Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

कैंसर इलाज में बड़ी वैज्ञानिक उपलब्धि, बिना सर्जरी और कीमोथेरेपी नई उम्मीद

नई दिल्ली। कैंसर उपचार के क्षेत्र में जापान के वैज्ञानिकों को एक बड़ी सफलता मिली है। जापान एडवांस्ड इंस्टीट्यूट ऑफ साइंस एंड टेक्नोलॉजी (JAIST) के शोधकर्ताओं ने एक ऐसे प्राकृतिक बैक्टीरिया की पहचान की है, जो बिना सर्जरी, कीमोथेरेपी या इम्यूनोथेरेपी के कैंसर कोशिकाओं को नष्ट करने की क्षमता रखता है।

अब तक कैंसर के इलाज में ऑपरेशन, कीमोथेरेपी और इम्यूनोथेरेपी को सबसे प्रभावी विकल्प माना जाता रहा है, लेकिन हालिया शोध शरीर में मौजूद प्राकृतिक सूक्ष्मजीवों की भूमिका को नई दिशा दे रहा है।

मेंढक की आंत से मिला असरदार बैक्टीरिया

JAIST के प्रोफेसर एजिरो मियाको के नेतृत्व में वैज्ञानिकों ने मेंढक, न्यूट और छिपकली जैसी प्रजातियों की आंत से 45 अलग-अलग प्रकार के बैक्टीरिया अलग किए। इनमें से नौ बैक्टीरिया में कैंसर कोशिकाओं को खत्म करने की क्षमता पाई गई। इनमें सबसे प्रभावशाली बैक्टीरिया Ewingella americana रहा, जो जापानी ट्री फ्रॉग की आंत में प्राकृतिक रूप से मौजूद होता है और जिसे किसी भी तरह से जेनेटिक रूप से संशोधित नहीं किया गया।

चूहों पर परीक्षण में मिले चौंकाने वाले नतीजे

शोध के दौरान इस बैक्टीरिया को चूहों में कोलोरेक्टल कैंसर के इलाज के लिए इंजेक्ट किया गया। वैज्ञानिकों के अनुसार, सिर्फ एक डोज से ही ट्यूमर पूरी तरह समाप्त हो गया। अध्ययन में यह भी सामने आया कि यह बैक्टीरिया कीमोथेरेपी की लोकप्रिय दवा डॉक्सोरूबिसिन और आधुनिक इम्यूनोथेरेपी से भी अधिक प्रभावी साबित हुआ।

ऐसे करता है बैक्टीरिया काम

शोध में बताया गया कि ट्यूमर में ऑक्सीजन की कमी वाले हिस्सों में यह बैक्टीरिया तेजी से पनपता है और 24 घंटे के भीतर कैंसर कोशिकाओं को नष्ट करना शुरू कर देता है। साथ ही यह शरीर की प्रतिरक्षा प्रणाली को सक्रिय कर T-सेल, B-सेल और न्यूट्रोफिल्स को ट्यूमर तक पहुंचाता है, जो कैंसर कोशिकाओं को खत्म करने वाले रसायन छोड़ते हैं।

सुरक्षा को लेकर क्या बोले वैज्ञानिक

सुरक्षा को लेकर वैज्ञानिकों ने बताया कि यह बैक्टीरिया 24 घंटे के भीतर शरीर से बाहर हो गया और लिवर, किडनी, दिल या फेफड़ों पर कोई गंभीर असर नहीं देखा गया। हल्की सूजन जरूर पाई गई, लेकिन वह कुछ दिनों में अपने आप ठीक हो गई। 60 दिनों की निगरानी अवधि में कोई गंभीर साइड इफेक्ट सामने नहीं आया।

आगे क्या है राह

हालांकि यह शोध अभी शुरुआती चरण में है और इसे तुरंत इंसानों पर इलाज के रूप में लागू नहीं किया जा सकता, लेकिन यह अध्ययन भविष्य में कैंसर के उपचार के नए और कम दर्दनाक विकल्पों की उम्मीद जगाता है। वैज्ञानिक अब इस तकनीक को ब्रेस्ट और पैंक्रियाटिक कैंसर पर भी आजमाने की तैयारी कर रहे हैं।

अगर आगे के परीक्षण सफल रहे, तो आने वाले वर्षों में कैंसर का इलाज अधिक प्राकृतिक, सुरक्षित और प्रभावी हो सकता है।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

चीमा चौक पुल पर तूड़ी से भरा ट्राला सुबह 6 बजे पलटा, 12 बजे तक ट्रैफिक बाधित रहा

अशवनी पाहवा | लुधियानासमर न्यूज शहर में बुधवार सुबह करीब 6 बजे चीमा चौक पुल पर तूड़ी से भरा ट्राला अनियंत्रित होकर पलट गया। ट्राले में सवार 3 लोगों को मामूली चोटें आईं। ट्राले के पहिए एक्सेल समेत अलग हो गए।जानकारी के अनुसार, ट्राला फरीदकोट से तूड़ी लेकर लुधियाना के ट्रांसपोर्ट नगर आ रहा था।...

सेफ सिटी के कैमरों के नेटवर्क स्विच और बैटरियां चोरी, सगू चौक की निगरानी ठप

अशवनी पाहवा | लुधियानासमर न्यूज महानगर में सेफ सिटी प्रोजेक्ट के तहत लगाए गए सरकारी सीसीटीवी कैमरों के नेटवर्किंग उपकरण और बैटरियां चोरी होने का मामला सामने आया है।सगू चौक पर लगे कैमरों के कैबिनेट से चोर 8 पोर्ट नेटवर्क PoE स्विच, पावर सप्लाई यूनिट और 12 वोल्ट 26 एएच की तीन एक्साइड बैटरियां चोरी...

छह दिन बाद हुआ कपड़ा और प्रॉपर्टी कारोबारी हरजिंदर सिंह का अंतिम संस्कार, दो गिरफ्तार

अशवनी पाहवा | लुधियानासमर न्यूज कपड़ा व प्रॉपर्टी कारोबारी हरजिंदर सिंह की हत्या के छह दिन बाद वीरवार को उसके शव का पोस्टमार्टम करवाकर अंतिम संस्कार कर दिया गया। आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर परिवार ने शव का पोस्टमार्टम करवाने से इनकार करते हुए धरना दिया था।पुलिस कमिश्नर के साथ हुई बैठक और...

स्वतंत्रता दिवस पर पीएयू में फुल ड्रेस रिहर्सल

अशवनी पाहवा | लुधियानासमर न्यूज स्वतंत्रता दिवस के जिला स्तरीय समारोह को लेकर बुधवार को पंजाब एग्रीकल्चरल यूनिवर्सिटी (पीएयू) के मैदान में फुल ड्रेस रिहर्सल करवाई गई। इस दौरान डिप्टी कमिश्नर हिमांशु जैन ने तिरंगा फहराया और परेड का निरीक्षण करने के साथ मार्च पास्ट की सलामी ली। मुख्य समारोह में 15 अगस्त को वित्त...

जेपीएल ने रचा नया इतिहास, पत्रकारिता को मिला नया आयाम

दूसरे चरण में 16 टीमें लेंगी हिस्सा, जयपुर में होगा अगला संस्करण; दिल्ली में महिला पत्रकारों की मैराथन का भी ऐलानसमर न्यूज | नई दिल्लीयूनाइटेड प्रेस क्लब की ओर से आयोजित जर्नलिस्ट प्रीमियर लीग (जेपीएल) पर तैयार की गई कॉफी टेबल बुक का विमोचन बुधवार को दिल्ली के कॉन्स्टीट्यूशन क्लब ऑफ इंडिया में हुआ। समारोह...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.