Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

पहाड़ों की रानी शिमला में  विंटर कार्निवाल का रंगारंग आगाज़, एक जनवरी तक चलेगा जश्न

Shimla, Sanju-:हिमाचल प्रदेश की राजधानी और पहाड़ों की रानी शिमला में विंटर कार्निवाल की भव्य शुरुआत होने जा रही है। सर्दियों के पर्यटन को बढ़ावा देने और नए साल के मौके पर पर्यटकों को आकर्षित करने के उद्देश्य से आयोजित यह कार्निवाल एक जनवरी तक चलेगा। कार्निवाल का शुभारंभ मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू दोपहर करीब तीन बजे करेंगे।

शिमला विंटर कार्निवाल के दौरान शहर पूरी तरह उत्सव के रंग में रंगा नजर आएगा। इस आयोजन में पहाड़ी लोक कलाकारों के साथ-साथ पंजाबी और बॉलीवुड के प्रसिद्ध गायक अपनी प्रस्तुतियों से लोगों का मनोरंजन करेंगे। संगीत और सांस्कृतिक कार्यक्रमों के अलावा महानाटी, कल्चरल परेड और हिमाचल के पारंपरिक खानपान को भी विशेष रूप से प्रदर्शित किया जाएगा, जो पर्यटकों के लिए खास आकर्षण रहेगा।नगर निगम शिमला और जिला प्रशासन द्वारा कार्निवाल को सफल बनाने के लिए व्यापक तैयारियां की गई हैं। सुरक्षा, यातायात और स्वच्छता व्यवस्था को लेकर विशेष इंतजाम किए गए हैं, ताकि स्थानीय लोगों और पर्यटकों को किसी प्रकार की असुविधा न हो। आयोजकों को उम्मीद है कि विंटर कार्निवाल के दौरान शिमला में हजारों की संख्या में देश-विदेश से सैलानी पहुंचेंगे, जिससे पर्यटन कारोबार को भी गति मिलेगी।

इस अवसर पर शिमला के मेयर सुरेंद्र चौहान ने बताया कि यह शिमला विंटर कार्निवाल का लगातार तीसरा आयोजन है। उन्होंने कहा कि इस तरह के आयोजन शिमला की सांस्कृतिक पहचान को मजबूती देने के साथ-साथ पर्यटन को बढ़ावा देने में अहम भूमिका निभाते हैं। मेयर ने शिमला आने वाले पर्यटकों से शहर की स्वच्छता बनाए रखने और स्थानीय नियमों का पालन करने की अपील भी की।विंटर कार्निवाल के साथ ही शिमला में नए साल के स्वागत की रौनक चरम पर पहुंच गई है और आने वाले दिनों में शहर में उत्सव का माहौल बना रहेगा।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in
Summer Express -
Summer Express -

Trending

बल्लभगढ़ में छह माह की गर्भवती पत्नी की हत्या, आरोपी पति फरार

Summer express, फरीदाबाद। हरियाणा के फरीदाबाद जिले के बल्लभगढ़ क्षेत्र में एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। पल्ला थाना क्षेत्र की पंचशील कॉलोनी पार्ट-2 में एक व्यक्ति पर अपनी छह माह की गर्भवती पत्नी की हत्या करने का आरोप लगा है। घटना के बाद आरोपी फरार हो गया, जबकि पुलिस ने मामला...

मावां-धीयां सत्कार योजना के फॉर्म भरते समय दो आंगनवाड़ी कार्यकर्ता बेहोश, अस्पताल में भर्ती

Summer express, फतेहगढ़ साहिब। सरहिंद में वीरवार को मावां-धीयां सत्कार योजना के तहत आवेदन फॉर्म भरने के दौरान दो आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं की अचानक तबीयत बिगड़ गई, जिसके बाद वे बेहोश होकर गिर पड़ीं। घटना के बाद मौके पर मौजूद कर्मचारियों ने तत्परता दिखाते हुए दोनों महिलाओं को उपचार के लिए फतेहगढ़ साहिब के सिविल अस्पताल...

कन्नड़ अभिनेत्री कृषि थपंडा के घर कारोबारी का शव मिला, आत्महत्या की आशंका

Summer express, बेंगलुरु । कन्नड़ फिल्म अभिनेत्री कृषि थपंडा के घर पर एक कारोबारी का शव मिलने से सनसनी फैल गई। राजराजेश्वरी नगर थाना क्षेत्र में हुई इस घटना को पुलिस प्रारंभिक तौर पर आत्महत्या का मामला मानकर जांच कर रही है। मृतक की पहचान वैशाख के रूप में हुई है, जो पिछले करीब एक...

सेब सीजन-2026: शिमला में परिवहन, यातायात और विपणन व्यवस्थाओं को लेकर प्रशासन अलर्ट

शिमला, 25 जून-: जिला शिमला में सेब सीजन-2026 के सफल एवं सुचारू संचालन को सुनिश्चित करने के लिए उपायुक्त अनुपम कश्यप की अध्यक्षता में वीरवार को वर्चुअल समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में सेब परिवहन, यातायात प्रबंधन, मालभाड़ा निर्धारण, नियंत्रण कक्षों की स्थापना, श्रमिकों की उपलब्धता तथा पैकेजिंग सामग्री सहित विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर...

होटल वाइल्ड फ्लावर हॉल की नीलामी पर पूर्व सीएम व नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने घेरा सुक्खू सरकार को

Summer express/मंडी, धर्मवीर-:  हिमाचल प्रदेश के बहुचर्चित वाइल्ड फ्लावर हॉल मामले को लेकर सियासत फिर गरमा गई है। मंडी में नेता प्रतिपक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने सुक्खू सरकार पर बड़ा हमला बोला है। मंडी में मीडिया से बातचीत के दौरान जयराम ने कहा कि भाजपा ने न तो पहले हिमाचल बेचने की इजाजत किसी...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.