Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

ITMS से अब RTO भी काटेंगे ऑनलाइन चालान, यातायात नियमों के उल्लंघन पर कसेगा शिकंजा

Mandi, Dharamveer-:हिमाचल प्रदेश में यातायात नियमों को और अधिक प्रभावी ढंग से लागू करने की दिशा में सरकार ने एक अहम कदम उठाया है। अब पुलिस के साथ-साथ राज्य के सभी आरटीओ (क्षेत्रीय परिवहन कार्यालय) भी आईटीएमएस यानी इंटेलिजेंट ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम के माध्यम से ऑनलाइन चालान कर सकेंगे। प्रदेश सरकार ने आरटीओ कार्यालयों को आईटीएमएस कैमरों की एक्सेस देने की प्रक्रिया शुरू कर दी है, जिससे नियमों की अवहेलना करने वालों पर सख्त नजर रखी जा सकेगी।

अब तक सड़कों पर लगे आईटीएमएस कैमरों की मदद से केवल पुलिस विभाग ही ऑनलाइन चालान करता था। वहीं आरटीओ कार्यालयों के कर्मचारियों को नियमों की जांच के लिए अलग-अलग स्थानों पर नाके लगाने पड़ते थे। लेकिन नई व्यवस्था लागू होने के बाद आरटीओ कर्मचारी अपने कार्यालय में बैठकर ही यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कार्रवाई कर सकेंगे। इससे न सिर्फ समय की बचत होगी, बल्कि सड़कों पर अनावश्यक जाम और असुविधा भी कम होगी।

आरटीओ मंडी नवीन शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि आरटीओ कार्यालयों को आईटीएमएस की एक्सेस देने की प्रक्रिया तेजी से चल रही है। जैसे ही यह सुविधा पूरी तरह शुरू होगी, उसके बाद यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों पर कार्यालय से ही ऑनलाइन चालान जारी किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि इससे पहले वाहन चालकों की जांच के लिए वाहनों को रोकना पड़ता था, लेकिन अब यह कार्य आधुनिक तकनीक के जरिए संभव हो पाएगा।

अक्सर लोगों को यह लगता है कि आईटीएमएस कैमरों का इस्तेमाल केवल ओवरस्पीडिंग के चालान के लिए होता है, लेकिन वास्तविकता इससे कहीं अधिक व्यापक है। इन कैमरों की मदद से वाहन के सभी दस्तावेजों की ऑनलाइन जांच की जाती है। यदि किसी वाहन के कागजात अधूरे या अमान्य पाए जाते हैं तो उसी आधार पर चालान काटा जाता है। इसके अलावा बिना सीट बेल्ट, हेलमेट न पहनने और अन्य यातायात नियमों के उल्लंघन पर भी कार्रवाई की जाती है।

हालांकि इस पूरी प्रक्रिया में पुलिस और आरटीओ विभाग के बीच बेहतर समन्वय बेहद जरूरी है, ताकि एक ही वाहन का दो बार चालान न कटे। इसको लेकर विभागीय स्तर पर पारदर्शी व्यवस्था तैयार की जा रही है। सभी तकनीकी और प्रशासनिक औपचारिकताओं को पूरा करने के बाद ही इस व्यवस्था को पूरी तरह लागू किया जाएगा। सरकार का मानना है कि इस कदम से सड़क सुरक्षा मजबूत होगी और यातायात नियमों के पालन में सुधार आएगा।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

लुधियाना में बढ़ने लगा वायु प्रदूषण :एक सप्ताह से खराब हवा, आठ महीने में सीओपीडी और अस्थमा के 941 नए मरीज मिले

Summer express, लुधियाना। धान की कटाई और थ्रेशिंग का काम तेज होने के साथ ही लुधियाना की हवा में प्रदूषण का स्तर बढ़ने लगा है। आसपास के जिलों में पराली जलाने की घटनाओं के बीच औद्योगिक नगरी की वायु गुणवत्ता भी प्रभावित हो रही है। 26 अक्टूबर को शहर का वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 126...

गुवाहाटी में होटल के लीज विवाद ने लिया खूनी रूप : पांच लोगों की हत्या ,आरोपी गिरफ्तार

Summer express,गुवाहाटी। असम के गुवाहाटी में होटल को लीज पर देने से जुड़े विवाद ने खौफनाक रूप ले लिया। सोमवार रात होटल बिलास इन में हुई गोलीबारी में होटल मालिक के परिवार के चार सदस्यों समेत पांच लोगों की मौत हो गई, जबकि एक व्यक्ति घायल हो गया। पुलिस ने मामले में कार्रवाई करते हुए...

NH-205 पर खलोटा के पास सड़क धंसी, यातायात डायवर्ट…पुलिस ने जारी की एडवाइजरी

Summer express/बिलासपुर/सुभाष -: बिलासपुर को शिमला से जोड़ने वाले राष्ट्रीय राजमार्ग NH-205 पर खलोटा के समीप सड़क धंसने से यातायात व्यवस्था प्रभावित हो गई है। फोरलेन निर्माण कार्य के दौरान सड़क धंसने की घटना के चलते वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। स्थिति को देखते हुए आम जनता की सुविधा और...

लाहलड़ी में सड़क हादसा: टिप्पर और स्कूटी की टक्कर में एक की मौत, दूसरा घायल

Summer express/हमीरपुर, अरविंद-:जिला हमीरपुर के लाहलड़ी में सोमवार देर शाम टिप्पर और स्कूटी के बीच हुई जोरदार टक्कर में एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि दूसरा व्यक्ति घायल हो गया। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और सड़क पर जाम लग गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर हादसे के कारणों की जांच...

हमीरपुर पुलिस की दो बड़ी कामयाबी, 1.028 किलो चरस बरामद…नादौन हत्याकांड का फरार आरोपी बिहार से गिरफ्तार

Summer express/हमीरपुर, अरविंद-:जिला हमीरपुर पुलिस ने नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ कार्रवाई करते हुए हथली पुल पर नाकाबंदी के दौरान मोटरसाइकिल सवार दो युवकों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 1.028 किलोग्राम चरस बरामद की है। वहीं, नादौन क्षेत्र में हुए एक हत्याकांड के मामले में फरार चल रहे आरोपी...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.