Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

दलित-पिछड़ों के साथ अन्याय? प्रोफेसर भर्ती पर दिग्विजय का हमला

चंडीगढ़। जननायक जनता पार्टी (जजपा) यूथ विंग के प्रदेश अध्यक्ष दिग्विजय सिंह चौटाला ने हरियाणा में अंग्रेजी विषय के सहायक प्रोफेसरों की भर्ती प्रक्रिया को लेकर सरकार पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने कहा कि हालिया भर्ती परिणामों से स्पष्ट है कि दलितों, पिछड़े वर्गों और सामान्य वर्ग के युवाओं के साथ अन्याय किया गया है और चयन प्रक्रिया पूरी तरह सवालों के घेरे में है।

दिग्विजय चौटाला ने कहा कि भर्ती के आंकड़े खुद इस बात की गवाही दे रहे हैं कि आरक्षित वर्गों के उम्मीदवारों को उच्च पदों तक पहुंचने का अवसर नहीं दिया जा रहा। उन्होंने आरोप लगाया कि यह एक सोची-समझी रणनीति है, जिसके तहत दलितों और पिछड़ों को केवल निचले स्तर की नौकरियों तक सीमित रखने की कोशिश की जा रही है।

आंकड़ों से उजागर हुई भर्ती प्रक्रिया

जजपा नेता के अनुसार, ओएससी श्रेणी की 60 पोस्ट में केवल 2 उम्मीदवारों का चयन हुआ, जबकि डीएससी की 60 पोस्ट में महज 1 अभ्यर्थी सफल रहा। बीसीए की 85 पोस्ट में सिर्फ 3 और बीसीबी की 36 पोस्ट में 5 उम्मीदवारों को नियुक्ति मिली। वहीं ईडब्ल्यूएस की 60 पोस्ट में केवल 6 अभ्यर्थियों का चयन हुआ। सामान्य वर्ग की 312 पोस्ट में से भी सिर्फ 134 पदों पर ही चयन हो पाया, जिनमें से बड़ी संख्या हरियाणा से बाहर के अभ्यर्थियों की है।

डीएससी युवाओं के साथ सबसे ज्यादा अन्याय

दिग्विजय चौटाला ने विशेष रूप से डीएससी वर्ग के युवाओं की स्थिति पर चिंता जताई। उन्होंने कहा कि हरियाणा लोक सेवा आयोग के तहत प्रोफेसर भर्ती में डीएससी कैटेगरी के लिए 200 पद तय किए गए थे, लेकिन चयन केवल 6 उम्मीदवारों का हुआ और 194 पद खाली छोड़ दिए गए।

उन्होंने यह भी बताया कि पीजीटी और एएमओ भर्ती में भी यही स्थिति देखने को मिली। डीएससी के लिए निर्धारित 674 पदों में से केवल 324 पदों पर ही भर्ती हुई, जबकि आधे से अधिक पद रिक्त छोड़ दिए गए।

सरकार की नीयत पर उठे सवाल

जजपा नेता ने सवाल उठाते हुए कहा कि यदि 150 में से 35 प्रतिशत अंक हासिल करने वाले उम्मीदवार भी अयोग्य माने जा रहे हैं, तो सरकार को इस पर गंभीरता से विचार करना चाहिए। उन्होंने आरोप लगाया कि पारदर्शिता और ईमानदारी की बातें केवल चुनावी नारे बनकर रह गई हैं।

दिग्विजय चौटाला ने सरकार से मांग की कि भर्ती प्रक्रिया की निष्पक्ष समीक्षा कराई जाए और रिक्त पदों को जल्द भरा जाए, ताकि दलितों, पिछड़ों और अन्य वर्गों के योग्य युवाओं को उनका हक मिल सके।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Summer Express -
Summer Express -

Trending

जिला अस्पतालों में लगेंगे लिक्विड मेडिकल आक्सीजन प्लांट

Summer express, मोनिका रावत , चंडीगढ़ I हरियाणा में 18 जिला नागरिक अस्पतालों में लिक्विड मेडिकल आक्सीजन प्लांट लगाए जाएंगे। करीब साढ़े नौ करोड़ रुपये के आक्सीजन प्लांट और टैंकों की स्थापना के लिए दो साल का अनुबंध किया गया है। स्वास्थ्य मंत्री आरती सिंह राव की अध्यक्षता में हुई स्पेशल हाई पावर्ड परचेज कमेटी...
Summer Express - हरियाणा में गड्ढा मुक्त सड़कों को लेकर सरकार का सख्त रुख, 12 अफसरों पर कार्रवाई

बुजुर्गों के लिए बनेंगे सीनियर सिटीजन क्लब, 1000 केयर गिवर्स तैयार किए जाएंगे

Summer express, मोनिका रावत , चंडीगढ़ | हरियाणा में हर जिले में एक सीनियर सिटीजन क्लब बनाया जाएगा। इनमें बुजुर्गों के लिए बैठने, आराम करने और मनोरंजन सहित साइकोलोजिस्ट व फिजियोथेरेपिस्ट की सुविधाएं होंगी। बुजुर्गों की देखरेख के लिए प्रथम चरण में 1000 केयर गिवर्स तैयार किए जाएंगे। इच्छुक युवाओं को श्री विश्वकर्मा कौशल विश्वविद्यालय...

राष्ट्रीय आस्था और सांस्कृतिक विरासत का प्रतीक बना तीन दिवसीय माँ शूलिनी मेला

Summer express/सोलन, भूपेन्द्र -:सोलन की अधिष्ठात्री देवी माँ शूलिनी को समर्पित तीन दिवसीय राष्ट्रीय स्तरीय ऐतिहासिक माँ शूलिनी मेले का शुक्रवार को भव्य शुभारम्भ हुआ। स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता तथा सैनिक कल्याण मंत्री कर्नल डॉ. धनीराम शांडिल ने विधिवत पूजा-अर्चना और पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ मेले का उद्घाटन किया। इस अवसर...

सउदी अरब को पछाड़ चंडीगढ़ को मिली एशियन रिले चैंपियनशिप की मेजबानी

Summer express, मोनिका रावत , चंडीगढ़ | करीब 38 साल बाद सिटी ब्यूटीफुल चंडीगढ़ खेलों में अंतरराष्ट्रीय नक्शे पर नजर आएगा। एशियन रिले चैंपियनशिप के तीसरे संस्करण का आयोजन 2027 में भारत में होने जा रहा है और इसके लिए चंडीगढ़ को चुना गया है। यह प्रतियोगिता अगले साल मई में होगी, जिसके लिए चंडीगढ़...

भाजपा सरकार की ज्यादती से परेशान होकर अनशन को मजबूर हैं हरियाणवी युवा : हुड्डा

summer express, मोनिका रावत , पंचकूला | पूर्व मुख्यमंत्री और नेता प्रतिपक्ष भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने आज एचपीएससी के विरुद्ध अपनी मांगों को लेकर आमरण अनशन पर बैठे युवाओं से मुलाकात की। इस मौके पर उन्होंने कहा है कि बीजेपी सरकार की ज्यादतियों के चलते हरियाणा का युवा आंदोलन और आमरण अनशन करने के लिए...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.