Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

एक्शन मोड में अंबाला नगर परिषद, अतिक्रमण पर सख्ती जारी

अंबाला  | अंबाला नगर परिषद इन दिनों पूरी तरह एक्शन मोड में नजर आ रही है। शहर में लगातार बढ़ रहे अतिक्रमण और गंदगी पर लगाम लगाने के लिए नगर परिषद द्वारा नियमित रूप से कार्रवाई की जा रही है। इसके बावजूद चेतावनियों के बाद भी कुछ लोग नियमों का पालन करने को तैयार नहीं हैं, जिस पर परिषद सख्त कदम उठा रही है।

नगर परिषद की टीम द्वारा सड़कों, बाजारों और सार्वजनिक स्थलों से अवैध अतिक्रमण हटाया जा रहा है। साथ ही लोगों को बार-बार समझाया जा रहा है कि शहर को स्वच्छ और सुंदर बनाए रखने में प्रशासन का सहयोग करें और निर्धारित सीमा में रहकर ही अपना कार्य करें।

नगर परिषद के चीफ सेनेटरी इंस्पेक्टर सुनील दत्त ने बताया कि राय मार्केट से लगातार शिकायतें मिल रही थीं कि दुकानों के आगे अवैध रूप से रेहड़ियां लगाई जा रही हैं, जिससे सफाई व्यवस्था प्रभावित हो रही थी। इसके अलावा पार्क में बाहर से आकर कुछ असामाजिक तत्वों ने झोपड़ियां बना रखी थीं, जिन्हें हटाकर पूरे क्षेत्र की सफाई कराई गई है।

उन्होंने साफ शब्दों में कहा कि नगर परिषद ने लोगों को अंतिम चेतावनी दी है कि नियमों का पालन करें, अन्यथा आगे भी इसी तरह कड़ी कार्रवाई जारी रहेगी।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Summer Express -
Summer Express -

Trending

लुधियाना निटवेयर फैक्ट्री में भीषण आग : करोड़ों का नुकसान, 35 दमकल गाड़ियां जुटीं

Summer express, लुधियाना। केशव नगर स्थित श्रीयांश निटवेयर फैक्ट्री में देर रात भीषण आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। रात करीब 11:15 बजे कैंसर अस्पताल के पास स्थित तीन मंजिला इमारत के ग्राउंड फ्लोर से आग की लपटें उठीं, जिसने कुछ ही समय में पूरी फैक्ट्री को अपनी चपेट में ले लिया। आग लगने के...

न्याय की मांग को लेकर डीसी कार्यालय के बाहर धरने पर बैठीं स्वतंत्रता सेनानी की पत्नी, जर्जर मकान की मरम्मत कराने की लगाई गुहार

Summer express/बिलासपुर, सुभाष -:बिलासपुर में उपायुक्त (DC) कार्यालय के बाहर एक स्वतंत्रता सेनानी की पत्नी न्याय की मांग को लेकर धरने पर बैठ गईं। उनका आरोप है कि उनके पुश्तैनी कच्चे मकान की हालत बेहद खराब हो चुकी है और बरसात के मौसम में उसमें रहना परिवार के लिए जोखिम भरा बन गया है। धरने...

अरुणाचल के केयी पान्योर में बाढ़-भूस्खलन, एक की मौत, चार लापता, राहत अभियान जारी

Summer express, ईटानगर। अरुणाचल प्रदेश के केयी पान्योर जिले के याचुली क्षेत्र में लगातार हो रही भारी बारिश के कारण आई अचानक बाढ़ ने व्यापक तबाही मचा दी है। प्रशासन के अनुसार इस आपदा में एक व्यक्ति की मौत हो गई है, जबकि चार लोग अभी भी लापता हैं। हुई लगातार मूसलाधार बारिश के चलते...

मुख्यमंत्री से मिले चानौत गांव के प्रतिनिधि, पेयजल आपूर्ति और विकास कार्यों का मिला भरोसा

Summer express, चंडीगढ़। चानौत गांव के प्रतिनिधिमंडल ने गुरुवार सुबह हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी से चंडीगढ़ में मुलाकात कर गांव की पेयजल समस्या और विकास संबंधी मांगों को उनके समक्ष रखा। बैठक के दौरान मुख्यमंत्री ने ग्रामीणों को आश्वस्त किया कि गांव में पेयजल की पर्याप्त व्यवस्था सुनिश्चित की जाएगी और इसके लिए...

हरियाणा के फरार आरोपियों की नेपाल भागने की आशंका, भारत-नेपाल सीमा पर सुरक्षा एजेंसियां हाई अलर्ट पर

महराजगंज। हरियाणा से फरार दो वांछित आरोपियों के नेपाल के रास्ते देश छोड़ने की आशंका के बाद भारत-नेपाल सीमा पर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। विशेष रूप से सोनौली और ठूठीबारी बॉर्डर पर सुरक्षा एजेंसियों को अलर्ट मोड पर रखा गया है। सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) और स्थानीय पुलिस संयुक्त रूप से निगरानी...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.