Facebook-f Youtube X-twitter

मंडी कांग्रेस को मिली नई कमान: चंपा ठाकुर बनीं जिला कांग्रेस कमेटी की पहली महिला अध्यक्ष

Mandi, Dharamveer-:पूर्व मंत्री और पूर्व कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष कौल सिंह ठाकुर की बेटी चंपा ठाकुर को कांग्रेस पार्टी हाईकमान ने मंडी जिला कांग्रेस कमेटी का नया अध्यक्ष नियुक्त किया है। यह मंडी जिला कांग्रेस के इतिहास में पहला अवसर है, जब किसी महिला को इस महत्वपूर्ण पद की जिम्मेदारी सौंपी गई है। इससे पहले यह पद हमेशा पुरुष नेताओं के पास रहा है। चंपा ठाकुर की नियुक्ति को संगठन में महिला नेतृत्व को बढ़ावा देने के तौर पर देखा जा रहा है।

नियुक्ति के बाद मीडिया से बातचीत करते हुए चंपा ठाकुर ने पार्टी हाईकमान का आभार जताया और कहा कि उन्हें जो जिम्मेदारी सौंपी गई है, उसे वह पूरी निष्ठा और ईमानदारी से निभाने का प्रयास करेंगी। उन्होंने कहा कि मंडी जिले में कांग्रेस संगठन को और अधिक मजबूत किया जाएगा और सभी नेताओं व कार्यकर्ताओं को साथ लेकर पार्टी को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने की दिशा में काम किया जाएगा।चंपा ठाकुर ने कहा कि संगठन में यदि कहीं मतभेद या मनभेद हैं, तो उन्हें संवाद के माध्यम से दूर किया जाएगा। सभी को एकजुट कर कांग्रेस को मजबूती प्रदान करना उनकी प्राथमिकता रहेगी। उन्होंने स्पष्ट शब्दों में कहा कि जिले में संगठन की मजबूती के लिए तीन गुना ताकत के साथ कार्य किया जाएगा। सामने आने वाली हर चुनौती का डटकर सामना किया जाएगा, ताकि आने वाले विधानसभा चुनावों में मंडी जिले की सभी सीटों पर कांग्रेस पार्टी की जीत सुनिश्चित की जा सके।

राजनीतिक सफर लंबा और सक्रिय रहा 

चंपा ठाकुर का राजनीतिक सफर लंबा और सक्रिय रहा है। 50 वर्षीय चंपा ठाकुर बचपन से ही राजनीति से जुड़ी रही हैं। वर्ष 1993 में उन्होंने एनएसयूआई से अपने राजनीतिक जीवन की शुरुआत की। इसके बाद 1999 तक उन्होंने एनएसयूआई और युवा कांग्रेस में विभिन्न पदों पर रहते हुए संगठनात्मक कार्य किया। पार्टी में उनके अनुभव और सक्रियता को देखते हुए उन्हें हिमाचल प्रदेश कांग्रेस कमेटी की महासचिव, महिला कांग्रेस की महासचिव और उपाध्यक्ष जैसे महत्वपूर्ण दायित्व भी सौंपे गए।वर्ष 2005 से चंपा ठाकुर ने चुनावी राजनीति में कदम रखा और लगातार चार बार अलग-अलग वार्डों से जिला परिषद सदस्य चुनी गईं। वह एक बार जिला परिषद की चेयरमैन भी रह चुकी हैं। वर्तमान में भी वह जिला परिषद सदस्य के रूप में अपनी सेवाएं दे रही हैं। इसके अलावा उन्होंने वर्ष 2017 और 2022 में मंडी सदर विधानसभा सीट से कांग्रेस प्रत्याशी के रूप में चुनाव भी लड़ा।

परिवार की बात करें तो चंपा ठाकुर के पति डॉ. जोगिंद्र ठाकुर श्री लाल बहादुर शास्त्री मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल नेरचौक में डिप्टी एमएस के पद पर कार्यरत हैं। उनका बेटा एमबीबीएस करने के बाद उच्च शिक्षा प्राप्त कर रहा है, जबकि बेटी 11वीं कक्षा में अध्ययनरत है।मंडी जिला कांग्रेस की कमान संभालने के बाद चंपा ठाकुर से संगठन और कार्यकर्ताओं को नई ऊर्जा मिलने की उम्मीद जताई जा रही है।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

चिप्स के पैकेट में कीड़े मिलने से मचा हड़कंप, खाद्य सुरक्षा विभाग जांच में जुटा

हमीरपुर- :हमीरपुर जिले के उपमंडल नादौन में एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां एक सीलबंद चिप्स के पैकेट के अंदर कीड़े पाए गए। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद खाद्य सुरक्षा विभाग तुरंत हरकत में आ गया है और मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच प्रक्रिया शुरू करने...

अब आप पैराशूटी नेताओं के सहारे नहीं लड़ेगी चुनाव,पार्टी विचारधारा से जुड़े कार्यकर्ता उतरेंगे मैदान में 

मंडी, धर्मवीर-:पिछले विधानसभा चुनावों से सबक लेते हुए आम आदमी पार्टी ने 2027 के विधानसभा चुनावों में पैराशूटी नेताओं की जगह पार्टी की विचारधारा से जुड़े कार्यकर्ताओं को चुनावी मैदान मे उतारने का फैसला लिया है । मंडी में आयोजित प्रेस वार्ता के दौरान आप प्रदेश सह प्रभारी सुरेंद्र पंडित ने बताया कि इन दिनों...

रावी नदी का कटाव बढ़ा, बड़ा भंगाल गांव और हेलीपैड पर संकट गहराया

कांगड़ा-जिला कांगड़ा के दुर्गम क्षेत्र बड़ा भंगाल में रावी नदी का बढ़ता कटाव अब गंभीर चिंता का विषय बनता जा रहा है। गांव के साथ-साथ हेलीपैड पर भी खतरा मंडराने लगा है, लेकिन अब तक किसी ठोस बचाव कार्य की शुरुआत नहीं हो पाई है। स्थानीय ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि यदि बरसात से...

कुल्लू में कूड़ा डंपिंग साइट को लेकर बढ़ा विरोध, समाधान न हुआ तो चुनाव बहिष्कार की चेतावनी

कुल्लू,17 अप्रैल -:नगर परिषद कुल्लू के वार्ड नंबर 3 में स्थित कूड़ा डंपिंग साइट को हटाने की मांग अब तेज हो गई है। स्थानीय निवासियों का एक प्रतिनिधिमंडल उपायुक्त अनुराग चंद्र शर्मा से मिला और समस्या के जल्द समाधान की मांग रखी। लोगों का कहना है कि शहर के बीचों-बीच, सरवरी नदी के पास बनाई...

20 अप्रैल तक प्रदेश में मौसम रहेगा खराब, ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी की संभावना

शिमला, संजू-: हिमाचल प्रदेश में अप्रैल का आधा महीना बीत जाने के बावजूद मौसम ने एक बार फिर करवट ले ली है। मौसम विभाग के ताजा पूर्वानुमान के अनुसार 17 से 19 अप्रैल के बीच प्रदेश के कई हिस्सों में बारिश और ऊंचे इलाकों में बर्फबारी होने की संभावना है। इससे तापमान में गिरावट आएगी...

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.