Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

भिवानी-रेवाड़ी में विकास की सौगातें, अमित शाह ने किए बड़े उद्घाटन

पंचकूला | सुशासन दिवस की पूर्व संध्या पर केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने हरियाणा को एक साथ कई महत्वपूर्ण विकास परियोजनाओं की सौगात दी। इन परियोजनाओं में भिवानी जिले में दूध शीतकरण प्लांट और रेवाड़ी जिले में हैफेड की आधुनिक आटा मिल का लोकार्पण प्रमुख रहा।

केंद्रीय सहकारिता राज्य मंत्री कृष्णपाल गुर्जर और मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की उपस्थिति में अमित शाह ने भिवानी के सलेमपुर स्थित दूध शीतकरण केंद्र का उद्घाटन किया। इसके साथ ही उन्होंने रेवाड़ी जिले के जाटूसाना में हैफेड की आटा मिल और सहकारिता मंत्रालय द्वारा विकसित आईवायसी (IVYC) पोर्टल का रिमोट के माध्यम से ई-लोकार्पण किया।

पंचकूला में आयोजित सहकारिता सम्मेलन में केंद्रीय मंत्री ने हरियाणा राज्य सहकारी बैंकों के पांच लाभार्थियों को रुपे-प्लेटिनम डेबिट कार्ड वितरित किए। साथ ही कृभको द्वारा हरियाणा में स्थापित दो एमपैक्स के अध्यक्षों को पंजीकरण प्रमाणपत्र सौंपे गए। इस अवसर पर कृभको द्वारा तैयार आईवायसी कार्यक्रमों पर आधारित वार्षिक पुस्तिका का विमोचन भी किया गया, जबकि कार्यक्रम से पहले कृभको की कॉरपोरेट फिल्म का प्रदर्शन किया गया।

अपने संबोधन में अमित शाह ने कहा कि हरियाणा आज किसान कल्याण, पारदर्शी प्रशासन और त्वरित निर्णय प्रक्रिया के मामले में देश के लिए एक आदर्श राज्य बन चुका है। उन्होंने जल प्रबंधन और सिंचाई योजनाओं की सराहना करते हुए कहा कि “पर ड्रॉप–मोर क्रॉप” योजना के तहत 85 प्रतिशत सब्सिडी, लंबे समय से वंचित क्षेत्रों तक सिंचाई का पानी पहुंचाना और 2088 अमृत सरोवरों का निर्माण सरकार की दूरदर्शी नीति को दर्शाता है।

केंद्रीय मंत्री ने कहा कि छोटा राज्य होने के बावजूद हरियाणा कृषि, दुग्ध उत्पादन, खेल और राष्ट्रीय सुरक्षा में देश को बड़ा योगदान देता रहा है। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में यह परंपरा और अधिक मजबूत हुई है। उन्होंने कहा कि किसी भी सरकार की सबसे बड़ी पहचान उसका खुशहाल किसान होता है और हरियाणा सरकार इस दिशा में सफल रही है।

कार्यक्रम में हरियाणा भाजपा प्रभारी सतीश पुनिया, प्रदेश अध्यक्ष मोहन लाल बडौली, विधानसभा अध्यक्ष हरविन्द्र कल्याण, परिवहन मंत्री अनिल विज, राजस्व मंत्री विपुल गोयल, सहकारिता मंत्री डॉ. अरविंद शर्मा, कृषि मंत्री श्याम सिंह राणा, शिक्षा मंत्री महीपाल ढांडा, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री कृष्ण बेदी, उद्योग मंत्री राव नरबीर सिंह, सिंचाई मंत्री श्रुति चौधरी, मुख्य सचिव अनुराग रस्तोगी सहित कई वरिष्ठ अधिकारी और जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

पंजोखरा साहिब विवाद में वायरल वीडियो से बढ़ा रोष,कार्रवाई की मांग तेज

Summer express/अंबाला-: पंजोखरा साहिब विवाद मामले में एक नया वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद सिख संगत में रोष बढ़ता नजर आ रहा है। वायरल वीडियो को लेकर दावा किया जा रहा है कि इसमें गुरसिमरन सिंह मंड की गाड़ी एक सिख युवक के ऊपर चढ़ी हुई दिखाई दे रही है, जबकि मौके...

जिला लाइब्रेरी में बढ़ी पाठकों की संख्या, प्रशासन ने तैयार किया नया स्पेस

Summer express/हमीरपुर,अरविंद-:हमीरपुर में युवाओं, खासकर जेनजी के बीच लाइब्रेरी में घंटों बैठकर पढ़ाई करने और प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करने का क्रेज तेजी से बढ़ रहा है। घर के माहौल में बार-बार होने वाले व्यवधानों के कारण पढ़ाई प्रभावित होती है। ऐसे में शांत और एकांत माहौल उपलब्ध कराने वाली लाइब्रेरी युवाओं के लिए बेहतर...

अमावस्या स्नान के दौरान ब्रह्म सरोवर में डूबा श्रद्धालु, दूसरे दिन बरामद हुआ शव

Summer express/कुरुक्षेत्र,गुरदीप सिंह गुजराल-:कुरुक्षेत्र में अमावस्या के अवसर पर ब्रह्म सरोवर में स्नान करने पहुंचे एक श्रद्धालु की डूबने से मौत हो गई। मृतक की पहचान 50 वर्षीय कुलदीप के रूप में हुई है, जो नरवाना का रहने वाला था। घटना के बाद SDRF की टीम ने लगातार सर्च अभियान चलाया और दूसरे दिन कड़ी...

250 साल पुराने राजा जी महल का हिस्सा ढहा, मलबे में दबकर दंपती घायल

Summer express/यमुनानगर,परवेज -:यमुनानगर के बुड़िया क्षेत्र की राजाजी गली में उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब करीब 250 साल पुराने ऐतिहासिक राजा जी महल की विशाल दीवार का एक बड़ा हिस्सा अचानक भरभराकर गिर गया। दीवार का मलबा गली में गिरने के साथ ही सामने बने मकान पर भी जा गिरा। हादसे के वक्त मकान...

HKRN कर्मचारियों के मुद्दे पर कांग्रेस के प्रदर्शन से पहले सियासत गरम, कंवरपाल गुज्जर ने साधा निशाना

Summer express/यमुनानगर, परवेज़ खान-: हरियाणा में हरियाणा कौशल रोजगार निगम (HKRN) के कर्मचारियों को नियमित करने की मांग को लेकर कांग्रेस के 19 अगस्त को पंचकूला में प्रस्तावित प्रदर्शन से पहले राजनीतिक बयानबाजी तेज हो गई है। पूर्व कैबिनेट मंत्री कंवरपाल गुज्जर ने कांग्रेस के प्रदर्शन को लेकर तीखी प्रतिक्रिया देते हुए पार्टी पर कर्मचारियों...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.