर। जम्मू-कश्मीर के कठुआ जिले के हीरानगर सेक्टर में अंतरराष्ट्रीय सीमा पर सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) ने एक पाकिस्तानी घुसपैठिए को पकड़ लिया। बताया जा रहा है कि उसने तरनाह नाले के रास्ते भारतीय क्षेत्र में प्रवेश करने की कोशिश की थी। सतर्क जवानों ने उसे हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर...

शिमला जिला परिषद चुनाव में हार को शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने बताया  निराशाजनक, समीक्षा की जरूरत,आपस मे नही  कोई मनमुटाव

दिल्ली में कांग्रेस नेताओं से  संगठन ओर सरकार को लेकर हुई चर्चा Summer express/शिमला,संजू -:शिमला जिला परिषद अध्यक्ष और उपाध्यक्ष पद पर भारतीय जनता पार्टी की जीत के बाद हिमाचल प्रदेश के शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने चुनाव परिणामों को कांग्रेस के लिए निराशाजनक करार दिया है। उन्होंने कहा कि शिमला जिला लंबे समय से...

नौकरी का इंतजार कर रहे युवाओं को लॉटरी और भांग की खेती का तोहफा: त्रिलोक जमवाल

Summer express/बिलासपुर, सुभाष-: सदर विधानसभा क्षेत्र से भाजपा विधायक त्रिलोक जमवाल ने प्रदेश सरकार द्वारा लॉटरी को बढ़ावा देने और भांग की खेती को कानूनी मान्यता देने के फैसले पर सवाल उठाए हैं। उन्होंने इन निर्णयों को प्रदेश और युवाओं के भविष्य के लिए चिंताजनक बताते हुए कहा कि एक ओर हजारों युवा रोजगार और...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.