Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

हिमाचल के डिपुओं में तकनीकी बदहाली: बिना सिम कार्ड चल रही राशन मशीनें

Mandi, Dharamveer-:हिमाचल प्रदेश में सरकारी उचित मूल्य की दुकानों यानी डिपुओं पर राशन वितरण के लिए लगाई गई मशीनें इन दिनों तकनीकी बदहाली का शिकार हैं। प्रदेश के कई डिपुओं में ये मशीनें बिना सिम कार्ड के ही संचालित की जा रही हैं, जिससे डिपो संचालकों को हर महीने अपनी जेब से इंटरनेट का अतिरिक्त खर्च उठाना पड़ रहा है। हालात यह हैं कि आउटडेटेड हो चुकी इन मशीनों को चलाने के लिए डिपो संचालक अपने निजी मोबाइल फोन के डाटा से वाई-फाई जोड़कर काम करने को मजबूर हैं।

डिपो संचालक खुद उठा रहे इंटरनेट का अतिरिक्त खर्च

डिपो संचालकों का कहना है कि लगभग दस वर्ष पहले जब ये मशीनें राशन वितरण के लिए दी गई थीं, तब इनमें इंटरनेट सुविधा के लिए सिम कार्ड लगाए गए थे। उस समय संबंधित कंपनी द्वारा हर महीने इंटरनेट सेवा उपलब्ध करवाई जाती थी, जिससे मशीनें सुचारू रूप से चलती थीं। लेकिन कुछ समय बाद इन सिम कार्डों ने काम करना बंद कर दिया। इसके बाद विभाग के निर्देश पर सभी सिम कार्ड संबंधित कंपनी को वापस जमा करवा दिए गए। डिपो संचालकों का आरोप है कि इसके बाद उन्हें दोबारा कभी सिम कार्ड उपलब्ध नहीं करवाए गए।

डिपो संचालक राजेश कुमार, अनूप सिंह और संजीव ने बताया कि सिम कार्ड न होने के कारण उन्हें मशीनों को चलाने के लिए खुद इंटरनेट की व्यवस्था करनी पड़ रही है। इसके चलते उन्हें हर महीने करीब 500 से 800 रुपये तक का अतिरिक्त खर्च उठाना पड़ता है। उनका कहना है कि पहले से ही सीमित कमीशन पर काम कर रहे डिपो संचालकों के लिए यह अतिरिक्त बोझ आर्थिक रूप से परेशान करने वाला है।डिपो संचालकों ने यह मुद्दा कई बार विभागीय अधिकारियों और सरकार के सामने उठाया, लेकिन अभी तक इसका कोई स्थायी समाधान नहीं निकल पाया है। संचालकों का कहना है कि यह भी जांच का विषय है कि मशीनों के लिए उपलब्ध करवाई गई सिमों और डाटा का आखिर क्या हुआ। वे सरकार से मांग कर रहे हैं कि पूरे मामले की उच्च स्तरीय जांच करवाई जाए और यह स्पष्ट किया जाए कि डाटा और सिम कार्ड की जिम्मेदारी किसकी थी।

राज्य खाद्य निगम का कहना- मार्च तक दे दी जाएंगी नई मशीनें

वहीं, इस मामले पर राज्य खाद्य आयोग के चेयरमैन डॉ. एसपी कत्याल का कहना है कि यह विषय पहले सुप्रीम कोर्ट में विचाराधीन था, जिस पर अब फैसला आ चुका है। उन्होंने बताया कि सरकार डिपो संचालकों को नई और आधुनिक मशीनें उपलब्ध करवाने जा रही है। ये नई मशीनें मार्च महीने से पहले-पहले सभी डिपुओं को दे दी जाएंगी। उनके अनुसार वर्तमान में जो मशीनें इस्तेमाल हो रही हैं, वे तकनीकी रूप से पुरानी हो चुकी हैं और आज की जरूरतों के अनुरूप नहीं हैं। नई मशीनें मिलने के बाद यह समस्या पूरी तरह समाप्त हो जाएगी और डिपो संचालकों को निजी खर्च पर इंटरनेट का प्रबंध नहीं करना पड़ेगा।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

चीमा चौक पुल पर तूड़ी से भरा ट्राला सुबह 6 बजे पलटा, 12 बजे तक ट्रैफिक बाधित रहा

अशवनी पाहवा | लुधियानासमर न्यूज शहर में बुधवार सुबह करीब 6 बजे चीमा चौक पुल पर तूड़ी से भरा ट्राला अनियंत्रित होकर पलट गया। ट्राले में सवार 3 लोगों को मामूली चोटें आईं। ट्राले के पहिए एक्सेल समेत अलग हो गए।जानकारी के अनुसार, ट्राला फरीदकोट से तूड़ी लेकर लुधियाना के ट्रांसपोर्ट नगर आ रहा था।...

सेफ सिटी के कैमरों के नेटवर्क स्विच और बैटरियां चोरी, सगू चौक की निगरानी ठप

अशवनी पाहवा | लुधियानासमर न्यूज महानगर में सेफ सिटी प्रोजेक्ट के तहत लगाए गए सरकारी सीसीटीवी कैमरों के नेटवर्किंग उपकरण और बैटरियां चोरी होने का मामला सामने आया है।सगू चौक पर लगे कैमरों के कैबिनेट से चोर 8 पोर्ट नेटवर्क PoE स्विच, पावर सप्लाई यूनिट और 12 वोल्ट 26 एएच की तीन एक्साइड बैटरियां चोरी...

छह दिन बाद हुआ कपड़ा और प्रॉपर्टी कारोबारी हरजिंदर सिंह का अंतिम संस्कार, दो गिरफ्तार

अशवनी पाहवा | लुधियानासमर न्यूज कपड़ा व प्रॉपर्टी कारोबारी हरजिंदर सिंह की हत्या के छह दिन बाद वीरवार को उसके शव का पोस्टमार्टम करवाकर अंतिम संस्कार कर दिया गया। आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर परिवार ने शव का पोस्टमार्टम करवाने से इनकार करते हुए धरना दिया था।पुलिस कमिश्नर के साथ हुई बैठक और...

स्वतंत्रता दिवस पर पीएयू में फुल ड्रेस रिहर्सल

अशवनी पाहवा | लुधियानासमर न्यूज स्वतंत्रता दिवस के जिला स्तरीय समारोह को लेकर बुधवार को पंजाब एग्रीकल्चरल यूनिवर्सिटी (पीएयू) के मैदान में फुल ड्रेस रिहर्सल करवाई गई। इस दौरान डिप्टी कमिश्नर हिमांशु जैन ने तिरंगा फहराया और परेड का निरीक्षण करने के साथ मार्च पास्ट की सलामी ली। मुख्य समारोह में 15 अगस्त को वित्त...

जेपीएल ने रचा नया इतिहास, पत्रकारिता को मिला नया आयाम

दूसरे चरण में 16 टीमें लेंगी हिस्सा, जयपुर में होगा अगला संस्करण; दिल्ली में महिला पत्रकारों की मैराथन का भी ऐलानसमर न्यूज | नई दिल्लीयूनाइटेड प्रेस क्लब की ओर से आयोजित जर्नलिस्ट प्रीमियर लीग (जेपीएल) पर तैयार की गई कॉफी टेबल बुक का विमोचन बुधवार को दिल्ली के कॉन्स्टीट्यूशन क्लब ऑफ इंडिया में हुआ। समारोह...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.