Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

रील बनाने की सनक पड़ी भारी, सड़क हादसे में छात्र की दर्दनाक मौत

जालंधर । सोशल मीडिया के लिए रील बनाने की लापरवाही एक छात्र की जान ले गई। जालंधर से अमृतसर जा रहे मोटरसाइकिल सवार दो छात्रों का वीडियो बनाते समय संतुलन बिगड़ गया, जिससे हुए हादसे में पीछे बैठे छात्र की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरा छात्र गंभीर रूप से घायल हो गया।

जानकारी के अनुसार, एलपीयू यूनिवर्सिटी के दो छात्र रविवार को किसी काम से जालंधर से अमृतसर की ओर जा रहे थे। एनआईटी क्षेत्र से आगे निकलते ही वे चलते वाहन पर वीडियो रिकॉर्ड करने लगे। इसी दौरान मोटरसाइकिल का फुटरेस्ट सड़क किनारे लगे लोहे के जंगले से टकरा गया, जिससे बाइक अनियंत्रित हो गई। संतुलन बिगड़ते ही पीछे बैठा छात्र सड़क पर गिर पड़ा और चालक कुछ दूरी आगे जाकर गिर गया।

हादसे में पीछे बैठे छात्र की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि बाइक चला रहा छात्र घायल हो गया। मृतक की पहचान जयवर्द्धन पुत्र श्रीनिवास के रूप में हुई है, जो एलपीयू यूनिवर्सिटी में कंप्यूटर साइंस इंजीनियरिंग के प्रथम वर्ष का छात्र था। घायल छात्र की पहचान नायडू के रूप में हुई है, जिसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

सूचना मिलते ही थाना मकसूदां की पुलिस मौके पर पहुंची। एएसआई राजिंद्र सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए जालंधर सिविल अस्पताल भेज दिया गया है और मामले की जांच की जा रही है।

यह हादसा एक बार फिर चेतावनी देता है कि रील और वीडियो बनाने के दौरान लापरवाही जानलेवा साबित हो सकती है। पुलिस और प्रशासन ने युवाओं से अपील की है कि वे सोशल मीडिया के लिए जोखिम भरे स्टंट या वीडियो बनाने से बचें, ताकि ऐसी दर्दनाक घटनाओं को रोका जा सके।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

चीमा चौक पुल पर तूड़ी से भरा ट्राला सुबह 6 बजे पलटा, 12 बजे तक ट्रैफिक बाधित रहा

अशवनी पाहवा | लुधियानासमर न्यूज शहर में बुधवार सुबह करीब 6 बजे चीमा चौक पुल पर तूड़ी से भरा ट्राला अनियंत्रित होकर पलट गया। ट्राले में सवार 3 लोगों को मामूली चोटें आईं। ट्राले के पहिए एक्सेल समेत अलग हो गए।जानकारी के अनुसार, ट्राला फरीदकोट से तूड़ी लेकर लुधियाना के ट्रांसपोर्ट नगर आ रहा था।...

सेफ सिटी के कैमरों के नेटवर्क स्विच और बैटरियां चोरी, सगू चौक की निगरानी ठप

अशवनी पाहवा | लुधियानासमर न्यूज महानगर में सेफ सिटी प्रोजेक्ट के तहत लगाए गए सरकारी सीसीटीवी कैमरों के नेटवर्किंग उपकरण और बैटरियां चोरी होने का मामला सामने आया है।सगू चौक पर लगे कैमरों के कैबिनेट से चोर 8 पोर्ट नेटवर्क PoE स्विच, पावर सप्लाई यूनिट और 12 वोल्ट 26 एएच की तीन एक्साइड बैटरियां चोरी...

छह दिन बाद हुआ कपड़ा और प्रॉपर्टी कारोबारी हरजिंदर सिंह का अंतिम संस्कार, दो गिरफ्तार

अशवनी पाहवा | लुधियानासमर न्यूज कपड़ा व प्रॉपर्टी कारोबारी हरजिंदर सिंह की हत्या के छह दिन बाद वीरवार को उसके शव का पोस्टमार्टम करवाकर अंतिम संस्कार कर दिया गया। आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर परिवार ने शव का पोस्टमार्टम करवाने से इनकार करते हुए धरना दिया था।पुलिस कमिश्नर के साथ हुई बैठक और...

स्वतंत्रता दिवस पर पीएयू में फुल ड्रेस रिहर्सल

अशवनी पाहवा | लुधियानासमर न्यूज स्वतंत्रता दिवस के जिला स्तरीय समारोह को लेकर बुधवार को पंजाब एग्रीकल्चरल यूनिवर्सिटी (पीएयू) के मैदान में फुल ड्रेस रिहर्सल करवाई गई। इस दौरान डिप्टी कमिश्नर हिमांशु जैन ने तिरंगा फहराया और परेड का निरीक्षण करने के साथ मार्च पास्ट की सलामी ली। मुख्य समारोह में 15 अगस्त को वित्त...

जेपीएल ने रचा नया इतिहास, पत्रकारिता को मिला नया आयाम

दूसरे चरण में 16 टीमें लेंगी हिस्सा, जयपुर में होगा अगला संस्करण; दिल्ली में महिला पत्रकारों की मैराथन का भी ऐलानसमर न्यूज | नई दिल्लीयूनाइटेड प्रेस क्लब की ओर से आयोजित जर्नलिस्ट प्रीमियर लीग (जेपीएल) पर तैयार की गई कॉफी टेबल बुक का विमोचन बुधवार को दिल्ली के कॉन्स्टीट्यूशन क्लब ऑफ इंडिया में हुआ। समारोह...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.