Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

पानी के विवाद में फायरिंग, गुरुग्राम में बिल्डर सप्लायर बाल-बाल बचा

गुरुग्राम। खेड़कीदौला थाना क्षेत्र के बार गुर्जर गांव में मंगलवार रात घर से निकलने वाले पानी को लेकर हुए विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। आरोप है कि एक व्यक्ति ने बिल्डर मटीरियल सप्लायर के घर के बाहर पहुंचकर चार राउंड फायरिंग कर दी। घटना में सप्लायर बाल-बाल बच गया, जबकि गोलियां घर के बाहर खड़ी कारों में जा लगीं। फायरिंग के बाद आरोपी थार गाड़ी से मौके से फरार हो गया। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

बार गुर्जर गांव निवासी जयबीर राठी ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह बिल्डिंग मटीरियल सप्लाई का काम करता है। उसके घर का कुछ पानी रास्ते में जा रहा था, जिसको लेकर गांव के ही दिनेश उर्फ धन्नी से पहले से विवाद चल रहा था। मंगलवार रात करीब दस बजे दिनेश ने फोन कर पानी रोकने की धमकी दी और ऐसा न करने पर गोली मारने की बात कही।

शिकायत के अनुसार, करीब आधे घंटे बाद आरोपी थार गाड़ी में सवार होकर जयबीर के घर पहुंचा और अचानक फायरिंग शुरू कर दी। जब जयबीर घर के दरवाजे पर आए तो आरोपी ने उनकी ओर भी गोलियां चलाईं। कुल चार राउंड फायर किए गए, हालांकि जयबीर को कोई चोट नहीं आई।

घटना की सूचना मिलते ही खेड़कीदौला थाना पुलिस मौके पर पहुंची। जांच के दौरान पाया गया कि फायरिंग में घर के बाहर खड़ी ब्रेजा और स्विफ्ट कारों को नुकसान पहुंचा है। पुलिस ने मौके से चार खाली कारतूस भी बरामद किए हैं।

थाना प्रभारी ने बताया कि आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं में केस दर्ज कर लिया गया है। आरोपी की तलाश की जा रही है और उसके आपराधिक रिकॉर्ड की भी जांच की जा रही है। पुलिस के अनुसार, आरोपी पर पहले से भी दो आपराधिक मामले दर्ज हैं और जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

पंजाब में एसआईआर के बाद वोटर सूची का ड्राफ्ट जारी, 20.66 लाख नाम कम

समर न्यूज | चंडीगढ़पंजाब में विधानसभा चुनाव से पहले मतदाता सूचियों के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) के बाद ड्राफ्ट मतदाता सूची जारी कर दी गई है। पुनरीक्षण के दौरान राज्य की मतदाता संख्या में 20.66 लाख की कमी सामने आई है।चुनाव अधिकारियों के अनुसार, सूची से नाम हटने के प्रमुख कारण मृत मतदाता, स्थायी रूप...

रायकोट में छप्पड़ में गिरी कार, आप के तीन कार्यकर्ताओं की मौत

अशवनी पाहवा /हेमराज बब्बरसमर न्यूज | जगराओंरायकोट के पास गांव बसियां में बुधवार देर रात करीब 1:15 बजे हुए सड़क हादसे में आम आदमी पार्टी के नेता बलकार सिंह समेत तीन युवकों की मौत हो गई, जबकि दो अन्य घायल हो गए। मृतकों की पहचान बलकार सिंह, विशाल और संदीप के रूप में हुई है।...

धूमधाम से शुरू हुआ चिंतपूर्णी श्रावण अष्टमी मेला, तड़के 3 बजे खुले मंदिर के कपाट

चिंतपूर्णी (ऊना),विकास -; प्रसिद्ध शक्तिपीठ माता चिंतपूर्णी के दरबार में वार्षिक श्रावण अष्टमी मेले का भव्य शुभारंभ हो गया। मेले के पहले ही दिन हजारों श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ने से पूरा चिंतपूर्णी क्षेत्र भक्तिमय नजर आया। मंदिर परिसर और आसपास के इलाकों में लगातार ‘जय माता दी’ के जयकारे गूंजते रहे।श्रद्धालुओं की भारी संख्या...

फेसबुक-इंस्टाग्राम को 72 घंटों में हटानी होगी खैहरा की एआइ से बनी आपत्तिजनक वीडियो 

Summer express/मोनिका रावत,चंडीगढ़ -:पंजाब में भुलत्थ(कपूरथला) से कांग्रेस विधायक सुखपाल सिंह खैहरा को चंडीगढ़ जिला अदालत से बड़ी राहत मिली है। अदालत ने उनकी याचिका पर अंतरिम आदेश जारी करते हुए फेसबुक-इंस्टाग्राम को 72 घंटों में खैहरा की एआइ से बनी आपत्तिजनक वीडियो हटवाने के निर्देश दिए हैं।  खैहरा ने पिछले हफ्ते फेसबुक-इंस्टाग्राम चलाने वाली...

कुरुक्षेत्र में कांग्रेस का ओबीसी कार्यकर्ता सम्मेलन, भाजपा पर साधा निशाना

Summer express /कुरुक्षेत्र,गुरदीप सिंह गुजराल -:धर्मनगरी कुरुक्षेत्र में कांग्रेस की ओर से जिला स्तरीय ओबीसी कार्यकर्ता सम्मेलन आयोजित किया गया। सम्मेलन में आदमपुर विधानसभा क्षेत्र के विधायक चंद्रप्रकाश, विधायक अशोक अरोड़ा तथा कांग्रेस के पूर्व विधायक एवं जिला अध्यक्ष मेवा सिंह सहित पार्टी के बड़ी संख्या में ओबीसी कार्यकर्ताओं ने हिस्सा लिया।सम्मेलन के दौरान कांग्रेस...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.