Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

कांग्रेस स्थापना दिवस, भाजपा की गुटबाजी पर कांग्रेस का तीखा हमला

Palwal, 28 December-:जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा जिला कांग्रेस कार्यालय में कांग्रेस पार्टी का स्थापना दिवस उत्साह और जोश के साथ मनाया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष नेत्रपाल अधाना ने की। इस अवसर पर कांग्रेस के पदाधिकारी, वरिष्ठ नेता और बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे। नेताओं ने कांग्रेस के ऐतिहासिक योगदान को याद करते हुए वर्तमान राजनीतिक हालात पर भी अपनी बात रखी।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिला अध्यक्ष नेत्रपाल अधाना ने कहा कि 28 दिसंबर 1885 को कांग्रेस पार्टी की स्थापना हुई थी और इसी पार्टी ने देश को अंग्रेजी हुकूमत से आजाद कराने के लिए व्यापक जनआंदोलन चलाया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के संघर्ष और बलिदान की वजह से ही आज देश आजाद है और लोकतांत्रिक व्यवस्था कायम है।नेत्रपाल अधाना ने भाजपा सरकार पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि आज भाजपा के शासन में देश और प्रदेश के हालात लगातार बिगड़ते जा रहे हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि मनरेगा जैसी जनकल्याणकारी योजनाओं को कमजोर किया गया है, बंदरगाहों और हवाई अड्डों को निजी हाथों में सौंपा जा रहा है और अब देश की सबसे बड़ी पर्वतीय श्रृंखला अरावली को खत्म करने की कोशिशें हो रही हैं। उन्होंने कहा कि यह सब देशहित के खिलाफ है।

पलवल में हाल ही में सामने आई भाजपा की गुटबाजी पर टिप्पणी करते हुए नेत्रपाल अधाना ने कहा कि कांग्रेस में किसी तरह की फूट नहीं है, जबकि भाजपा में वर्चस्व की लड़ाई खुलकर सामने आ रही है। उन्होंने कहा कि भाजपा की आपसी खींचतान का खामियाजा आम जनता को भुगतना पड़ रहा है। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि भाजपा के कार्यक्रमों में प्रशासनिक अधिकारी हिस्सा ले रहे हैं और प्रशासनिक कार्यक्रमों में भाजपा के पदाधिकारी नजर आते हैं, जो लोकतांत्रिक मर्यादाओं के खिलाफ है।वहीं कांग्रेस नेता संतराम मेघवाल ने कहा कि कांग्रेस की स्थापना के कारण ही आज देशवासी आजादी की खुली हवा में सांस ले पा रहे हैं, अन्यथा अंग्रेजों की गुलामी में जीवन बिताना पड़ता। उन्होंने भाजपा नेताओं की वायरल हो रही ऑडियो और वीडियो को लेकर कहा कि यह सब मंत्रियों और नेताओं की कथित कमीशनखोरी का नतीजा है। उनके अनुसार भाजपा नेताओं में घोटालों से जुड़े पैसों के बंटवारे को लेकर विवाद चल रहा है, जो अब सार्वजनिक हो रहा है।कार्यक्रम के अंत में कांग्रेस नेताओं ने संगठन को मजबूत करने और जनहित के मुद्दों को लेकर संघर्ष तेज करने का संकल्प लिया।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

लुधियाना बीजेपी में जनरल सेक्रेटरी की सीट पर पेच : नीटू v/s गोशा

सुनील | लुधियानासमर न्यूज भाजपा के नए प्रधान बने 2 महीने बीतने को हैं लेकिन अब तक जिला टीम नहीं बन पाई। कारण है जनरल सेक्रेटरी की सीट की लड़ाई। क्योंकि जिला जनरल सेक्रेटरी की एक सीट पर भाजपा के दो दिग्गज नेता अपने चहेते को बिठाना चाहते हैं। यह चहेते दोनों ही सिख समुदाय...

बनने से पहले ही सवालों में आई 1.40 करोड़ की लादियां – बाड़ेवाल सड़क

लक्की मेहता | लुधियानासमर न्यूज हलका गिल के लादियां से बाड़ेवाल डोगरा-बचन सिंह मार्ग तक करीब 1.40 करोड़ रुपए की लागत से बन रही सड़क निर्माण पूरा होने से पहले ही सवालों में आ गई है। वर्षों से बदहाल सड़क के बनने से लोगों को राहत की उम्मीद थी, लेकिन निर्माण के दौरान ही स्थानीय...

विक्की मिड्डूखेड़ा हत्याकांड में गुगनी पर हत्या की साजिश और अन्य धाराओं में चलेगा ट्रायल

6 अक्तूबर को सरकारी गवाह होंगे पेश, तीन शूटरों को पहले ही हो चुकी है उम्रकैदसागर पाहवा | मोहालीसमर न्यूज़ यूथ अकाली दल नेता विक्रमजीत सिंह उर्फ वि्क्की मिड्डूखेड़ा हत्याकांड में पांच साल बाद भी कानूनी कार्रवाई का सिलसिला जारी है। मोहाली की अतिरिक्त जिला एवं सत्र अदालत ने अब खालिस्तान लिबरेशन फोर्स (केएलएफ) से...

कल से शुरू होगा विलेज स्पोर्ट्स फेस्टिवल25 हजार से अधिक खिलाड़ी लेंगे हिस्सा

शगुन कश्यप | चंडीगढ़समर न्यूज पंजाब के ग्रामीण क्षेत्रों से 25,000 से अधिक युवा खिलाड़ी 19 सितंबर से शुरू होने वाले विलेज स्पोर्ट्स फेस्टिवल 2026 में हिस्सा लेंगे। राउंडग्लास फाउंडेशन की ओर से आयोजित इस तीसरे संस्करण में फुटबॉल और वॉलीबॉल के मुकाबले होंगे। फेस्टिवल का उद्देश्य ग्रामीण बच्चों को संगठित खेल प्रतियोगिताओं से जोड़ना...

रूस से तेल खरीद पर भारत पर 100% अमेरिकी टैरिफ का खतरा

एजेंसी | वाशिंगटन अमेरिकी संसद के निचले सदन हाउस ऑफ रिप्रेजेंटेटिव्स ने रूस से तेल और गैस खरीदने वाले देशों पर 100 प्रतिशत तक अतिरिक्त टैरिफ लगाने का रास्ता साफ कर दिया है। ‘लिंडसे ओ. ग्राहम सैंक्शनिंग रूस एंड ईरान एक्ट ऑफ 2026’ नामक विधेयक 262 के मुकाबले 159 मतों से पारित हुआ।यह पहले ही...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.