Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

वर्ल्ड कप स्वर्ण विजेता नूपुर को सीजीसी यूनिवर्सिटी ने ₹10 लाख से नवाज़ा

मोहाली। सीजीसी यूनिवर्सिटी, मोहाली ने वर्ल्ड कप 2025 में स्वर्ण पदक जीतने वाली अंतरराष्ट्रीय मुक्केबाज और विश्वविद्यालय की ब्रांड एंबेसडर नूपुर को ₹10 लाख की नकद पुरस्कार राशि प्रदान कर सम्मानित किया। इस उपलब्धि के उपलक्ष्य में विश्वविद्यालय परिसर में विशेष अभिनंदन समारोह का आयोजन किया गया।

वर्ल्ड कप 2025 का आयोजन 16 से 20 नवंबर तक उत्तर प्रदेश के ग्रेटर नोएडा में किया गया था। यह अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता बॉक्सिंग फेडरेशन ऑफ इंडिया द्वारा वर्ल्ड बॉक्सिंग के सहयोग से आयोजित हुई, जिसमें 18 देशों के 130 से अधिक मुक्केबाजों ने हिस्सा लिया। कड़े मुकाबलों के बीच नूपुर ने शानदार प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदक अपने नाम किया और देश के साथ-साथ सीजीसी यूनिवर्सिटी, मोहाली का गौरव बढ़ाया।

सम्मान समारोह के दौरान नूपुर को ₹10 लाख का चेक प्रदान किया गया। इस अवसर पर विश्वविद्यालय के माननीय चांसलर एवं ‘फादर ऑफ एजुकेशन’ स. रशपाल सिंह धालीवाल, माननीय प्रबंध निदेशक श्री अर्श धालीवाल, डीसीपीडी के कार्यकारी निदेशक डॉ. सुशील पराशर, सीनियर स्पोर्ट्स डायरेक्टर श्री सतीश के. सरहदी और हेड स्पोर्ट्स श्री लवदीप मान मौजूद रहे।

चांसलर स. रशपाल सिंह धालीवाल ने नूपुर की सफलता को अनुशासन, दृढ़ संकल्प और आत्मविश्वास का प्रतीक बताया। उन्होंने कहा कि ब्रांड एंबेसडर के रूप में नूपुर विश्वविद्यालय के मूल्यों का प्रतिनिधित्व करती हैं और देशभर के युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत हैं। वहीं, प्रबंध निदेशक श्री अर्श धालीवाल ने वर्ल्ड कप में स्वर्ण पदक को राष्ट्रीय गौरव का क्षण बताते हुए कहा कि सीजीसी यूनिवर्सिटी, मोहाली खेल प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करने और खिलाड़ियों को हरसंभव सहयोग देने के लिए निरंतर प्रयासरत है।

विश्वविद्यालय प्रबंधन ने नूपुर की खेल भावना और समर्पण की सराहना करते हुए विश्वास जताया कि उनकी उपलब्धियां आने वाली पीढ़ियों के खिलाड़ियों को प्रेरित करती रहेंगी। सीजीसी यूनिवर्सिटी, मोहाली शैक्षणिक उत्कृष्टता के साथ-साथ खेल उत्कृष्टता को बढ़ावा देने के अपने मिशन पर लगातार कार्य कर रही है।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Summer Express -
Summer Express -

Trending

नेपाल में सुबह-सुबह भूकंप के झटके, जापान और वेनेजुएला में भी भूकंपीय गतिविधि तेज

Summer express, काठमांडू | नेपाल में गुरुवार सुबह भूकंप के हल्के झटके महसूस किए गए, जिससे कुछ समय के लिए लोगों में चिंता का माहौल बन गया। भारत के नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी (NCS) के अनुसार, भूकंप की तीव्रता रिक्टर स्केल पर 3.8 दर्ज की गई। भूकंप सुबह 5:21 बजे आया और इसका केंद्र नेपाल...

भाजपा नेता के क्लीनिक पर पेट्रोल बम हमला: दो आरोपी गिरफ्तार, तीसरे की तलाश जारी

Summer express, बठिंडा | भाजपा नेता के क्लीनिक पर हुए पेट्रोल बम हमले के मामले में बठिंडा पुलिस को महत्वपूर्ण सफलता मिली है। सीसीटीवी फुटेज और तकनीकी जांच के आधार पर पुलिस ने वारदात में शामिल तीन आरोपियों की पहचान कर ली है। इनमें से दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है, जबकि तीसरे...

बेंगलुरु ट्रिपल मर्डर केस: रिश्ते का विरोध और पारिवारिक विवाद बना खूनी वारदात की वजह, युवती गिरफ्तार

Sunmer express, बेंगलुरु | शहर में सामने आए सनसनीखेज ट्रिपल मर्डर मामले में पुलिस ने 25 वर्षीय सॉफ्टवेयर इंजीनियर युवती को घटना के 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर लिया है। आरोप है कि युवती ने अपने लिव-इन पार्टनर के साथ मिलकर माता-पिता और बहन की हत्या की साजिश रची। पुलिस अब फरार सह-आरोपी की...

सोनीपत में एटीएम काटकर 20 लाख से अधिक की नकदी चोरी, सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल

Summer express, सोनीपत | शहर के बस स्टैंड के समीप स्थित इंडसइंड बैंक के एटीएम को निशाना बनाते हुए अज्ञात बदमाशों ने बड़ी चोरी की वारदात को अंजाम दिया। चोर गैस कटर की मदद से एटीएम मशीन को काटकर उसमें रखी करीब 20.17 लाख रुपये की नकदी लेकर फरार हो गए। घटना के बाद पुलिस ने...

धूल प्रदूषण पर नगर निगम सख्त, निर्माण और खोदाई स्थलों पर जीआई शीट बैरिकेडिंग अनिवार्य

Summer express, गुरुग्राम | शहर में बढ़ते धूल प्रदूषण पर नियंत्रण और नागरिकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के उद्देश्य से नगर निगम गुरुग्राम ने निर्माण, ध्वस्तीकरण और खोदाई कार्यों के लिए नए दिशा-निर्देश जारी किए हैं। निगमायुक्त प्रदीप दहिया द्वारा जारी आदेशों के तहत अब सभी निर्माण और खोदाई स्थलों को कारुगेटेड जीआई (गैल्वेनाइज्ड आयरन)...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.