Facebook-f Youtube X-twitter

RBI के नकदी ऐलान से रुपये को मजबूती, डॉलर के मुकाबले 12 पैसे चढ़ा

नई दिल्ली। भारतीय रुपये ने बुधवार को शुरुआती कारोबार में मजबूती दर्ज की और अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 12 पैसे चढ़कर 89.51 के स्तर पर पहुंच गया। विदेशी मुद्रा बाजार के जानकारों के मुताबिक, भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) द्वारा वित्तीय बाजारों में करीब तीन लाख करोड़ रुपये की अतिरिक्त तरलता उपलब्ध कराने की घोषणा से रुपये को समर्थन मिला है।

अंतरबैंक विदेशी मुद्रा बाजार में रुपया 89.56 प्रति डॉलर पर खुला और कुछ ही देर में मजबूत होकर 89.51 के स्तर तक पहुंच गया। कारोबार के दौरान रुपये ने डॉलर के मुकाबले 89.65 का स्तर भी छुआ। इससे पहले मंगलवार को रुपया 89.63 प्रति डॉलर पर बंद हुआ था।

वैश्विक स्तर पर डॉलर में कमजोरी का असर भी रुपये पर सकारात्मक रूप से देखने को मिला। छह प्रमुख मुद्राओं के मुकाबले डॉलर की मजबूती को दर्शाने वाला डॉलर इंडेक्स 0.07 प्रतिशत की गिरावट के साथ 97.87 पर आ गया।

घरेलू शेयर बाजारों में भी सकारात्मक रुझान रहा। शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स 63.82 अंक की बढ़त के साथ 85,588.66 पर पहुंच गया, जबकि निफ्टी 32.80 अंक चढ़कर 26,209.95 के स्तर पर कारोबार करता दिखा।

इस बीच अंतरराष्ट्रीय बाजार में ब्रेंट क्रूड के भाव मामूली बढ़त के साथ 62.39 डॉलर प्रति बैरल पर बने रहे। शेयर बाजार के आंकड़ों के अनुसार, विदेशी संस्थागत निवेशक (FII) मंगलवार को बिकवाली के मूड में रहे और उन्होंने शुद्ध रूप से 1,794.80 करोड़ रुपये के शेयर बेचे।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

चिप्स के पैकेट में कीड़े मिलने से मचा हड़कंप, खाद्य सुरक्षा विभाग जांच में जुटा

हमीरपुर- :हमीरपुर जिले के उपमंडल नादौन में एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां एक सीलबंद चिप्स के पैकेट के अंदर कीड़े पाए गए। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद खाद्य सुरक्षा विभाग तुरंत हरकत में आ गया है और मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच प्रक्रिया शुरू करने...

अब आप पैराशूटी नेताओं के सहारे नहीं लड़ेगी चुनाव,पार्टी विचारधारा से जुड़े कार्यकर्ता उतरेंगे मैदान में 

मंडी, धर्मवीर-:पिछले विधानसभा चुनावों से सबक लेते हुए आम आदमी पार्टी ने 2027 के विधानसभा चुनावों में पैराशूटी नेताओं की जगह पार्टी की विचारधारा से जुड़े कार्यकर्ताओं को चुनावी मैदान मे उतारने का फैसला लिया है । मंडी में आयोजित प्रेस वार्ता के दौरान आप प्रदेश सह प्रभारी सुरेंद्र पंडित ने बताया कि इन दिनों...

रावी नदी का कटाव बढ़ा, बड़ा भंगाल गांव और हेलीपैड पर संकट गहराया

कांगड़ा-जिला कांगड़ा के दुर्गम क्षेत्र बड़ा भंगाल में रावी नदी का बढ़ता कटाव अब गंभीर चिंता का विषय बनता जा रहा है। गांव के साथ-साथ हेलीपैड पर भी खतरा मंडराने लगा है, लेकिन अब तक किसी ठोस बचाव कार्य की शुरुआत नहीं हो पाई है। स्थानीय ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि यदि बरसात से...

कुल्लू में कूड़ा डंपिंग साइट को लेकर बढ़ा विरोध, समाधान न हुआ तो चुनाव बहिष्कार की चेतावनी

कुल्लू,17 अप्रैल -:नगर परिषद कुल्लू के वार्ड नंबर 3 में स्थित कूड़ा डंपिंग साइट को हटाने की मांग अब तेज हो गई है। स्थानीय निवासियों का एक प्रतिनिधिमंडल उपायुक्त अनुराग चंद्र शर्मा से मिला और समस्या के जल्द समाधान की मांग रखी। लोगों का कहना है कि शहर के बीचों-बीच, सरवरी नदी के पास बनाई...

20 अप्रैल तक प्रदेश में मौसम रहेगा खराब, ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी की संभावना

शिमला, संजू-: हिमाचल प्रदेश में अप्रैल का आधा महीना बीत जाने के बावजूद मौसम ने एक बार फिर करवट ले ली है। मौसम विभाग के ताजा पूर्वानुमान के अनुसार 17 से 19 अप्रैल के बीच प्रदेश के कई हिस्सों में बारिश और ऊंचे इलाकों में बर्फबारी होने की संभावना है। इससे तापमान में गिरावट आएगी...

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.