Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

घने कोहरे में करनाल हाईवे पर बड़ा टकराव, चार वोल्वो बसें और स्कॉर्पियो भिड़ीं, 150 यात्री सुरक्षित

Karnal, 28 December-:करनाल में रविवार सुबह घने कोहरे ने नेशनल हाइवे पर यात्रियों और वाहन चालकों की मुश्किलें बढ़ा दीं। कम दृश्यता के कारण एक के बाद एक वाहन आपस में टकरा गए, जिससे हाईवे पर कुछ समय के लिए अफरा-तफरी का माहौल बन गया। इस हादसे में चार वोल्वो बसें और एक स्कॉर्पियो शामिल रहीं। टक्कर इतनी जोरदार थी कि सभी वाहन क्षतिग्रस्त हो गए, लेकिन राहत की बात यह रही कि किसी भी यात्री को गंभीर चोट नहीं आई और करीब 150 लोगों की जान सुरक्षित बच गई।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, हाईवे पर आगे चल रहे एक वाहन ने अचानक ब्रेक लगा दिए। घने कोहरे की वजह से पीछे से आ रही बसों को स्थिति समझने और समय पर रुकने का मौका नहीं मिला। देखते ही देखते एक के बाद एक चारों वोल्वो बसें टकरा गईं और पीछे से आ रही स्कॉर्पियो भी उनकी चपेट में आ गई। कुछ ही पलों में हाईवे पर यातायात पूरी तरह ठप हो गया।

बसों में सवार कई यात्री उस समय गहरी नींद में थे। यात्री प्रद्यूत, अमित और अन्य लोगों ने बताया कि अचानक तेज झटका लगने से सभी की नींद खुल गई और घबराहट फैल गई। जब यात्रियों ने बाहर देखा तो चारों ओर क्षतिग्रस्त वाहन नजर आए। यात्रियों का कहना है कि कोहरा इतना घना था कि कुछ मीटर आगे भी साफ दिखाई नहीं दे रहा था।हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस और डायल-112 की टीमें मौके पर पहुंचीं। पुलिस सब इंस्पेक्टर जगमोहन ने बताया कि दुर्घटनाग्रस्त वाहनों में लगभग 150 सवारियां थीं। सौभाग्य से सभी यात्री सुरक्षित हैं और किसी को गंभीर चोट नहीं आई। पुलिस ने क्रेन की मदद से क्षतिग्रस्त बसों और स्कॉर्पियो को सड़क से हटवाया, जिसके बाद धीरे-धीरे यातायात बहाल किया गया।

 जगमोहन, पुलिस सब इंस्पेक्टर:

“घने कोहरे और अचानक ब्रेक लगने की वजह से हादसा हुआ है। सभी यात्री सुरक्षित हैं और किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई।”हादसे के बाद प्रशासन ने यात्रियों को दूसरी बसों में भेजने की व्यवस्था की। पुलिस ने वाहन चालकों से अपील की है कि कोहरे के मौसम में वाहन चलाते समय विशेष सावधानी बरतें, सुरक्षित दूरी बनाए रखें और तेज रफ्तार से बचें, ताकि भविष्य में ऐसे हादसों से बचा जा सके।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

लुधियाना बीजेपी में जनरल सेक्रेटरी की सीट पर पेच : नीटू v/s गोशा

सुनील | लुधियानासमर न्यूज भाजपा के नए प्रधान बने 2 महीने बीतने को हैं लेकिन अब तक जिला टीम नहीं बन पाई। कारण है जनरल सेक्रेटरी की सीट की लड़ाई। क्योंकि जिला जनरल सेक्रेटरी की एक सीट पर भाजपा के दो दिग्गज नेता अपने चहेते को बिठाना चाहते हैं। यह चहेते दोनों ही सिख समुदाय...

बनने से पहले ही सवालों में आई 1.40 करोड़ की लादियां – बाड़ेवाल सड़क

लक्की मेहता | लुधियानासमर न्यूज हलका गिल के लादियां से बाड़ेवाल डोगरा-बचन सिंह मार्ग तक करीब 1.40 करोड़ रुपए की लागत से बन रही सड़क निर्माण पूरा होने से पहले ही सवालों में आ गई है। वर्षों से बदहाल सड़क के बनने से लोगों को राहत की उम्मीद थी, लेकिन निर्माण के दौरान ही स्थानीय...

विक्की मिड्डूखेड़ा हत्याकांड में गुगनी पर हत्या की साजिश और अन्य धाराओं में चलेगा ट्रायल

6 अक्तूबर को सरकारी गवाह होंगे पेश, तीन शूटरों को पहले ही हो चुकी है उम्रकैदसागर पाहवा | मोहालीसमर न्यूज़ यूथ अकाली दल नेता विक्रमजीत सिंह उर्फ वि्क्की मिड्डूखेड़ा हत्याकांड में पांच साल बाद भी कानूनी कार्रवाई का सिलसिला जारी है। मोहाली की अतिरिक्त जिला एवं सत्र अदालत ने अब खालिस्तान लिबरेशन फोर्स (केएलएफ) से...

कल से शुरू होगा विलेज स्पोर्ट्स फेस्टिवल25 हजार से अधिक खिलाड़ी लेंगे हिस्सा

शगुन कश्यप | चंडीगढ़समर न्यूज पंजाब के ग्रामीण क्षेत्रों से 25,000 से अधिक युवा खिलाड़ी 19 सितंबर से शुरू होने वाले विलेज स्पोर्ट्स फेस्टिवल 2026 में हिस्सा लेंगे। राउंडग्लास फाउंडेशन की ओर से आयोजित इस तीसरे संस्करण में फुटबॉल और वॉलीबॉल के मुकाबले होंगे। फेस्टिवल का उद्देश्य ग्रामीण बच्चों को संगठित खेल प्रतियोगिताओं से जोड़ना...

रूस से तेल खरीद पर भारत पर 100% अमेरिकी टैरिफ का खतरा

एजेंसी | वाशिंगटन अमेरिकी संसद के निचले सदन हाउस ऑफ रिप्रेजेंटेटिव्स ने रूस से तेल और गैस खरीदने वाले देशों पर 100 प्रतिशत तक अतिरिक्त टैरिफ लगाने का रास्ता साफ कर दिया है। ‘लिंडसे ओ. ग्राहम सैंक्शनिंग रूस एंड ईरान एक्ट ऑफ 2026’ नामक विधेयक 262 के मुकाबले 159 मतों से पारित हुआ।यह पहले ही...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.